वोटिंग से पहले दिल्ली छावनी में तब्दील, चप्पे-चप्पे पर 35 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

JAGRAN DESK

दिल्ली में इस बार आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है तो कांग्रेस की पावरफुल मौजूदगी ने इस चुनाव को त्रिकोणीय बना दिया है। अब वोटिंग का काउंटडाउन शुरू हो गया है जिसके बाद सभी उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हो जाएगी।

दिल्ली में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा ये अब से कुछ घंटों के बाद तय हो जाएगा। कल सुबह 7 बजे से दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी और दिल्ली के 1 करोड़ 55 लाख वोटर दिल्ली के नए सीएम का चुनाव करेंगे। चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, पुलिस और सुरक्षाबलों की तैनाती शुरू हो गई है।

होमगार्ड के 19 हजार जवान इलेक्शन ड्यूटी पर

वोटिंग से पहले दिल्ली को किले में तब्दील कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने कल रात भर संवेदनशील हिस्सों में फ्लैग मार्च किया। दिल्ली में 35 हज़ार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी मतदान के दौरान लगाई गई है। 220 कंपनी सेंट्रल रिजर्व फोर्सेस की भी पूरी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगी। इसके अलावा 19 हजार होमगार्ड के जवानों की ड्यूटी भी चुनाव के दौरान लगाई गई है। कल शाम प्रचार खत्म होने के बाद से ही बाहरी आदमियों को दिल्ली छोड़ने के आदेश दे दिए गए हैं। हर जिले के डीसीपी खुद फ्लैग मार्च को लीड कर रहे हैं। कई जगहों पर अवैध गाड़ियां जब्त की गई हैं।

क्यू मैनेजमेंट सिस्टम ऐप लॉन्च

दिल्ली विधानसभा चुनाव की 70 सीटों के लिए इस बार कुल 1.56 करोड़ मतदाता हैं। इसमें 83.76 लाख पुरुष, 72.36 लाख महिला और 1 हजार 267 थर्ड जेंडर वोटर्स हैं जो कि 13 हजार 766 पोलिंग बूथ पर वोट डालेंगे। इसके साथ ही दिव्यांग मतदाताओं के लिए 733 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दिल्ली में इस बार ज्यादा से ज्यादा वोटिंग हो इसके लिए चुनाव आयोग ने लोगों की सहूलियत का भी खास ख्याल रखा है। चुनाव आयोग ने क्यू मैनेजमेंट सिस्टम ऐप लॉन्च किया है। इसके जरिए मतदाता ये जान सकते हैं कि उनके पोलिंग बूथ पर कितनी भीड़ है।

दिल्ली में त्रिकोणीय मुकाबला

दिल्ली में इस बार आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है तो कांग्रेस की पावरफुल मौजूदगी ने इस चुनाव को त्रिकोणीय बना दिया है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन तीनों ही पार्टियों ने अपने दिग्गजों को मैदान में उतारा। बीजेपी के लिए गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जे पी नड्डा और कई मुख्यमंत्रियों ने प्रचार किया। पार्टी ने दिल्ली में 22 रोड शो और रैलियां की। आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल ने सीएम आतिशी के चुनावी इलाके में तीन रैलियां की। वहीं, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कालकाजी और कस्तूरबा नगर में रोड शो किया।

केजरीवाल को हार का डर!

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली में चौथी बार बड़ी जीत का दावा कर रहे हैं लेकिन वोटिंग से पहले उनको हार का डर सता रहा है इसलिए अब वो ईवीएम पर ही सवाल उठा रहे हैं। केजरीवाल आरोप लगा रहे हैं कि बीजेपी ईवीएम में गड़बड़ी करके 10 फीसदी वोट में हेरफेर करके चुनाव जीतना चाहती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Feb 2025 By दैनिक जागरण

वोटिंग से पहले दिल्ली छावनी में तब्दील, चप्पे-चप्पे पर 35 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

JAGRAN DESK

दिल्ली में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा ये अब से कुछ घंटों के बाद तय हो जाएगा। कल सुबह 7 बजे से दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी और दिल्ली के 1 करोड़ 55 लाख वोटर दिल्ली के नए सीएम का चुनाव करेंगे। चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, पुलिस और सुरक्षाबलों की तैनाती शुरू हो गई है।

होमगार्ड के 19 हजार जवान इलेक्शन ड्यूटी पर

वोटिंग से पहले दिल्ली को किले में तब्दील कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने कल रात भर संवेदनशील हिस्सों में फ्लैग मार्च किया। दिल्ली में 35 हज़ार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी मतदान के दौरान लगाई गई है। 220 कंपनी सेंट्रल रिजर्व फोर्सेस की भी पूरी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगी। इसके अलावा 19 हजार होमगार्ड के जवानों की ड्यूटी भी चुनाव के दौरान लगाई गई है। कल शाम प्रचार खत्म होने के बाद से ही बाहरी आदमियों को दिल्ली छोड़ने के आदेश दे दिए गए हैं। हर जिले के डीसीपी खुद फ्लैग मार्च को लीड कर रहे हैं। कई जगहों पर अवैध गाड़ियां जब्त की गई हैं।

क्यू मैनेजमेंट सिस्टम ऐप लॉन्च

दिल्ली विधानसभा चुनाव की 70 सीटों के लिए इस बार कुल 1.56 करोड़ मतदाता हैं। इसमें 83.76 लाख पुरुष, 72.36 लाख महिला और 1 हजार 267 थर्ड जेंडर वोटर्स हैं जो कि 13 हजार 766 पोलिंग बूथ पर वोट डालेंगे। इसके साथ ही दिव्यांग मतदाताओं के लिए 733 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दिल्ली में इस बार ज्यादा से ज्यादा वोटिंग हो इसके लिए चुनाव आयोग ने लोगों की सहूलियत का भी खास ख्याल रखा है। चुनाव आयोग ने क्यू मैनेजमेंट सिस्टम ऐप लॉन्च किया है। इसके जरिए मतदाता ये जान सकते हैं कि उनके पोलिंग बूथ पर कितनी भीड़ है।

दिल्ली में त्रिकोणीय मुकाबला

दिल्ली में इस बार आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है तो कांग्रेस की पावरफुल मौजूदगी ने इस चुनाव को त्रिकोणीय बना दिया है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन तीनों ही पार्टियों ने अपने दिग्गजों को मैदान में उतारा। बीजेपी के लिए गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जे पी नड्डा और कई मुख्यमंत्रियों ने प्रचार किया। पार्टी ने दिल्ली में 22 रोड शो और रैलियां की। आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल ने सीएम आतिशी के चुनावी इलाके में तीन रैलियां की। वहीं, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कालकाजी और कस्तूरबा नगर में रोड शो किया।

केजरीवाल को हार का डर!

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली में चौथी बार बड़ी जीत का दावा कर रहे हैं लेकिन वोटिंग से पहले उनको हार का डर सता रहा है इसलिए अब वो ईवीएम पर ही सवाल उठा रहे हैं। केजरीवाल आरोप लगा रहे हैं कि बीजेपी ईवीएम में गड़बड़ी करके 10 फीसदी वोट में हेरफेर करके चुनाव जीतना चाहती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/election/more-than-35-thousand-police-personnel-deployed-on-delhi-cantonment/article-9371

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.