दिल्ली चुनाव: BJP ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, देखें सभी के नाम

JAGRAN DESK

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 29 प्रत्याशियों के नाम हैं।

राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। इस बीच दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 29 उम्मीदवारों के नाम हैं। बीजेपी की इस लिस्ट में आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ भी बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है।  BJP

केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को टिकट

बीजेपी की इस लिस्ट में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को टिकट दिया गया है। वहीं दिल्ली की सीएम आतिशी के खिलाफ बीजेपी से रमेश बिधूड़ी को मौका मिला है। बीजेपी ने गांधीनगर सीट से दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके अरविंद सिंह लवली को टिकट दिया है। इसके अलावा मालवीय नगर से बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके सतीश उपाध्याय को टिकट मिला है।

कैलाश गहलोत को बिजवासन सीट से टिकट

बीजेपी की लिस्ट के मुताबिक दिल्ली की बिजवासन सीट से कैलाश गहलोत को टिकट मिला है, जिन्होंने हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाइन की थी। वहीं पटपड़गंज विधानसभा सीट से रविंद्र नेगी को टिकट मिला है, जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में मनीष सिसोदिया के खिलाफ अच्छी लड़ाई लड़ी थी।

इन प्रत्याशियों को भी मिला टिकट

इसके अलावा बीजेपी ने दिल्ली की रिठाला सीट से कुलवंत राणा को टिकट दिया है। वहीं आदर्श नगर से राजकुमार भाटिया, बादली से दीपक चौधरी, मंगोलपुरी से राजकुमार चौहान, रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता, शालीमार बाग से रेखा गुप्ता, मॉडल टाउन से अशोक गोयल, करोल बाग से दुष्यंत कुमार गौतम, पटेल नगर से राजकुमार आनंद को टिकट मिला है। 

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी पहले ही सभी प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है। इसके अलावा कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशियों के नाम की कई लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने आज शनिवार को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, जिसमें कुल 29 लोगों के नाम शामिल हैं। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jan 2025 By दैनिक जागरण

दिल्ली चुनाव: BJP ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, देखें सभी के नाम

JAGRAN DESK

राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। इस बीच दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 29 उम्मीदवारों के नाम हैं। बीजेपी की इस लिस्ट में आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ भी बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है।  BJP

केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को टिकट

बीजेपी की इस लिस्ट में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को टिकट दिया गया है। वहीं दिल्ली की सीएम आतिशी के खिलाफ बीजेपी से रमेश बिधूड़ी को मौका मिला है। बीजेपी ने गांधीनगर सीट से दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके अरविंद सिंह लवली को टिकट दिया है। इसके अलावा मालवीय नगर से बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके सतीश उपाध्याय को टिकट मिला है।

कैलाश गहलोत को बिजवासन सीट से टिकट

बीजेपी की लिस्ट के मुताबिक दिल्ली की बिजवासन सीट से कैलाश गहलोत को टिकट मिला है, जिन्होंने हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाइन की थी। वहीं पटपड़गंज विधानसभा सीट से रविंद्र नेगी को टिकट मिला है, जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में मनीष सिसोदिया के खिलाफ अच्छी लड़ाई लड़ी थी।

इन प्रत्याशियों को भी मिला टिकट

इसके अलावा बीजेपी ने दिल्ली की रिठाला सीट से कुलवंत राणा को टिकट दिया है। वहीं आदर्श नगर से राजकुमार भाटिया, बादली से दीपक चौधरी, मंगोलपुरी से राजकुमार चौहान, रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता, शालीमार बाग से रेखा गुप्ता, मॉडल टाउन से अशोक गोयल, करोल बाग से दुष्यंत कुमार गौतम, पटेल नगर से राजकुमार आनंद को टिकट मिला है। 

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी पहले ही सभी प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है। इसके अलावा कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशियों के नाम की कई लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने आज शनिवार को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, जिसमें कुल 29 लोगों के नाम शामिल हैं। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/election/dense-fog-slowed-down-the-speed-of-railways-trains-were/article-6983

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.