महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव: 29 में 23 निगमों में बीजेपी-नेतृत्व वाले गठबंधन की बढ़त

महाराष्ट्र

On

मुंबई, पुणे और नागपुर में महायुति आगे; लातूर में कांग्रेस ने दर्ज की निर्णायक जीत

महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों के रुझानों में भाजपा-नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन स्पष्ट बढ़त बनाता दिख रहा है। अब तक के ट्रेंड के अनुसार राज्य के 29 नगर निगमों में से 23 में भाजपा गठबंधन आगे है। शहरी क्षेत्रों में यह बढ़त खास तौर पर मुंबई, पुणे, नागपुर, ठाणे, नवी मुंबई, पिंपरी-चिंचवड़ और नासिक जैसे प्रमुख नगर निगमों में दिखाई दे रही है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) में कुल 227 सीटों में से भाजपा+शिवसेना (शिंदे) गठबंधन 118 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि बहुमत का आंकड़ा 114 है। यदि यही रुझान परिणाम में बदलते हैं, तो मुंबई में पहली बार भाजपा का मेयर बनने का रास्ता साफ हो सकता है। गौरतलब है कि पिछले करीब 30 वर्षों से बीएमसी पर शिवसेना का वर्चस्व रहा है और चार साल से यहां चुनाव नहीं हुए थे।

पुणे नगर निगम में भी भाजपा गठबंधन बहुमत की ओर अग्रसर है। नागपुर में भाजपा ने निर्णायक बढ़त बनाते हुए कांग्रेस और अन्य दलों को पीछे छोड़ा है। ठाणे और नासिक में भी महायुति का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

हालांकि कुछ नगर निगमों में विपक्ष ने मजबूत प्रदर्शन किया है। लातूर नगर निगम में कांग्रेस ने 70 में से 43 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। चंद्रपुर में भी कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। परभणी में शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) आगे चल रही है, जबकि वसई-विरार में बहुजन विकास आघाड़ी और मालेगांव में शिवसेना (शिंदे गुट) को बढ़त मिली है।

राज्य में 15 जनवरी को हुए नगर निगम चुनावों के लिए शुक्रवार सुबह 10 बजे से मतगणना जारी है। कुल 893 वार्डों में 15,931 उम्मीदवार मैदान में थे। नगर निगमों की कुल 2,869 सीटों में से 68 पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

रुझानों के सामने आने के बाद भाजपा कार्यालयों में जश्न का माहौल है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे विकास की राजनीति की जीत बताते हुए कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और महायुति के विजन पर भरोसा जताया है। वहीं विपक्षी दलों ने कुछ शहरों में मिले समर्थन को अपनी मजबूती का संकेत बताया है।

फिलहाल मतगणना जारी है और अंतिम नतीजों के साथ तस्वीर और स्पष्ट होगी, लेकिन शुरुआती रुझान यह संकेत दे रहे हैं कि महाराष्ट्र की शहरी राजनीति में इस बार महायुति का दबदबा रहने वाला है।

--------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/election/maharashtra-municipal-corporation-elections-bjp-led-alliance-leads-in-23-out/article-43343

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.