ASAP: वैकल्पिक राजनीति का नया छात्र मंच, केजरीवाल ने किया लोगो लॉन्च

Jagran Desk

आम आदमी पार्टी ने छात्र राजनीति को एक नया आयाम देने के उद्देश्य से अपने स्टूडेंट विंग को नए रूप और नाम के साथ लॉन्च किया है। मंगलवार को दिल्ली स्थित संविधान क्लब में पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ‘ASAP’ यानी एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स का लोगो जारी किया। उन्होंने कहा कि यह मंच देश में वैकल्पिक राजनीति का सशक्त प्रतीक बनेगा।

केजरीवाल ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ASAP का उद्देश्य केवल छात्र राजनीति को नई दिशा देना है, बल्कि देश को नई पीढ़ी के जागरूक, जिम्मेदार और क्रांतिकारी नेताओं से जोड़ना भी है। उन्होंने कहा, "75 साल की मेनस्ट्रीम राजनीति ने हमें अस्पताल, दवाइयां, शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा है। अब वक्त है वैकल्पिक राजनीति को मुख्यधारा बनाने का।"

शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति की उम्मीद

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि ASAP सिर्फ चुनावी छात्र संगठन नहीं बल्कि शिक्षा सुधार की राष्ट्रीय आवाज बनेगा। उन्होंने बताया कि देशभर के 50,000 कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में केवल 5% में ही छात्रसंघ चुनाव होते हैं। ASAP का लक्ष्य हर कॉलेज और विश्वविद्यालय तक पहुंचना और छात्र राजनीति को देश सेवा के मंच में बदलना है।

छात्र नेतृत्व को दी जाएगी प्राथमिकता

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ASAP छात्रों के नेतृत्व में काम करेगा। संगठन का संचालन, दिशा और निर्णय छात्र स्वयं तय करेंगे, जबकि आम आदमी पार्टी पृष्ठभूमि से सहयोग करती रहेगी। उन्होंने इसे देशभक्ति और सामाजिक चेतना का मंच बताया।

लोकतंत्र और सामाजिक चेतना का प्रशिक्षण केंद्र

पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि ASAP केवल चुनाव लड़ने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह छात्रों को लोकतंत्र, सामाजिक उत्तरदायित्व और जनभागीदारी की समझ देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह संगठन देश के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करेगा।

युवा शक्ति के महत्व पर जोर

पंजाब की पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान और सांसद गुरमीत सिंह ने युवाओं को बदलाव की धुरी बताया। अनमोल ने कहा कि सोशल मीडिया पर क्रांति नहीं आती, उसके लिए संगठित प्रयास जरूरी हैं। वहीं गुरमीत सिंह ने ASAP को "समझौता-रहित नई राजनीति का मंच" करार दिया और कहा कि यह युवाओं को देश की दिशा बदलने का वास्तविक अवसर देगा।

लोकतंत्र की चेतना जगाने का अभियान

वरिष्ठ नेता अवध ओझा ने कहा कि ASAP देश की जनता को यह अहसास दिलाने का प्रयास करेगा कि लोकतंत्र में असली सत्ता जनता के हाथों में होती है। उन्होंने शिक्षा सुधार को आम आदमी पार्टी की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया और इसे आगे ले जाने में छात्र संगठनों की भूमिका को महत्वपूर्ण करार दिया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 May 2025 By दैनिक जागरण

ASAP: वैकल्पिक राजनीति का नया छात्र मंच, केजरीवाल ने किया लोगो लॉन्च

Jagran Desk

केजरीवाल ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ASAP का उद्देश्य केवल छात्र राजनीति को नई दिशा देना है, बल्कि देश को नई पीढ़ी के जागरूक, जिम्मेदार और क्रांतिकारी नेताओं से जोड़ना भी है। उन्होंने कहा, "75 साल की मेनस्ट्रीम राजनीति ने हमें अस्पताल, दवाइयां, शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा है। अब वक्त है वैकल्पिक राजनीति को मुख्यधारा बनाने का।"

शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति की उम्मीद

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि ASAP सिर्फ चुनावी छात्र संगठन नहीं बल्कि शिक्षा सुधार की राष्ट्रीय आवाज बनेगा। उन्होंने बताया कि देशभर के 50,000 कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में केवल 5% में ही छात्रसंघ चुनाव होते हैं। ASAP का लक्ष्य हर कॉलेज और विश्वविद्यालय तक पहुंचना और छात्र राजनीति को देश सेवा के मंच में बदलना है।

छात्र नेतृत्व को दी जाएगी प्राथमिकता

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ASAP छात्रों के नेतृत्व में काम करेगा। संगठन का संचालन, दिशा और निर्णय छात्र स्वयं तय करेंगे, जबकि आम आदमी पार्टी पृष्ठभूमि से सहयोग करती रहेगी। उन्होंने इसे देशभक्ति और सामाजिक चेतना का मंच बताया।

लोकतंत्र और सामाजिक चेतना का प्रशिक्षण केंद्र

पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि ASAP केवल चुनाव लड़ने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह छात्रों को लोकतंत्र, सामाजिक उत्तरदायित्व और जनभागीदारी की समझ देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह संगठन देश के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करेगा।

युवा शक्ति के महत्व पर जोर

पंजाब की पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान और सांसद गुरमीत सिंह ने युवाओं को बदलाव की धुरी बताया। अनमोल ने कहा कि सोशल मीडिया पर क्रांति नहीं आती, उसके लिए संगठित प्रयास जरूरी हैं। वहीं गुरमीत सिंह ने ASAP को "समझौता-रहित नई राजनीति का मंच" करार दिया और कहा कि यह युवाओं को देश की दिशा बदलने का वास्तविक अवसर देगा।

लोकतंत्र की चेतना जगाने का अभियान

वरिष्ठ नेता अवध ओझा ने कहा कि ASAP देश की जनता को यह अहसास दिलाने का प्रयास करेगा कि लोकतंत्र में असली सत्ता जनता के हाथों में होती है। उन्होंने शिक्षा सुधार को आम आदमी पार्टी की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया और इसे आगे ले जाने में छात्र संगठनों की भूमिका को महत्वपूर्ण करार दिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/election/kejriwal-launched-logo-by-kejriwal-new-student-platform-of-asap/article-21615

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.