- Hindi News
- चुनाव
- नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार संभाला, नेताओं ने दी बधाई
नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार संभाला, नेताओं ने दी बधाई
Digital Desk
युवा नेता श्री नितिन नबीन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया।
इस अवसर पर आज भाजपा मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित पदभार ग्रहण कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया कि नितिन नबीन के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और भाजपा का विस्तार और अधिक सशक्त रूप से होगा।
उन्होंने कहा कि नबीन जी संगठनात्मक अनुभव और युवाओं के बीच लोकप्रियता के साथ पार्टी की विचारधारा को देश के जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
अपने संबोधन में नितिन नबीन ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार की नीतियों और भाजपा की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
उन्होंने संगठन को और मजबूत करने तथा युवाओं को पार्टी से जोड़ने को अपनी प्राथमिकता बताया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए