- Hindi News
- चुनाव
- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में NDA की सुनामी, झारखंड में JMM गठबंधन की आंधी
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में NDA की सुनामी, झारखंड में JMM गठबंधन की आंधी
JAGRAN DESK
महाराष्ट्र में रुझानों में बीजेपी गठबंधन की आंधी देखने को मिल रही है. महायुति 218 सीटों पर आगे है. वहीं झारखंड में फिर से गेम पलट गया है.
महाराष्ट्र में बीजेपी का सबसे अच्छा स्ट्राइक रेट
महाराष्ट्र में बीजेपी 127 सीटों पर आगे है. शिवसेना (शिंदे) 55, एनसीपी (अजित पवार) 35 पर आगे है. जबकि कांग्रेस 20, शिवसेना (उद्धव) 16, एनसीपी (शरद पवार) 13 सीटों पर आगे है.
बीजेपी का स्ट्राइक रेट- 84%
NCP (अजित पवार)- 62%
शिवसेना (शिंदे)- 71%
कांग्रेस- 19%
शिवसेना (उद्धव ठाकरे)- 21%
NCP (शरद पवार)- 12
महाराष्ट्र में महायुति 220 सीटों पर आगे
महाराष्ट्र में महायुति 220 सीटों पर आगे है. वहीं, कांग्रेस गठबंधन सिर्फ 55 सीटों पर आगे है. झारखंड में जेएमएम गठबंधन फिर से सत्ता में वापसी करता दिख रहा है. जेएमएम गठबंधन 48 सीटों पर आगे है. जबकि बीजेपी 27 सीटों पर आगे है.
ये नोटों के मशीन का काम- संजय राउत
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी के पिछड़ने पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि कुछ तो गड़बड़ है. ये लोगों की राय नहीं है. ये फैसला हुआ है. ये जनता का फैसला नहीं है. दो दिन पहले अडानी के खिलाफ वारंट निकला है. उसमें बीजेपी की पूरी पोल खुल गई. उससे ध्यान हटाने के लिए ये सब किया गया है. मुंबई गौतम अडाणी के जेब में जा रहा है. महाराष्ट्र की जनता का मन हमें मालूम था. हर चुनाव क्षेत्र में नोटों की मशीन लगाई थी. जिस राज्य में सबसे बड़ी बेईमानी होती है उस राज्य की जनता बेइमान नहीं है.
झारखंड में JMM गठबंधन को बहुमत
झारखंड में रुझानों में तस्वीर बदल गई है. जेएमएम गठबंधन एक बार फिर बहुमत के पार पहुंच गया है. बीजेपी गठबंधन यहां 30 सीटों पर आगे है. जबकि जेएमएम गठबंधन 48 सीटों पर आगे है.
महाराष्ट्र में बीजेपी ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड की ओर
महाराष्ट्र में बीजेपी 131, शिवसेना (शिंदे) 48, एनसीपी (अजित पवार) 31 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, कांग्रेस 35, शिवसेना (उद्धव) 20 और शरद पवार की एनसीपी 10 सीटों पर आगे चल रही है. महाराष्ट्र में बीजेपी ने 2014 में सबसे ज्यादा 122 सीटें जीती थीं. अगर रुझान नतीजों में बदले तो महाराष्ट्र में बीजेपी ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बना लेगी.
महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन की आंधी, झारखंड में भी बहुमत के पार
महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए अच्छी खबर सामने आई है. रुझानों में महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन 209 सीटों पर आगे है. वहीं, INDIA गठबंधन 66 सीटों पर आगे है. वहीं, झारखंड में भी बीजेपी गठबंधन बहुमत के पार पहुंच गया. गठबंधन 45 सीटों पर आगे है. जबकि जेएमएम गठबंधन 34 सीटों पर आगे है.
प्रियंका गांधी वाड्रा 5,672 वोटों से आगे
वायनाड उपचुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा 5,672 वोटों से आगे चल रही हैं. सीपीआई उम्मीदवार दूसरे और बीजेपी तीसरे स्थान पर है.
झारखंड के शुरुआती रुझानों में महागठबंधन आगे
चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के मुताबिक, महागठबंधन 15 सीटों पर आगे चल रहा है (जेएमएम 5, कांग्रेस 5, आरजेडी 3, सीपीआई (एमएल) (एल) 2) सोटों पर आगे है, जबकि एनडीए 10 सीटों पर आगे चल रहा है. इसमें बीजेपी 7, एजेएसयूपी 3 सीट पर आगे है.) जेएलकेएम 1 सीट पर आगे है. अन्य और निर्दलीय 1 सीट पर आगे है.
केदारनाथ सीट पर भाजपा की आशा नौटियाल आगे
उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा की आशा नौटियाल आगे चल रही हैं.
मदारीहाट सीट से टीएमसी के जयप्रकाश टोप्पो आगे
पश्चिम बंगाल की मदारीहाट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में टीएमसी के जयप्रकाश टोप्पो आगे चल रहे हैं.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए