दिल्ली में वोट कटवा रही बीजेपी, 15 दिसंबर से चल रहा ‘ऑपरेशन लोटस’, केजरीवाल की चुनाव आयोग से शिकायत

JAGRAN DESK

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर वोट काटने की साजिश का आरोप लगाया है. केजरीवाल ने कहा कि मेरी सीट पर 5 फीसदी वोट डिलीट कराए जा रहे हैं और 7.5 फीसदी वोट जोड़े जा रहे हैं. अगर 12 फीसदी वोट इधर से उधर हो गए तो चुनाव कराने का कोई मतलब नहीं है.

दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. केजरीवाल ने कहा है कि बीजेपी दिल्ली में वोट कटवा रही है. जो सही मतदाता हैं, उनके वोट काटने की साजिश हो रही है. उन्होंने कहा कि मेरे नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में इनका (बीजेपी का) ‘ऑपरेशन लोटस’ 15 दिसंबर से चल रहा है. उन्होंने कहा कि इन 15 दिनों में इन्होंने लगभग 5000 वोटों को डिलीट करने और 7500 वोटों को जोड़ने के लिए आवेदन किया है.

‘मेरी सीट पर 5% वोट डिलीट कराए जा रहे हैं’

केजरीवाल ने कहा कि मैं आपलोगों के जानकारी के लिए बता दूं कि मेरी विधानसभा में टोटल वोट 1 लाख 6 हजार है. इसमें से 5 फीसदी वोट ये डिलीट करवा रहे हैं और 7.5 फीसदी वोट ये जुड़वा रहे हैं तो फिर चुनाव कराने की जरूरत ही क्या है. अगर ये 12 फीसदी वोट इधर से उधर कर देंगे तो फिर चुनाव में बचा ही क्या है. एक ही विधानसभा में 11 हजार वोट काटे गए. केजरीवाल ने कहा कि देश में चुनाव के नाम पर एक तरह का खेल चल रहा है. सरेआम बदमाशी हो रही है.

‘भाजपा बेईमानी से चुनाव चुनाव जीतना चाहती है’

अरविंद केजरीवाल ने चुनाव अधिकारी को पत्र लिखकर मतदाता आवेदनों में असामान्य वृद्धि पर चिंता जताई है. केजरीवाल ने कहा कि भाजपा बेईमानी से चुनाव लड़कर किसी भी तरह से चुनाव जीतना चाहती है. लेकिन, दिल्ली की जनता ऐसा नहीं होने देगी. हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में उन्होंने जो हथकंडे अपनाए थे. हम उन्हें उस हथकंडे का इस्तेमाल करके यहां जीतने नहीं देंगे.

‘ये कौन लोग हैं, किसके इशारे पर काम कर रहे हैं’

केजरीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली में 20 अगस्त से लेकर 20 अक्टूबर तक समरी किया गया था. इसका मतलब ये है कि चुनाव आयोग लोगों के घर घर जाकर रिव्यू करती है. जो वोटर नहीं हैं, उसका नाम डिलीट करती है और जिनका नाम नहीं जुड़ा है, उसका नाम जुड़वाती है यानी उसका वोटर कार्ड बनाती है. इसमें हुआ ये कि जिनके नाम काटने की एप्लीकेशन दी गई है, उनमें से 500 लोगों को हमने वेरीफाई किया, 490 लोग अपने घर पर रहते हैं, यानी जो सही मतदाता है उसके वोट काटने की साजिश हो रही है. 10 ऐसे लोग हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा वोट काटने वाली एप्लीकेशन चुनाव आयोग को दी है, ये कौन लोग हैं, किसके इशारे पर काम कर रहे हैं.

केजरीवाल ने चुनाव अधिकारियों को दी चेतावनी

केजरीवाल ने चुनाव अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आपके ऊपर बहुत दबाव आएगा, दस्तखत आपको करना है, फाइलों में दस्तखत सालों साल रहेंगे, जब कभी सरकार बदलेगी. फाइल में आपके ही साइन मिलेंगे. दबाव बनाने वाले उस वक्त नहीं रहेंगे. दिल्ली में फरवरी में विधानसभा का चुनाव है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Dec 2024 By दैनिक जागरण

दिल्ली में वोट कटवा रही बीजेपी, 15 दिसंबर से चल रहा ‘ऑपरेशन लोटस’, केजरीवाल की चुनाव आयोग से शिकायत

JAGRAN DESK

दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. केजरीवाल ने कहा है कि बीजेपी दिल्ली में वोट कटवा रही है. जो सही मतदाता हैं, उनके वोट काटने की साजिश हो रही है. उन्होंने कहा कि मेरे नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में इनका (बीजेपी का) ‘ऑपरेशन लोटस’ 15 दिसंबर से चल रहा है. उन्होंने कहा कि इन 15 दिनों में इन्होंने लगभग 5000 वोटों को डिलीट करने और 7500 वोटों को जोड़ने के लिए आवेदन किया है.

‘मेरी सीट पर 5% वोट डिलीट कराए जा रहे हैं’

केजरीवाल ने कहा कि मैं आपलोगों के जानकारी के लिए बता दूं कि मेरी विधानसभा में टोटल वोट 1 लाख 6 हजार है. इसमें से 5 फीसदी वोट ये डिलीट करवा रहे हैं और 7.5 फीसदी वोट ये जुड़वा रहे हैं तो फिर चुनाव कराने की जरूरत ही क्या है. अगर ये 12 फीसदी वोट इधर से उधर कर देंगे तो फिर चुनाव में बचा ही क्या है. एक ही विधानसभा में 11 हजार वोट काटे गए. केजरीवाल ने कहा कि देश में चुनाव के नाम पर एक तरह का खेल चल रहा है. सरेआम बदमाशी हो रही है.

‘भाजपा बेईमानी से चुनाव चुनाव जीतना चाहती है’

अरविंद केजरीवाल ने चुनाव अधिकारी को पत्र लिखकर मतदाता आवेदनों में असामान्य वृद्धि पर चिंता जताई है. केजरीवाल ने कहा कि भाजपा बेईमानी से चुनाव लड़कर किसी भी तरह से चुनाव जीतना चाहती है. लेकिन, दिल्ली की जनता ऐसा नहीं होने देगी. हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में उन्होंने जो हथकंडे अपनाए थे. हम उन्हें उस हथकंडे का इस्तेमाल करके यहां जीतने नहीं देंगे.

‘ये कौन लोग हैं, किसके इशारे पर काम कर रहे हैं’

केजरीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली में 20 अगस्त से लेकर 20 अक्टूबर तक समरी किया गया था. इसका मतलब ये है कि चुनाव आयोग लोगों के घर घर जाकर रिव्यू करती है. जो वोटर नहीं हैं, उसका नाम डिलीट करती है और जिनका नाम नहीं जुड़ा है, उसका नाम जुड़वाती है यानी उसका वोटर कार्ड बनाती है. इसमें हुआ ये कि जिनके नाम काटने की एप्लीकेशन दी गई है, उनमें से 500 लोगों को हमने वेरीफाई किया, 490 लोग अपने घर पर रहते हैं, यानी जो सही मतदाता है उसके वोट काटने की साजिश हो रही है. 10 ऐसे लोग हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा वोट काटने वाली एप्लीकेशन चुनाव आयोग को दी है, ये कौन लोग हैं, किसके इशारे पर काम कर रहे हैं.

केजरीवाल ने चुनाव अधिकारियों को दी चेतावनी

केजरीवाल ने चुनाव अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आपके ऊपर बहुत दबाव आएगा, दस्तखत आपको करना है, फाइलों में दस्तखत सालों साल रहेंगे, जब कभी सरकार बदलेगी. फाइल में आपके ही साइन मिलेंगे. दबाव बनाने वाले उस वक्त नहीं रहेंगे. दिल्ली में फरवरी में विधानसभा का चुनाव है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/election/bjp-is-getting-votes-cut-in-delhi-operation-lotus-going/article-6572

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.