हरियाणा निगम चुनाव में BJP 9-0 से जीती.... कांग्रेस को मिला 'अंडा'

JAGRAN DESK

भाजपा ने हरियाणा निगम चुनाव में 9 मेयर सीटें जीतीं, मानेसर में निर्दलीय इंद्रजीत यादव ने मेयर सीट जीती, हिसार में भाजपा के प्रवीन पोपली ने बड़ी जीत दर्ज की.

हरियाणा नगर निगम चुनाव में भाजपा का परचम लहराया है. यहां पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है. 10 नगर निगमों पर हुए मेयर चुनाव और उपचुनाव में भाजा ने 9 पर बाजी मार ली है और कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई है. मानेसर निगम में मेयर सीट आजाद प्रत्याशी की झोली में गिरी है. जानकारी के अनुसार हरियाणा निकाय चुनाव और नगर निगम चुनाव के लिए बुधवार सुबह काउंटिंग शुरू हुई और शुरुआत से ही भाजपा प्रत्याशियों ने बढ़तबना ली.

अंबाला नगर निगम में मेयर के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की. इसी तरह, फरीदाबाद, गुरुग्राम, करनाल और सोनीपत, हिसार,  पानीपत, रोहतक, यमुनानगर में भाजपा के मेयर जीत गए हैं. गुरुग्राम के मानेसर निगम में निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. इंद्रजीत यादव ने जीत दर्ज की.  उन्होंने भाजपा उम्मीदवार सुंदर लाल को मात दी.  इंद्रजीत यादव ने केंद्रीय राज्यमंत्री और गुरुग्राम से भाजपा सांसद राव इंद्रजीत की करीबी हैं और उन्हीं के नाम पर उन्होंने प्रचार किया था.

जानकारी के अनुसार, हिसार नगर निगम से मेयर के भाजपा प्रत्याशी प्रवीन पोपली 64456 वोटों से जीते हैं. भाजपा के प्रवीन पोपली को 96329 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के कृष्ण सिंगला को 31843 वोट हासिल हुए.

पानीपत में खिला कमल, 26 में से भापजा ने 23 वार्ड जीते

पानीपत में  करीब सवा साल के बाद शहर को नई सरकार मिली है. भाजपा ने 26 में से 23 वार्डों पर जीत हासिल की. कांग्रेस एक और निर्दलीय दो वार्डों में चुनाव जीते. वार्ड-4 में भाजपा के अनिल बजाज 5891 वोटों से विजयी रहे, जबकि वार्ड-19 में भाजपा की नेहा शर्मा ने 118 वोटों से जीत हासिल की. भाजपा की मेयर पद की प्रत्याशी कोमल सैनी जीत गई हैं. जीत को लेकर भाजपा में जबरदस्त उत्साह है.

हुड्डा ने किया सरेंडर, मानी हार, कहा-हम चुनाव में नहीं गए थे

हरियाणा में नगर निकाय चुनाव के नतीजों पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बड़ा बयान दिया है. पूर्व सीएम और  कांग्रेस नेता हुड्डा ने कहा कि भाजपा पहले भी जीती हुई थी. क्योंकि हम तो चुनाव में गए ही नहीं थे. मैं जब सीएम था, तब भी इन चुनावों में नहीं गया था और ना अब गया. यह चुनाव भाईचारे का चुनाव होता है. हमारी कोई जीती गई सीट नहीं गई. भाजपा अपनी सीटों पर ही जीती है. जबकि कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतारे थे और चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ा था.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Mar 2025 By दैनिक जागरण

हरियाणा निगम चुनाव में BJP 9-0 से जीती.... कांग्रेस को मिला 'अंडा'

JAGRAN DESK

हरियाणा नगर निगम चुनाव में भाजपा का परचम लहराया है. यहां पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है. 10 नगर निगमों पर हुए मेयर चुनाव और उपचुनाव में भाजा ने 9 पर बाजी मार ली है और कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई है. मानेसर निगम में मेयर सीट आजाद प्रत्याशी की झोली में गिरी है. जानकारी के अनुसार हरियाणा निकाय चुनाव और नगर निगम चुनाव के लिए बुधवार सुबह काउंटिंग शुरू हुई और शुरुआत से ही भाजपा प्रत्याशियों ने बढ़तबना ली.

अंबाला नगर निगम में मेयर के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की. इसी तरह, फरीदाबाद, गुरुग्राम, करनाल और सोनीपत, हिसार,  पानीपत, रोहतक, यमुनानगर में भाजपा के मेयर जीत गए हैं. गुरुग्राम के मानेसर निगम में निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. इंद्रजीत यादव ने जीत दर्ज की.  उन्होंने भाजपा उम्मीदवार सुंदर लाल को मात दी.  इंद्रजीत यादव ने केंद्रीय राज्यमंत्री और गुरुग्राम से भाजपा सांसद राव इंद्रजीत की करीबी हैं और उन्हीं के नाम पर उन्होंने प्रचार किया था.

जानकारी के अनुसार, हिसार नगर निगम से मेयर के भाजपा प्रत्याशी प्रवीन पोपली 64456 वोटों से जीते हैं. भाजपा के प्रवीन पोपली को 96329 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के कृष्ण सिंगला को 31843 वोट हासिल हुए.

पानीपत में खिला कमल, 26 में से भापजा ने 23 वार्ड जीते

पानीपत में  करीब सवा साल के बाद शहर को नई सरकार मिली है. भाजपा ने 26 में से 23 वार्डों पर जीत हासिल की. कांग्रेस एक और निर्दलीय दो वार्डों में चुनाव जीते. वार्ड-4 में भाजपा के अनिल बजाज 5891 वोटों से विजयी रहे, जबकि वार्ड-19 में भाजपा की नेहा शर्मा ने 118 वोटों से जीत हासिल की. भाजपा की मेयर पद की प्रत्याशी कोमल सैनी जीत गई हैं. जीत को लेकर भाजपा में जबरदस्त उत्साह है.

हुड्डा ने किया सरेंडर, मानी हार, कहा-हम चुनाव में नहीं गए थे

हरियाणा में नगर निकाय चुनाव के नतीजों पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बड़ा बयान दिया है. पूर्व सीएम और  कांग्रेस नेता हुड्डा ने कहा कि भाजपा पहले भी जीती हुई थी. क्योंकि हम तो चुनाव में गए ही नहीं थे. मैं जब सीएम था, तब भी इन चुनावों में नहीं गया था और ना अब गया. यह चुनाव भाईचारे का चुनाव होता है. हमारी कोई जीती गई सीट नहीं गई. भाजपा अपनी सीटों पर ही जीती है. जबकि कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतारे थे और चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ा था.

https://www.dainikjagranmpcg.com/election/congress-won-bjp-9-0-in-haryana-corporation-election/article-13712

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.