हरियाणा के 10 नगर निगमों में से 9 पर बीजेपी आगे, कांग्रेस सभी पर पिछड़ी

JAGRAN DESK

हरियाणा में निकाय चुनाव की वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शाम तक चुनाव के परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।

हरियाणा में निकाय चुनाव के परिणाम आज बुधवार 12 मार्च को सामने आने वाले हैं। हरियाणा के विभिन्न नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर समितियों के मेयर/अध्यक्षों और वार्ड सदस्यों के चुनाव लिए हुई वोटों की काउंटिंग हो रही है। बता दें कि इस चुनाव में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच बताया जा रहा है। मतों की गिनती के बाद पानीपत समेत सभी नगर निकायों के नतीजे आज ही के दिन घोषित किए जाएंगे।

भाजपा 9 नगर निगमों आगे

हरियाणा के 10 नगर निगमों में से 9 पर बीजेपी आगे चल रही है। कांग्रेस सभी पर पिछड़ गई है। मानेसर नगर निगम में निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई है। कांग्रेस सभी 10 नगर निगमों में पिछड़ी हुई है। कांग्रेस विधायक और पहलवान विनेश फोगाट के विधानसभा क्षेत्र जुलाना के नगर पालिका में चेयरमैन पद पर बीजेपी की जीत हुई है।

कब हुआ था मतदान?

पानीपत नगर निगम के महापौर एवं 26 पार्षदों के निर्वाचन के लिये रविवार को मतदान हुआ था। इससे पहले दो मार्च को सात नगर निगमों - गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, करनाल और यमुनानगर के महापौर तथा वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हुआ था। अंबाला और सोनीपत में महापौर पदों के लिए उपचुनाव तथा 21 नगर निगम समितियों में अध्यक्षों और वार्ड सदस्यों के चुनाव भी दो मार्च को हुए थे।

क्या बोली भाजपा-कांग्रेस?

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल में कहा था कि नगर निकाय चुनाव भाजपा जीतेगी और ‘‘ट्रिपल इंजन’’ सरकार बनने के बाद काम तीन गुना तेजी से होगा। वहीं, कांग्रेस ने मतदाताओं से पार्टी उम्मीदवारों को पूर्ण बहुमत से जिताने की अपील की थी।  हरियाणा में 10 साल से अधिक समय से सत्ता से दूर कांग्रेस नगर निगम चुनावों में अपनी चुनावी किस्मत बदलने की कोशिश कर रही है।

यहां दिखेंगे रिजल्ट

हरियाणा में निकाय चुनाव के परिणाम राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट https://secharyana.gov.in पर उपलब्ध होंगे। मतगणना को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए राज्य आयोग की ओर से जिला प्रशासन के साथ मिलकर  व्यवस्था की गई है। सभी मतगणना स्थलों पर चुनाव पर्यवेक्षक रहेंगे। जानकारी के मुताबिक, मतगणना के दौरान, केंद्र पर किसी भी उम्मीदवार, मतगणना एजेंट या मतगणना कर्मचारी को मोबाइल फोन, पेन ड्राइव, कैमरा, लैपटॉप, पेन, डिजिटल घड़ी आदि जैसे किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को लाने की अनुमति नहीं होगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Mar 2025 By दैनिक जागरण

हरियाणा के 10 नगर निगमों में से 9 पर बीजेपी आगे, कांग्रेस सभी पर पिछड़ी

JAGRAN DESK

हरियाणा में निकाय चुनाव के परिणाम आज बुधवार 12 मार्च को सामने आने वाले हैं। हरियाणा के विभिन्न नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर समितियों के मेयर/अध्यक्षों और वार्ड सदस्यों के चुनाव लिए हुई वोटों की काउंटिंग हो रही है। बता दें कि इस चुनाव में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच बताया जा रहा है। मतों की गिनती के बाद पानीपत समेत सभी नगर निकायों के नतीजे आज ही के दिन घोषित किए जाएंगे।

भाजपा 9 नगर निगमों आगे

हरियाणा के 10 नगर निगमों में से 9 पर बीजेपी आगे चल रही है। कांग्रेस सभी पर पिछड़ गई है। मानेसर नगर निगम में निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई है। कांग्रेस सभी 10 नगर निगमों में पिछड़ी हुई है। कांग्रेस विधायक और पहलवान विनेश फोगाट के विधानसभा क्षेत्र जुलाना के नगर पालिका में चेयरमैन पद पर बीजेपी की जीत हुई है।

कब हुआ था मतदान?

पानीपत नगर निगम के महापौर एवं 26 पार्षदों के निर्वाचन के लिये रविवार को मतदान हुआ था। इससे पहले दो मार्च को सात नगर निगमों - गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, करनाल और यमुनानगर के महापौर तथा वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हुआ था। अंबाला और सोनीपत में महापौर पदों के लिए उपचुनाव तथा 21 नगर निगम समितियों में अध्यक्षों और वार्ड सदस्यों के चुनाव भी दो मार्च को हुए थे।

क्या बोली भाजपा-कांग्रेस?

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल में कहा था कि नगर निकाय चुनाव भाजपा जीतेगी और ‘‘ट्रिपल इंजन’’ सरकार बनने के बाद काम तीन गुना तेजी से होगा। वहीं, कांग्रेस ने मतदाताओं से पार्टी उम्मीदवारों को पूर्ण बहुमत से जिताने की अपील की थी।  हरियाणा में 10 साल से अधिक समय से सत्ता से दूर कांग्रेस नगर निगम चुनावों में अपनी चुनावी किस्मत बदलने की कोशिश कर रही है।

यहां दिखेंगे रिजल्ट

हरियाणा में निकाय चुनाव के परिणाम राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट https://secharyana.gov.in पर उपलब्ध होंगे। मतगणना को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए राज्य आयोग की ओर से जिला प्रशासन के साथ मिलकर  व्यवस्था की गई है। सभी मतगणना स्थलों पर चुनाव पर्यवेक्षक रहेंगे। जानकारी के मुताबिक, मतगणना के दौरान, केंद्र पर किसी भी उम्मीदवार, मतगणना एजेंट या मतगणना कर्मचारी को मोबाइल फोन, पेन ड्राइव, कैमरा, लैपटॉप, पेन, डिजिटल घड़ी आदि जैसे किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को लाने की अनुमति नहीं होगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/election/bjp-backward-on-all-out-of-10-municipal-corporations-of/article-13674

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.