- Hindi News
- चुनाव
- ममता आवास के बाहर BJP कार्यकर्ताओं ने लगाया ‘जय श्री राम’ नारा
ममता आवास के बाहर BJP कार्यकर्ताओं ने लगाया ‘जय श्री राम’ नारा
नेशनल डेस्क
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में BJP बढ़त के बीच ममता बनर्जी के आवास के बाहर कार्यकर्ताओं ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में BJP की बढ़त और जीत के दावों के बीच कोलकाता से एक वीडियो सामने आया है, जिसने चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया है। वीडियो में कुछ BJP कार्यकर्ता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के बाहर पहुंचकर ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि रुझानों में BJP को बढ़त मिलने के बाद कार्यकर्ता जश्न में सड़कों पर उतर आए और इसी दौरान कुछ लोग कोलकाता स्थित सीएम आवास के बाहर भी पहुंच गए। वहां कुछ देर तक नारेबाजी हुई, जिससे इलाके में हलचल बढ़ गई। पुलिस मौके पर पहले से तैनात थी और उसने तुरंत स्थिति संभालने की कोशिश की।
वीडियो में दिख रहा है कि BJP कार्यकर्ता सड़क किनारे खड़े होकर ‘जय श्री राम’ के नारे लगा रहे हैं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें वहां से हटाने की कोशिश की और समझाइश देकर आगे बढ़ाया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हालात तनावपूर्ण जरूर हुए, लेकिन किसी तरह की झड़प या टकराव की खबर नहीं है। फिर भी इस घटनाक्रम ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। पश्चिम बंगाल में ‘जय श्री Ram’ का नारा सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि पिछले कुछ सालों में एक बड़ा राजनीतिक संदेश भी बन चुका है। BJP इसे खुलकर इस्तेमाल करती रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी का इसके साथ टकराव कई बार खुलकर सामने आ चुका है।
ममता बनर्जी और ‘जय श्री राम’ नारे को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। साल 2021 में कोलकाता में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान जब मंच के सामने बैठे कुछ लोगों ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए थे, तब ममता बनर्जी नाराज हो गई थीं। उस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। ममता ने मंच से कहा था कि सरकारी कार्यक्रम की गरिमा होनी चाहिए और किसी को बुलाकर उसका अपमान नहीं किया जाना चाहिए। विरोध जताते हुए उन्होंने भाषण देने से इनकार कर दिया था। यह मामला उस वक्त काफी चर्चा में रहा था और BJP ने इसे राजनीतिक तौर पर खूब उठाया था।
इससे पहले 2019 में भी पूर्वी मेदिनीपुर में ऐसा ही एक मामला सामने आया था। ममता बनर्जी का काफिला चंद्रकोणा इलाके से गुजर रहा था, तभी सड़क किनारे खड़े कुछ लोगों ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए। बताया जाता है कि ममता बनर्जी उस वक्त गाड़ी से उतर गई थीं और उन्होंने इस पर नाराजगी जताई थी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए