असम चुनाव: BJP ने जारी की पहली लिस्ट, CM हिमंता जालुकबारी से सातवीं बार लड़ेंगे चुनाव

चुनाव

On

कांग्रेस से आए प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर से टिकट, 126 सीटों वाली असम विधानसभा में BJP की चुनौती तय

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची घोषित की है। इसमें मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा समेत कुल 88 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। सीएम हिमंता जालुकबारी से सातवीं बार चुनाव लड़ेंगे। एक दिन पहले कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल हुए सांसद प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर से टिकट दिया गया है।

BJP इस बार असम की 126 विधानसभा सीटों में से 89 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बाकी 37 सीटों में असम गण परिषद (AGP) 26 और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा, जो 25 दिन पहले BJP में शामिल हुए थे, को भी उम्मीदवार बनाया गया है।

प्रद्युत बोरदोलोई ने कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए कहा था कि उन्हें लगातार पार्टी में अपमानित किया जा रहा था। उनके बेटे प्रतीक बोरदोलोई ने पिता BJP में शामिल होने के बाद अपनी कांग्रेस उम्मीदवार की उम्मीदवारी वापस ले ली।

उधर, केरल विधानसभा चुनाव को लेकर BJP ने गुरुवार को दूसरी लिस्ट जारी की, जिसमें 39 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। अब तक जारी दो लिस्ट में कुल 86 उम्मीदवार घोषित किए जा चुके हैं। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने स्पष्ट किया कि वे मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं हैं और उनका मुख्य कार्य प्रचार करना होगा।

चुनावी तैयारियां और प्रशासनिक व्यवस्था
चुनाव आयोग ने पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र भारत का सबसे पारदर्शी चुनाव घोषित किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि हिंसा, धमकी या मतदाताओं को प्रभावित करने के किसी भी प्रयास पर जीरो टॉलरेंस रहेगा। आयोग ने 1,111 केंद्रीय ऑब्जर्वरों की तैनाती की है और कई राज्यों में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

राज्यवार हालात और अन्य राजनीतिक घटनाएं
तमिलनाडु की PMK पार्टी दो गुटों में बंटी है। गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा की पांच विधानसभा सीटों पर BJP ने उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले ₹1 लाख कैश के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया।

असम में SIR प्रक्रिया के बाद मतदाता संख्या में बदलाव हुआ है। अब राज्य में 5,67,07,380 मतदाता पंजीकृत हैं। पश्चिम बंगाल, केरल, असम और पुडुचेरी में भी मतदाता सूची में कटौती हुई।

------------------------

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Mar 2026 By Nitin Trivedi

असम चुनाव: BJP ने जारी की पहली लिस्ट, CM हिमंता जालुकबारी से सातवीं बार लड़ेंगे चुनाव

चुनाव

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची घोषित की है। इसमें मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा समेत कुल 88 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। सीएम हिमंता जालुकबारी से सातवीं बार चुनाव लड़ेंगे। एक दिन पहले कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल हुए सांसद प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर से टिकट दिया गया है।

BJP इस बार असम की 126 विधानसभा सीटों में से 89 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बाकी 37 सीटों में असम गण परिषद (AGP) 26 और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा, जो 25 दिन पहले BJP में शामिल हुए थे, को भी उम्मीदवार बनाया गया है।

प्रद्युत बोरदोलोई ने कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए कहा था कि उन्हें लगातार पार्टी में अपमानित किया जा रहा था। उनके बेटे प्रतीक बोरदोलोई ने पिता BJP में शामिल होने के बाद अपनी कांग्रेस उम्मीदवार की उम्मीदवारी वापस ले ली।

उधर, केरल विधानसभा चुनाव को लेकर BJP ने गुरुवार को दूसरी लिस्ट जारी की, जिसमें 39 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। अब तक जारी दो लिस्ट में कुल 86 उम्मीदवार घोषित किए जा चुके हैं। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने स्पष्ट किया कि वे मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं हैं और उनका मुख्य कार्य प्रचार करना होगा।

चुनावी तैयारियां और प्रशासनिक व्यवस्था
चुनाव आयोग ने पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र भारत का सबसे पारदर्शी चुनाव घोषित किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि हिंसा, धमकी या मतदाताओं को प्रभावित करने के किसी भी प्रयास पर जीरो टॉलरेंस रहेगा। आयोग ने 1,111 केंद्रीय ऑब्जर्वरों की तैनाती की है और कई राज्यों में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

राज्यवार हालात और अन्य राजनीतिक घटनाएं
तमिलनाडु की PMK पार्टी दो गुटों में बंटी है। गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा की पांच विधानसभा सीटों पर BJP ने उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले ₹1 लाख कैश के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया।

असम में SIR प्रक्रिया के बाद मतदाता संख्या में बदलाव हुआ है। अब राज्य में 5,67,07,380 मतदाता पंजीकृत हैं। पश्चिम बंगाल, केरल, असम और पुडुचेरी में भी मतदाता सूची में कटौती हुई।

------------------------

https://www.dainikjagranmpcg.com/election/assam-elections-bjp-released-the-first-list-cm-himanta-will/article-48495

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.