लोगों को गुमराह कर रही कांग्रेस, हमारी संविधान बदलने की कोई इच्छा नहीं; बोले नितिन गडकरी

JAGRAN DESK

गडकरी ने कहा, “मैं (शरद) पवार का सम्मान करता हूं, लेकिन अगर महाराष्ट्र में राजनीतिक दलों को तोड़ने का प्रयास किसी ने किया है तो वह पवार हैं.

महाराष्ट्र चुनाव के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कांग्रेस ने गलत प्रचार करके जनता को गुमराह किया कि अगर हमें 400 सीटें मिल गईं तो हम संविधान बदल देंगे. हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान नितिन गडकरी ने कहा कि न तो हम संविधान बदलेंगे और न ही ऐसा करने की हमारी इच्छा है. दूसरी ओर, कांग्रेस पार्टी ने बार-बार संविधान बदलने का प्रयास किया. हमें दुष्प्रचार के कारण कुछ नुकसान भी उठाना पड़ा

गडकरी ने कहा, “महाराष्ट्र में हमारी ताकत बढ़ी है. तीन ताकतें एक हो गई हैं. महाराष्ट्र सरकार ने अच्छा काम किया है, लड़की बहन योजना ने अच्छा असर दिखाया है. इसलिए मुझे पूरा भरोसा है कि महायुति की जीत होगी और हमारी सरकार बनेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 10 साल में गरीबों, महिलाओं और ग्रामीण आबादी के लिए जो काम किया, वह कांग्रेस 60 साल में नहीं कर पाई.

‘गलत प्रचार कर रही कांग्रेस’

गडकरी से जब ये पूछा गया कि आप कह रहे हैं कि आपकी ताकत बढ़ी है, जून में आम चुनाव के दौरान जब महाराष्ट्र में भाजपा की सीटें कम हुई थीं, तब हम ऐसा क्यों नहीं देख पाए? तब और अब में आपको क्या फर्क दिख रहा है?

जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गलत प्रचार करके जनता को गुमराह किया कि अगर हमें 400 सीटें मिल गईं तो हम संविधान बदल देंगे. न तो हम संविधान बदलेंगे और न ही ऐसा करने की हमारी इच्छा है. दूसरी ओर, कांग्रेस पार्टी ने बार-बार संविधान बदलने का प्रयास किया. हमें दुष्प्रचार के कारण कुछ नुकसान भी उठाना पड़ा. अब लोगों को समझ में आ गया है कि संविधान नहीं बदला गया है. मुझे विश्वास है कि हम इस बार अच्छे अंतर से जीतेंगे.

‘शरद पवार ने किया दलों को तोड़ने का काम’

गडकरी ने कहा, “मैं (शरद) पवार का सम्मान करता हूं, लेकिन अगर महाराष्ट्र में राजनीतिक दलों को तोड़ने का प्रयास किसी ने किया है तो वह पवार हैं. उन्होंने कांग्रेस, शिवसेना और अन्य दलों को तोड़ा. पैसे से ज़्यादा व्यक्ति मायने रखता है, व्यक्ति से ज़्यादा पार्टी मायने रखती है और पार्टी से ज़्यादा दर्शन मायने रखता है. मैंने आपातकाल के दौरान जेपी नारायण से प्रेरित होकर राजनीति में प्रवेश किया. मैं इस पर समझौता नहीं करूंगा. हमारे लोकतंत्र को मजबूत करने और इसमें गुणवत्तापूर्ण बदलाव लाने के लिए विचारधारा और दर्शन आधारित राजनीति को प्राथमिकता देना महत्वपूर्ण है. राजनीतिक दलों में टूट और दलबदल होना आम बात हो गई है. कुछ ऐसे भी हैं जो हर चुनाव अलग-अलग चुनाव चिह्नों पर लड़ते हैं. हर पार्टी को इस प्रवृत्ति को बदलने का प्रयास करना चाहिए.”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Nov 2024 By दैनिक जागरण

लोगों को गुमराह कर रही कांग्रेस, हमारी संविधान बदलने की कोई इच्छा नहीं; बोले नितिन गडकरी

JAGRAN DESK

महाराष्ट्र चुनाव के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कांग्रेस ने गलत प्रचार करके जनता को गुमराह किया कि अगर हमें 400 सीटें मिल गईं तो हम संविधान बदल देंगे. हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान नितिन गडकरी ने कहा कि न तो हम संविधान बदलेंगे और न ही ऐसा करने की हमारी इच्छा है. दूसरी ओर, कांग्रेस पार्टी ने बार-बार संविधान बदलने का प्रयास किया. हमें दुष्प्रचार के कारण कुछ नुकसान भी उठाना पड़ा

गडकरी ने कहा, “महाराष्ट्र में हमारी ताकत बढ़ी है. तीन ताकतें एक हो गई हैं. महाराष्ट्र सरकार ने अच्छा काम किया है, लड़की बहन योजना ने अच्छा असर दिखाया है. इसलिए मुझे पूरा भरोसा है कि महायुति की जीत होगी और हमारी सरकार बनेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 10 साल में गरीबों, महिलाओं और ग्रामीण आबादी के लिए जो काम किया, वह कांग्रेस 60 साल में नहीं कर पाई.

‘गलत प्रचार कर रही कांग्रेस’

गडकरी से जब ये पूछा गया कि आप कह रहे हैं कि आपकी ताकत बढ़ी है, जून में आम चुनाव के दौरान जब महाराष्ट्र में भाजपा की सीटें कम हुई थीं, तब हम ऐसा क्यों नहीं देख पाए? तब और अब में आपको क्या फर्क दिख रहा है?

जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गलत प्रचार करके जनता को गुमराह किया कि अगर हमें 400 सीटें मिल गईं तो हम संविधान बदल देंगे. न तो हम संविधान बदलेंगे और न ही ऐसा करने की हमारी इच्छा है. दूसरी ओर, कांग्रेस पार्टी ने बार-बार संविधान बदलने का प्रयास किया. हमें दुष्प्रचार के कारण कुछ नुकसान भी उठाना पड़ा. अब लोगों को समझ में आ गया है कि संविधान नहीं बदला गया है. मुझे विश्वास है कि हम इस बार अच्छे अंतर से जीतेंगे.

‘शरद पवार ने किया दलों को तोड़ने का काम’

गडकरी ने कहा, “मैं (शरद) पवार का सम्मान करता हूं, लेकिन अगर महाराष्ट्र में राजनीतिक दलों को तोड़ने का प्रयास किसी ने किया है तो वह पवार हैं. उन्होंने कांग्रेस, शिवसेना और अन्य दलों को तोड़ा. पैसे से ज़्यादा व्यक्ति मायने रखता है, व्यक्ति से ज़्यादा पार्टी मायने रखती है और पार्टी से ज़्यादा दर्शन मायने रखता है. मैंने आपातकाल के दौरान जेपी नारायण से प्रेरित होकर राजनीति में प्रवेश किया. मैं इस पर समझौता नहीं करूंगा. हमारे लोकतंत्र को मजबूत करने और इसमें गुणवत्तापूर्ण बदलाव लाने के लिए विचारधारा और दर्शन आधारित राजनीति को प्राथमिकता देना महत्वपूर्ण है. राजनीतिक दलों में टूट और दलबदल होना आम बात हो गई है. कुछ ऐसे भी हैं जो हर चुनाव अलग-अलग चुनाव चिह्नों पर लड़ते हैं. हर पार्टी को इस प्रवृत्ति को बदलने का प्रयास करना चाहिए.”

https://www.dainikjagranmpcg.com/election/congress-is-misleading-the-people-we-have-no-desire-to/article-3469

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.