भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित ‘युवाशक्ति जागर मोर्चा’ के राज्यव्यापी दौरे का शुभारंभ

Digital Desk

राज्य के युवाओं को राष्ट्रनिर्माण के लक्ष्य से जोड़ने और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए व्यापक अभियान की शुरुआत - रविंद्र चव्हाण, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित ‘युवाशक्ति जागर मोर्चा’ के राज्यव्यापी दौरे का मुंबई से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रमुख उपस्थिति में जोरदार शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने कहा कि इस पहल के माध्यम से राज्य के युवाओं को राष्ट्रनिर्माण के उद्देश्य से जोड़ने और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए एक व्यापक अभियान की शुरुआत हुई है।

इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कृष्णराज महाडिक ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण मंच पर सबसे युवा सोच और ऊर्जावान नेतृत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं। अपने संबोधन में प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने यात्रा के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा, “भाजपा युवा मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश की ओर से आयोजित यह अपने प्रकार का पहला उपक्रम है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा युवाओं की खातिर लिए गए लोककल्याणकारी निर्णय, इस यात्रा के माध्यम से राज्य के कोने-कोने तक पहुंचाए जाएंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विज़न के अनुरूप सक्षम और प्रभावी युवाशक्ति का संगठन खड़ा करना ही इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है।”

‘जागर युवाशक्ति का, सशक्त राष्ट्रनिर्माण का’ यह संदेश देने वाली यह यात्रा राज्य के युवाओं को एकजुट करते हुए उन्हें विकास, नवाचार और राष्ट्रहित के विचारों से जोड़ने का काम करेगी। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कृष्णराज महाडिक के नेतृत्व में यह यात्रा महाराष्ट्र के हर हिस्से तक पहुंचेगी और युवाओं में जागरूकता पैदा कर उन्हें सामाजिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारी का अहसास कराएगी, ऐसा विश्वास प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम में मंत्री जयकुमार गोरे, मंत्री अतुल सावे, मंत्री नितेश राणे, राज्यसभा सांसद धनंजय महाडिक, राज्यसभा सांसद अशोक चव्हाण, भाजपा प्रदेश महासचिव तथा भाजयुमो के प्रदेश प्रभारी सुनील राणे, भाजपा के मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन सहित अन्य मान्यवर, भाजयुमो के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Apr 2026 By दैनिक जागरण

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित ‘युवाशक्ति जागर मोर्चा’ के राज्यव्यापी दौरे का शुभारंभ

Digital Desk

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित ‘युवाशक्ति जागर मोर्चा’ के राज्यव्यापी दौरे का मुंबई से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रमुख उपस्थिति में जोरदार शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने कहा कि इस पहल के माध्यम से राज्य के युवाओं को राष्ट्रनिर्माण के उद्देश्य से जोड़ने और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए एक व्यापक अभियान की शुरुआत हुई है।

इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कृष्णराज महाडिक ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण मंच पर सबसे युवा सोच और ऊर्जावान नेतृत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं। अपने संबोधन में प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने यात्रा के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा, “भाजपा युवा मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश की ओर से आयोजित यह अपने प्रकार का पहला उपक्रम है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा युवाओं की खातिर लिए गए लोककल्याणकारी निर्णय, इस यात्रा के माध्यम से राज्य के कोने-कोने तक पहुंचाए जाएंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विज़न के अनुरूप सक्षम और प्रभावी युवाशक्ति का संगठन खड़ा करना ही इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है।”

‘जागर युवाशक्ति का, सशक्त राष्ट्रनिर्माण का’ यह संदेश देने वाली यह यात्रा राज्य के युवाओं को एकजुट करते हुए उन्हें विकास, नवाचार और राष्ट्रहित के विचारों से जोड़ने का काम करेगी। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कृष्णराज महाडिक के नेतृत्व में यह यात्रा महाराष्ट्र के हर हिस्से तक पहुंचेगी और युवाओं में जागरूकता पैदा कर उन्हें सामाजिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारी का अहसास कराएगी, ऐसा विश्वास प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम में मंत्री जयकुमार गोरे, मंत्री अतुल सावे, मंत्री नितेश राणे, राज्यसभा सांसद धनंजय महाडिक, राज्यसभा सांसद अशोक चव्हाण, भाजपा प्रदेश महासचिव तथा भाजयुमो के प्रदेश प्रभारी सुनील राणे, भाजपा के मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन सहित अन्य मान्यवर, भाजयुमो के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/election/inauguration-of-the-statewide-tour-of-%E2%80%98yuvashakti-jagar-morcha%E2%80%99-organized/article-51843

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.