- Hindi News
- चुनाव
- दिल्ली में आखिरी दौर में चुनाव प्रचार, पीएम मोदी आज करेंगे रैली, जानें अपडेट्स
दिल्ली में आखिरी दौर में चुनाव प्रचार, पीएम मोदी आज करेंगे रैली, जानें अपडेट्स
JAGRAN DESK
By दैनिक जागरण
On
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। आज पीएम मोदी दिल्ली में चुनावी रैली करेंगे। अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर उनके विधायक पर मारपीट का आरोप लगाया है।
दिल्ली विधानसभा में चुनाव प्रचार का आखिरी दौर शुरू हो गया है। तीनों प्रमुख दल चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। केंद्र सरकार ने मिडल क्लास को बजट में राहत देकर एक बड़े वोट बैंक को साधने की कोशिश की है, इसका असर दिल्ली चुनाव में भी देखने को मिल सकता है। वहीं आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर उनके विधायक के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। आज दिल्ली में पीएम मोदी एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। दिल्ली चुनाव से जुड़े बड़े अपडेट जानने के लिए बने रहिए नवभारत टाइम्स के साथ।
LIVE UPDATES
- 07:59 AM,Feb 02 2025
आम आदमी पार्टी में हुई दो नए चेहरों की एंट्री
विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को वोटिंग होनी है, लेकिन अभी भी दब बदलने का सिलसिला नहीं थमा है। गुरुवार को राजेंद्र नगर से आम आदमी पार्टी की पार्षद आरती चावला ने बीजेपी जॉइन कर ली, तो शनिवार को ‘अपना पूर्वांचल’ संस्था के संचालक आकाश शर्मा और राजेंद्र नगर वार्ड से बीजेपी की महिला ब्लॉक अध्यक्ष डिंपल शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राजेंद्र नगर के विधायक दुर्गेश पाठक ने पटका और टोपी पहनाकर सभी को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई। दुर्गेश पाठक ने कहा कि आकाश शर्मा दिल्ली-एनसीआर में पूर्वांचल समाज के लिए संघर्ष करते हैं और उन्हें न्याय दिलाने का काम करते हैं। इनके जुड़ने से आम आदमी पार्टी को और मजबूती मिलेगी। - 07:59 AM,Feb 02 2025
होम वोटिंग के जरिए 5848 लोगों ने डाला वोट
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए हाल ही में बुजुर्गों ने घर पर ही वोट डाला था। होम वोटिंग के जरिए 5,848 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इन वोटों की गणना आगामी 8 फरवरी को की जाएगी। - 07:59 AM,Feb 02 2025
AAP ने बीजेपी पर लगाया उम्मीदवार और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट का आरोप
आम आदमी पार्टी ने शनिवार को आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव में अपनी हार से बौखलाई बीजेपी अब उसके प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने पर उतर आई है। पार्टी ने आरोप लगाया कि शनिवार सुबह कथित रूप से बीजेपी के लोगों ने रिठाला विधानसभा से आप के मौजूदा विधायक और उम्मीदवार महेंद्र गोयल पर जानलेवा हमला किया और उन्हें सरेआम गोली मारने की धमकी दी। उस वक्त महेंद्र गोयल सेक्टर-11 में चुनाव प्रचार कर रहे थे। इस हमले में गोयल को गंभीर चोटें लगी और वह बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए आंबेडकर अस्पताल ले जाया गया। पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस घटना की विडियो भी पोस्ट की। - 07:59 AM,Feb 02 2025
उत्तराखंड क्रांति दल ने AAP को समर्थन देने का किया ऐलान
विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड क्रांति दल की दिल्ली प्रदेश इकाई ने आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन दिया है। शुक्रवार को दल के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बिहारी लाल जलंधरी ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिलकर पार्टी की तरफ से उन्हें समर्थन पत्र सौंपा। उन्होंने दिल्ली में बसे उत्तराखंड के लोगों से अपील भी की कि उत्तराखंड के हितों के लिए दिल्ली के चुनाव में सभी लोग आम आदमी पार्टी को वोट दें। - 07:58 AM,Feb 02 2025
भाजपा के पक्ष में आज दिल्ली में चुनावी जनसभाएं करेंगे संजय निषाद
दिल्ली चुनाव में भाजपा ने अपने सहयोगी दलों के नेताओं को भी दिल्ली चुनाव प्रचार में उतार दिया है। इसी क्रम में निषाद पार्टी प्रमुख और योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद रविवार यानी दो फरवरी को दिल्ली में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे। डॉ संजय निषाद की मल्लाह और उससे जुड़ी जातियों में खासी पकड़ मानी जाती है। दिल्ली में यमुना के तटवर्ती इलाकों में निषाद और मल्लाहों का बड़ा वोट बैंक हैं। पिछले दिल्ली विधानसभा के चुनावों में यह वोट एकतरफा आम आदमी पार्टी के पक्ष में था। ऐसे में इस चुनाव में मल्लाह, केवट और निषादों को अपने पक्ष के करने के लिए भाजपा ने अपने सहयोगी संजय निषाद को इन इलाकों की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी के मद्देनजर डॉ संजय निषाद अपनी रथ यात्रा छोड़ कर रविवार को दिल्ली में अपनी जाति बाहुल्य इलाकों में भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने जा रहे हैं।
Edited By: दैनिक जागरण
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए
www.dainikjagranmpcg.com
02 Feb 2025 By दैनिक जागरण
दिल्ली में आखिरी दौर में चुनाव प्रचार, पीएम मोदी आज करेंगे रैली, जानें अपडेट्स
JAGRAN DESK
दिल्ली विधानसभा में चुनाव प्रचार का आखिरी दौर शुरू हो गया है। तीनों प्रमुख दल चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। केंद्र सरकार ने मिडल क्लास को बजट में राहत देकर एक बड़े वोट बैंक को साधने की कोशिश की है, इसका असर दिल्ली चुनाव में भी देखने को मिल सकता है। वहीं आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर उनके विधायक के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। आज दिल्ली में पीएम मोदी एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। दिल्ली चुनाव से जुड़े बड़े अपडेट जानने के लिए बने रहिए नवभारत टाइम्स के साथ।
LIVE UPDATES
- 07:59 AM,Feb 02 2025
आम आदमी पार्टी में हुई दो नए चेहरों की एंट्री
विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को वोटिंग होनी है, लेकिन अभी भी दब बदलने का सिलसिला नहीं थमा है। गुरुवार को राजेंद्र नगर से आम आदमी पार्टी की पार्षद आरती चावला ने बीजेपी जॉइन कर ली, तो शनिवार को ‘अपना पूर्वांचल’ संस्था के संचालक आकाश शर्मा और राजेंद्र नगर वार्ड से बीजेपी की महिला ब्लॉक अध्यक्ष डिंपल शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राजेंद्र नगर के विधायक दुर्गेश पाठक ने पटका और टोपी पहनाकर सभी को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई। दुर्गेश पाठक ने कहा कि आकाश शर्मा दिल्ली-एनसीआर में पूर्वांचल समाज के लिए संघर्ष करते हैं और उन्हें न्याय दिलाने का काम करते हैं। इनके जुड़ने से आम आदमी पार्टी को और मजबूती मिलेगी। - 07:59 AM,Feb 02 2025
होम वोटिंग के जरिए 5848 लोगों ने डाला वोट
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए हाल ही में बुजुर्गों ने घर पर ही वोट डाला था। होम वोटिंग के जरिए 5,848 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इन वोटों की गणना आगामी 8 फरवरी को की जाएगी। - 07:59 AM,Feb 02 2025
AAP ने बीजेपी पर लगाया उम्मीदवार और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट का आरोप
आम आदमी पार्टी ने शनिवार को आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव में अपनी हार से बौखलाई बीजेपी अब उसके प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने पर उतर आई है। पार्टी ने आरोप लगाया कि शनिवार सुबह कथित रूप से बीजेपी के लोगों ने रिठाला विधानसभा से आप के मौजूदा विधायक और उम्मीदवार महेंद्र गोयल पर जानलेवा हमला किया और उन्हें सरेआम गोली मारने की धमकी दी। उस वक्त महेंद्र गोयल सेक्टर-11 में चुनाव प्रचार कर रहे थे। इस हमले में गोयल को गंभीर चोटें लगी और वह बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए आंबेडकर अस्पताल ले जाया गया। पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस घटना की विडियो भी पोस्ट की। - 07:59 AM,Feb 02 2025
उत्तराखंड क्रांति दल ने AAP को समर्थन देने का किया ऐलान
विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड क्रांति दल की दिल्ली प्रदेश इकाई ने आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन दिया है। शुक्रवार को दल के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बिहारी लाल जलंधरी ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिलकर पार्टी की तरफ से उन्हें समर्थन पत्र सौंपा। उन्होंने दिल्ली में बसे उत्तराखंड के लोगों से अपील भी की कि उत्तराखंड के हितों के लिए दिल्ली के चुनाव में सभी लोग आम आदमी पार्टी को वोट दें। - 07:58 AM,Feb 02 2025
भाजपा के पक्ष में आज दिल्ली में चुनावी जनसभाएं करेंगे संजय निषाद
दिल्ली चुनाव में भाजपा ने अपने सहयोगी दलों के नेताओं को भी दिल्ली चुनाव प्रचार में उतार दिया है। इसी क्रम में निषाद पार्टी प्रमुख और योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद रविवार यानी दो फरवरी को दिल्ली में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे। डॉ संजय निषाद की मल्लाह और उससे जुड़ी जातियों में खासी पकड़ मानी जाती है। दिल्ली में यमुना के तटवर्ती इलाकों में निषाद और मल्लाहों का बड़ा वोट बैंक हैं। पिछले दिल्ली विधानसभा के चुनावों में यह वोट एकतरफा आम आदमी पार्टी के पक्ष में था। ऐसे में इस चुनाव में मल्लाह, केवट और निषादों को अपने पक्ष के करने के लिए भाजपा ने अपने सहयोगी संजय निषाद को इन इलाकों की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी के मद्देनजर डॉ संजय निषाद अपनी रथ यात्रा छोड़ कर रविवार को दिल्ली में अपनी जाति बाहुल्य इलाकों में भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने जा रहे हैं।
https://www.dainikjagranmpcg.com/election/pm-modi-will-know-the-rally-today-in-the-last/article-9233
खबरें और भी हैं
टाप न्यूज
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत
Published On
By Vaishnavi.J
मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त
Published On
By Vaishnavi.J
प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है
Published On
By Vaishnavi.J
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे
Published On
By Vaishnavi.J
संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
बिजनेस
11 Jul 2026 13:27:17
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.