पिछले दिल्ली चुनाव में राजनीतिक दलों ने प्रचार में उड़ाए 28.9 करोड़, चुनाव आयोग की रिपोर्ट में खुलासा

JAGRAN DESK

2020 विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों ने कुल 28.9 करोड़ रुपये प्रचार पर खर्च किए। आम आदमी पार्टी ने सबसे अधिक खर्च 11.98 करोड़ रुपये किए, जबकि बीजेपी और कांग्रेस ने क्रमशः 9.55 करोड़ और 4.55 करोड़ रुपये इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर खर्च किए। पेड न्यूज पर खर्चे में बीजेपी सबसे आगे रही।

चुनाव जीतने के लिए सभी दलों ने प्रचार-प्रसार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पिछले विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों ने प्रचार-प्रसार पर करीब 28.9 करोड़ रुपये खर्च किए थे। खर्च के मामले में आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस से आगे रही। आप ने 2020 चुनाव में कुल 11.98 करोड़ रुपये खर्च किए थे। खर्च के मामले में बीजेपी दूसरे नंबर पर रही, जबकि कांग्रेस भी इन दोनों पार्टियों से अधिक पीछे नहीं थी।

चुनाव आयोग की रिपोर्ट में खुलासा

चुनाव आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान राजनीतिक दलों ने प्रचार-प्रसार के अलग-अलग माध्यमों, गाड़ियों और दूसरी चीजों में जो पैसे खर्च किए थे, उसका आकलन किया गया है। 2020 विधानसभा चुनाव में आप, बीजेपी, कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, जेडी (यू) के खर्च का आकलन किया गया है। इन दलों ने विधानसभा चुनाव में कुल 28.9 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

पेड न्यूज पर सबसे ज्यादा खर्चा

सभी दलों ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में पेड न्यूज पर सबसे अधिक पैसे खर्च किए थे। प्रिंट मीडिया में विज्ञापन के माध्यम से प्रचार-प्रसार पर आप ने एक पैसे भी खर्च नहीं किए, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने अच्छी-खासी रकम खर्च की थी। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में पेड न्यूज पर सबसे अधिक पैसे बीजेपी ने खर्च किए थे। आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, बीजेपी ने इस माध्यम पर 9.55 करोड़, आप ने 7.70 करोड़ और कांग्रेस ने 4.55 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

AAP ने विज्ञापन पर नहीं खर्चे

विज्ञापनों पर आप ने एक पैसे खर्च नहीं किए, लेकिन कांग्रेस ने विज्ञापन पर तीनों प्रमुख पार्टियों की तुलना में अच्छी-खासी रकम खर्च की थी। कांग्रेस ने विज्ञापन पर एक करोड़ और बीजेपी ने 19 लाख रुपये खर्च किए थे। चुनाव प्रचार के लिए गाड़ियां हायर करने पर कांग्रेस ने अच्छी-खासी रकम उस चुनाव में खर्च की थी। कांग्रेस ने गाड़ियां हायर करने पर 34.68 लाख, आप ने 13.5 लाख और बीजेपी ने 7.5 लाख रुपये खर्च किए थे। पब्लिक सिटी मटीरियल पर आप ने पिछले विधानसभा चुनावों में 4.4 करोड़ रुपये खर्च किए थे। कांग्रेस इस मामले में दूसरे नंबर पर रही। कांग्रेस ने पब्लिसिटी मटीरियल पर एक करोड़ रुपये खर्च किए। बीजेपी इस काम पर महज 22,400 रुपये ही खर्च कर पाई। पिछले विधानसभा चुनाव में बीएसपी कुल 7.45 लाख, जेडी(यू) 1.55 लाख और लोक जनशक्ति पार्टी ने 13,800 रुपये खर्च किए थे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Jan 2025 By दैनिक जागरण

पिछले दिल्ली चुनाव में राजनीतिक दलों ने प्रचार में उड़ाए 28.9 करोड़, चुनाव आयोग की रिपोर्ट में खुलासा

JAGRAN DESK

चुनाव जीतने के लिए सभी दलों ने प्रचार-प्रसार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पिछले विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों ने प्रचार-प्रसार पर करीब 28.9 करोड़ रुपये खर्च किए थे। खर्च के मामले में आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस से आगे रही। आप ने 2020 चुनाव में कुल 11.98 करोड़ रुपये खर्च किए थे। खर्च के मामले में बीजेपी दूसरे नंबर पर रही, जबकि कांग्रेस भी इन दोनों पार्टियों से अधिक पीछे नहीं थी।

चुनाव आयोग की रिपोर्ट में खुलासा

चुनाव आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान राजनीतिक दलों ने प्रचार-प्रसार के अलग-अलग माध्यमों, गाड़ियों और दूसरी चीजों में जो पैसे खर्च किए थे, उसका आकलन किया गया है। 2020 विधानसभा चुनाव में आप, बीजेपी, कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, जेडी (यू) के खर्च का आकलन किया गया है। इन दलों ने विधानसभा चुनाव में कुल 28.9 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

पेड न्यूज पर सबसे ज्यादा खर्चा

सभी दलों ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में पेड न्यूज पर सबसे अधिक पैसे खर्च किए थे। प्रिंट मीडिया में विज्ञापन के माध्यम से प्रचार-प्रसार पर आप ने एक पैसे भी खर्च नहीं किए, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने अच्छी-खासी रकम खर्च की थी। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में पेड न्यूज पर सबसे अधिक पैसे बीजेपी ने खर्च किए थे। आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, बीजेपी ने इस माध्यम पर 9.55 करोड़, आप ने 7.70 करोड़ और कांग्रेस ने 4.55 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

AAP ने विज्ञापन पर नहीं खर्चे

विज्ञापनों पर आप ने एक पैसे खर्च नहीं किए, लेकिन कांग्रेस ने विज्ञापन पर तीनों प्रमुख पार्टियों की तुलना में अच्छी-खासी रकम खर्च की थी। कांग्रेस ने विज्ञापन पर एक करोड़ और बीजेपी ने 19 लाख रुपये खर्च किए थे। चुनाव प्रचार के लिए गाड़ियां हायर करने पर कांग्रेस ने अच्छी-खासी रकम उस चुनाव में खर्च की थी। कांग्रेस ने गाड़ियां हायर करने पर 34.68 लाख, आप ने 13.5 लाख और बीजेपी ने 7.5 लाख रुपये खर्च किए थे। पब्लिक सिटी मटीरियल पर आप ने पिछले विधानसभा चुनावों में 4.4 करोड़ रुपये खर्च किए थे। कांग्रेस इस मामले में दूसरे नंबर पर रही। कांग्रेस ने पब्लिसिटी मटीरियल पर एक करोड़ रुपये खर्च किए। बीजेपी इस काम पर महज 22,400 रुपये ही खर्च कर पाई। पिछले विधानसभा चुनाव में बीएसपी कुल 7.45 लाख, जेडी(यू) 1.55 लाख और लोक जनशक्ति पार्टी ने 13,800 रुपये खर्च किए थे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/election/election-commission-report-reveals-that-political-parties-spent-rs-289/article-8091

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.