सोनिया-राहुल के ऑफिस से लेकर PC रूम तक… कांग्रेस के नए मुख्यालय का ऐसा है इंटीरियर

JAGRAN DESK

कांग्रेस के नए मुख्यालय का बुधवार को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी उद्घाटन करेंगी. पूरी इमारत में तस्वीरों के जरिए कांग्रेस के इतिहास को उकेरा गया है. सूत्रों का कहना है कि नए दफ्तर का ताना-बाना प्रियंका गांधी ने बुना है. आइए जानते हैं नए मुख्यालय की खास बातें.

इंदिरा भवन 9-A कोटला मार्ग पर कांग्रेस के नए मुख्यालय का 15 जनवरी की सुबह कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी उद्घाटन करेंगी. इसके लिए सुबह साढ़े 9 बजे कार्यक्रम शुरू होगा. इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम नेता मौजूद रहेंगे. टीवी 9 भारतवर्ष ने कांग्रेस के नए मुख्यालय के अंदर की तमाम एक्सक्लूसिव जानकारी जुटाई है. आइए जानते हैं कैसा है कांग्रेस का नया दफ्तर.

  • ग्राउंड फ्लोर: बाईं तरफ- बड़ा हाईटेक प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम बनाया गया है. बीच में हाफ सी-शेप में रिसेप्शन है. उसके ठीक पीछे कैंटीन बनाई गई है. दाईं तरफ मीडिया प्रभारी का दफ्तर है. उसके साथ टीवी डिबेट करने के लिए छोटे-छोटे साउंड प्रूफ चैंबर हैं. उसके ठीक बगल में पत्रकारों के लिए बैठने का कमरा है.
  • पुराने दफ्तर 24 अकबर रोड की तर्ज पर मीडिया को बिना अनुमति हर जगह जाने की इजाजत नहीं है. ग्राउंड फ्लोर से ऊपर जाने के लिए हाईटेक एक्सेस कार्ड होगा. ऐसे में पहले अपॉइंटमेंट मिलने पर ही जाने की अनुमति होगी.
    1. फर्स्ट फ्लोर: बाईं तरफ विशेष कार्यक्रमों के लिए एक बड़ा हाईटेक ऑडिटोरियम बनाया गया है. साथ ही किसान विभाग, डेटा विभाग जैसे विभागों के प्रमुखों के दफ्तर, 18 कमरे हैं.
    2. सेकेंड फ्लोर: राष्ट्रीय सचिवों के लिए 24 कमरे बने हैं. हरेक कमरे को चार भागों में बांटकर 4 सचिवों को एक कमरे में एडजस्ट किया जाएगा.
  1. थर्ड फ्लोर: स्वतंत्र प्रभार वाले प्रभारियों के लिए 18 कमरे तैयार किए गए हैं.
  2. फोर्थ फ्लोर: संगठन महासचिव और कोषाध्यक्ष समेत पार्टी महासचिवों के लिए 12 बड़े कमरे बतौर दफ्तर बने हैं.
  3. फिफ्थ फ्लोर: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के तीन बड़े दफ्तर हैं. हर फ्लोर के बीच में एक लॉबी बनी है, जिसे वेटिंग स्पेस के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा.

सूत्रों के मुताबिक, पूरी इमारत में तस्वीरों के जरिए कांग्रेस के इतिहास को उकेरा गया है. इन तस्वीरों में गांधी परिवार से अनबन वाले, कांग्रेस छोड़कर जाने वाले नेताओं को भी जगह दी गई है. इनमें नरसिम्हा राव, सीताराम केसरी, प्रणब मुखर्जी और गुलाम नबी आजाद सरीखे नेता शामिल हैं.

सूत्रों का कहना है कि नए दफ्तर का ताना-बाना प्रियंका गांधी ने बुना है. आर्किटेक्ट के साथ मिलकर इस दफ्तर को अंतिम रूप देने में प्रियंका गांधी की बड़ी भूमिका है. नक्शे को अंतिम रूप देने से लेकर, रंग-रोगन, तस्वीरें, पर्दे और फर्नीचर तक प्रियंका ने खुद पसंद किए हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jan 2025 By दैनिक जागरण

सोनिया-राहुल के ऑफिस से लेकर PC रूम तक… कांग्रेस के नए मुख्यालय का ऐसा है इंटीरियर

JAGRAN DESK

इंदिरा भवन 9-A कोटला मार्ग पर कांग्रेस के नए मुख्यालय का 15 जनवरी की सुबह कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी उद्घाटन करेंगी. इसके लिए सुबह साढ़े 9 बजे कार्यक्रम शुरू होगा. इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम नेता मौजूद रहेंगे. टीवी 9 भारतवर्ष ने कांग्रेस के नए मुख्यालय के अंदर की तमाम एक्सक्लूसिव जानकारी जुटाई है. आइए जानते हैं कैसा है कांग्रेस का नया दफ्तर.

  • ग्राउंड फ्लोर: बाईं तरफ- बड़ा हाईटेक प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम बनाया गया है. बीच में हाफ सी-शेप में रिसेप्शन है. उसके ठीक पीछे कैंटीन बनाई गई है. दाईं तरफ मीडिया प्रभारी का दफ्तर है. उसके साथ टीवी डिबेट करने के लिए छोटे-छोटे साउंड प्रूफ चैंबर हैं. उसके ठीक बगल में पत्रकारों के लिए बैठने का कमरा है.
  • पुराने दफ्तर 24 अकबर रोड की तर्ज पर मीडिया को बिना अनुमति हर जगह जाने की इजाजत नहीं है. ग्राउंड फ्लोर से ऊपर जाने के लिए हाईटेक एक्सेस कार्ड होगा. ऐसे में पहले अपॉइंटमेंट मिलने पर ही जाने की अनुमति होगी.
    1. फर्स्ट फ्लोर: बाईं तरफ विशेष कार्यक्रमों के लिए एक बड़ा हाईटेक ऑडिटोरियम बनाया गया है. साथ ही किसान विभाग, डेटा विभाग जैसे विभागों के प्रमुखों के दफ्तर, 18 कमरे हैं.
    2. सेकेंड फ्लोर: राष्ट्रीय सचिवों के लिए 24 कमरे बने हैं. हरेक कमरे को चार भागों में बांटकर 4 सचिवों को एक कमरे में एडजस्ट किया जाएगा.
  1. थर्ड फ्लोर: स्वतंत्र प्रभार वाले प्रभारियों के लिए 18 कमरे तैयार किए गए हैं.
  2. फोर्थ फ्लोर: संगठन महासचिव और कोषाध्यक्ष समेत पार्टी महासचिवों के लिए 12 बड़े कमरे बतौर दफ्तर बने हैं.
  3. फिफ्थ फ्लोर: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के तीन बड़े दफ्तर हैं. हर फ्लोर के बीच में एक लॉबी बनी है, जिसे वेटिंग स्पेस के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा.

सूत्रों के मुताबिक, पूरी इमारत में तस्वीरों के जरिए कांग्रेस के इतिहास को उकेरा गया है. इन तस्वीरों में गांधी परिवार से अनबन वाले, कांग्रेस छोड़कर जाने वाले नेताओं को भी जगह दी गई है. इनमें नरसिम्हा राव, सीताराम केसरी, प्रणब मुखर्जी और गुलाम नबी आजाद सरीखे नेता शामिल हैं.

सूत्रों का कहना है कि नए दफ्तर का ताना-बाना प्रियंका गांधी ने बुना है. आर्किटेक्ट के साथ मिलकर इस दफ्तर को अंतिम रूप देने में प्रियंका गांधी की बड़ी भूमिका है. नक्शे को अंतिम रूप देने से लेकर, रंग-रोगन, तस्वीरें, पर्दे और फर्नीचर तक प्रियंका ने खुद पसंद किए हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/election/from-sonia-rahuls-office-to-pc-room-this-is-the-interior/article-7705

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.