- Hindi News
- चुनाव
- जम्मू-कश्मीर में आखिरी चरण में मतदान जारी, बूथों पर लगी लंबी कतार
जम्मू-कश्मीर में आखिरी चरण में मतदान जारी, बूथों पर लगी लंबी कतार
Jagran Desk
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए वोटिंग हो रही है। सात जिलों की 40 सीटों पर मतदान हो रहा है। 39 लाख से अधिक मतदाता वोट डालेंगे। पढ़ें पल पल का अपडेट
अनुच्छेद 370 हटने के बाद नया जम्मू-कश्मीर बना'
जम्मू-कश्मीर में तीसरे चरण का मतदान जारी है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता कविंदर गुप्ता ने जम्मू के जानीपुर में विद्या ज्योति मॉडल हाई स्कूल में वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई। वोट डालने के बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता कविंदर गुप्ता ने कहा, "अनुच्छेद 370 हटने के बाद नया जम्मू-कश्मीर बना है। आतंकवाद, अलगाववाद, भ्रष्टाचार हमने समाप्त किया है...लोगों में एक विश्वास बना है और लोग भाजपा के पक्ष में वोट करेंगे..."
सब जगह शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग हो रही है-डिप्टी कमिश्नर रमेश कुमार
जम्मू: जम्मू-कश्मीर में तीसरे चरण के मतदान पर जम्मू के डिप्टी कमिश्नर रमेश कुमार का कहना है, मतदान केंद्रों पर पूरी व्यवस्था कर ली गई है...सुबह 9 बजे तक करीब 12% मतदान हुआ है। सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।कुपवाड़ा में मतदान करने के लिए कतार में खड़े मतदाता
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं। कुपवाड़ा के एक मतदान केंद्र पर मतदाता मतदान करने के लिए कतार में खड़े हैं।भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र सिंह राणा ने डाला वोट
जम्मू-कश्मीर के नगरोटा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र सिंह राणा ने जम्मू के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। नगरोटा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र सिंह राणा ने वोट डालने के बाद कहा, "यह लोकतंत्र का उत्सव है और लोग जोश और जुनून के साथ इसमें भाग ले रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है और वे खुद को विकसित भारत की इस यात्रा में शामिल करना चाहते हैं...जम्मू-कश्मीर में पहली बार भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी..."'लोग बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए आ रहे हैं'
जम्मू-कश्मीर के बारामुला के सोपोर में मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर एसएसपी दिव्या डी ने कहा कि "सुबह 7 बजे से मतदान चल रहा है और अब तक सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है। हमारे सुरक्षा इंतजाम पुख्ता हैं। हमारे अधिकारी भी मैदान पर मौजूद हैं, इसलिए सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है। लोग बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए बाहर आ रहे हैं और हमें पिछले चुनावों की तुलना में अधिक भागीदारी की उम्मीद है।ये चुनाव बहुत अच्छे से संपन्न हुए हैं: रैना
जम्मू-कश्मीर में तीसरे चरण के मतदान पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और नौशेरा विधानसभा सीट से उम्मीदवार रविंदर रैना का कहना है, "जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण में बड़ी संख्या में लोग मतदान कर रहे हैं... जम्मू-कश्मीर के लोगों ने लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे दिल से हिस्सा लिया है। ये चुनाव बहुत अच्छे से संपन्न हुए हैं।सुबह 9 बजे तक 11.60 फीसदी मतदान
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में सुबह 9 बजे तक 11.60 फीसदी मतदान हुआ।बांदीपुर जिले में 11.64 फीसदी मतदान
बारामुला जिले में 8.89 प्रतिशत वोटिंग
जम्मू जिले में 11.46 फीसदी मतदान
कठुआ जिले में 13.09 प्रतिशत वोटिंग
कुपवाड़ा जिले में 11.27 फीसदी मतदान
सांबा जिले में 13.31 प्रतिशत वोटिंग
उधमपुर जिले में 14.23 फीसदी वोटिंग
: जम्मू-कश्मीर के लोगों में उत्साह है-कविंदर गुप्ता
जम्मू-कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा नेता कविंदर गुप्ता का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद चुनाव हो रहे हैं और जम्मू-कश्मीर के लोगों में उत्साह है। आज लोगों ने लोकतंत्र के प्रति अपनी कृतज्ञता दिखाई है और उसमें अपनी आस्था व्यक्त की है, इसलिए मुझे पूरा विश्वास है कि जो सरकार बनेगी वह लोकतंत्र के पक्ष में और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में होगी."'कोई भी पार्टी 25 से ज़्यादा सीटें नहीं जीत पाएगी'
कुपवाड़ा में आवामी इत्तेहाद पार्टी (एआईपी) के अध्यक्ष शेख अब्दुल रशीद उर्फ इंजीनियर रशीद कहते हैं कि "कोई भी पार्टी 25 से ज़्यादा सीटें नहीं जीत पाएगी...जम्मू-कश्मीर एक विशेष राज्य है, लेकिन यह साजिशों का अड्डा बन गया है...कश्मीरियों के उत्थान के लिए विज़न बहुत महत्वपूर्ण है...अगर मुझे प्रचार के लिए एक हफ़्ता और मिल जाता तो हम 35-40 सीटें जीत लेते। फिर भी, आवामी इत्तेहाद पार्टी (एआईपी) एक विश्वसनीय विकल्प के रूप में उभरेगी...-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए