- Hindi News
- चुनाव
- तीसरी बार CM बने देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री पद की ली शपथ
तीसरी बार CM बने देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री पद की ली शपथ
Jagran Desk
महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे.
महाराष्ट्र में बीजेपी विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार (5 दिसंबर) मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. यह तीसरी बार है कि नागपुर के विधायक फडणवीस ने महाराष्ट्र के पद की जिम्मेदारी संभाली है. प्रदेश के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने फडणवीस को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. 2014 में पहली बार वो सीएम बने थे. 2019 तक पांच सालों तक सरकार चलाई. 2019 में भी सीएम पद की शपथ ली थी लेकिन तीन दिनों में ही इस्तीफा देना पड़ा था.
शपथ ग्रहण समारोह दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में हुआ. इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई नेता मौजूद रहे. कई केंद्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी इस समारोह में शामिल हुए. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सुरक्षा के लिए 4,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया.
4 दिसंबर को राज्यपाल से मुलाकात कर समर्थन पत्र सौंपा था
इससे पहले बुधवार (4 दिसंबर) को फडणवीस ने सरकार गठन का औपचारिक दावा करने के लिए शिंदे और पवार के संग राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से मुलाकात की थी. इस दौरान गठबंधन के घटक दलों के समर्थन वाले पत्र उन्हें सौंपे थे. इस भेंट के बाद राज्यपाल ने फडणवीस को नयी सरकार का नेतृत्व संभालने का न्योता दिया था.
बुधवार को उससे पहले पार्टी विधायक दल की बैठक में फडणवीस ने उनपर विश्वास व्यक्त करने के लिए बीजेपी विधायकों को धन्यवाद दिया था. इस दौरान उन्होंने कहा था कि महायुति गठबंधन की जीत प्रधानमंत्री मोदी के ‘एक हैं तो सेफ हैं’ मंत्र का परिणाम है.
23 नवंबर को महाराष्ट्र चुनाव के आए थे नतीजे
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव हुए थे जबकि 23 नवंबर को उसके परिणाम सामने आए. इसके करीब दो हफ्ते तक घटक दलों के नेताओं के बीच बातचीत चली और फिर गुरुवार फडणवीस के नेतृत्व में सरकार का गठन हुआ.
महायुति गठबंधन को कितनी सीटें मिलीं
महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में 132 सीट जीतने के साथ ही बीजेपी के सबसे मजबूत होकर सामने आने के बाद फडणवीस इस पद के प्रबल दावेदार बनकर उभरे थे. अपने घटक दलों- शिवसेना और अजित पवार गुट की एनसीपी के साथ मिलकर बीजेपी के नेतृत्व में महायुति गठबंधन के पास विधानसभा में 230 सीट हैं. शिंदे गुट की शिवसेना को 57 जबकि अजित पवार गुट एनसीपी को 41 सीटें मिलीं.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए