कांग्रेस कार्यसमिति में खड़गे से बोले राहुल गांधी- सख्ती से काम लीजिए

JAGRAN DESK

ईवीएम को लेकर कांग्रेस देशव्यापी आंदोलन करेगी. वहीं, चिदंबरम ने पक्ष में बात की.

 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई. इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सख्त लफ्जों में कहा कि अब पूरी चुनावी प्रक्रिया की शुचिता से गंभीर समझौता किया जा रहा है. इसके खिलाफ जल्द ही देश्व्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा. इसके साथ-साथ खड़गे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए अब कठोर फैसले लिए जाएंगे. कांग्रेस अध्यक्ष ने ईवीएम को लेकर भी बयानबाजी की.

बता दें, कांग्रेस के सीनियर नेताओं ने शुक्रवार को देश के राजनीतिक हालात पर भी विचार-विमर्श किया और महाराष्ट्र तथा हरियाणा चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन के कारणों पर चर्चा की. कई नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया में 'अनियमितताओं' का भी आरोप लगाया.

खड़गे ने ईवीएम को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि इसने चुनावी प्रक्रिया को संदिग्ध बना दिया है. ऐसे में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव चुनाव आयोग का संवैधानिक दायित्व बनता है. पार्टी के सीनियर नेताओं ने कहा कि इस मामले में सभी घटक दलों से भी बात की जाएगी. सीडब्ल्यूसी का मानना ​​है कि पूरी चुनावी प्रक्रिया की ईमानदारी से समझौता किया जा रहा है. स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव एक संवैधानिक अनिवार्यता है, जिस पर चुनाव आयोग की पक्षपातपूर्ण कार्यप्रणाली के कारण गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

पार्टी चीफ खड़गे ने कहा कि चुनावी हार के बाद 'कठोर निर्णय' लेने होंगे और जवाबदेही तय करनी होगी. उन्होंने कहा कि नेताओं को चुनाव नतीजों से सबक लेना होगा. कांग्रेस प्रमुख ने यह भी पूछा कि पार्टी के राज्य नेता विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय मुद्दों और राष्ट्रीय नेताओं पर कब तक निर्भर रहेंगे. कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए राहुल गांधी ने भी सख्त रुख अपनाया. उन्होंने खराब परिणामों को लेकर खड़गे से 'सख्ती से काम लेने' को कहा. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस प्रतिरोध का संगठन है और पार्टी नेताओं को इसमें भरोसा रखना चाहिए.

चिदंबरम ने की पक्ष में बात
बैठक के दौरान नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष के खिलाफ की जाने वाली आलोचनाओं पर कहा कि इससे नेतृत्व और मुद्दों की इमेज पर गलत असर पड़ता है. वहीं, सीनियर नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने ईवीएम के पक्ष में बात की. वहीं, पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पर चिंताओं को लेकर आंदोलन और रैलियां होंगी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) इसमें शामिल होगी. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में 288 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान में कांग्रेस ने महज 16 सीटें ही जीती हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Nov 2024 By दैनिक जागरण

कांग्रेस कार्यसमिति में खड़गे से बोले राहुल गांधी- सख्ती से काम लीजिए

JAGRAN DESK

 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई. इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सख्त लफ्जों में कहा कि अब पूरी चुनावी प्रक्रिया की शुचिता से गंभीर समझौता किया जा रहा है. इसके खिलाफ जल्द ही देश्व्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा. इसके साथ-साथ खड़गे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए अब कठोर फैसले लिए जाएंगे. कांग्रेस अध्यक्ष ने ईवीएम को लेकर भी बयानबाजी की.

बता दें, कांग्रेस के सीनियर नेताओं ने शुक्रवार को देश के राजनीतिक हालात पर भी विचार-विमर्श किया और महाराष्ट्र तथा हरियाणा चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन के कारणों पर चर्चा की. कई नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया में 'अनियमितताओं' का भी आरोप लगाया.

खड़गे ने ईवीएम को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि इसने चुनावी प्रक्रिया को संदिग्ध बना दिया है. ऐसे में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव चुनाव आयोग का संवैधानिक दायित्व बनता है. पार्टी के सीनियर नेताओं ने कहा कि इस मामले में सभी घटक दलों से भी बात की जाएगी. सीडब्ल्यूसी का मानना ​​है कि पूरी चुनावी प्रक्रिया की ईमानदारी से समझौता किया जा रहा है. स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव एक संवैधानिक अनिवार्यता है, जिस पर चुनाव आयोग की पक्षपातपूर्ण कार्यप्रणाली के कारण गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

पार्टी चीफ खड़गे ने कहा कि चुनावी हार के बाद 'कठोर निर्णय' लेने होंगे और जवाबदेही तय करनी होगी. उन्होंने कहा कि नेताओं को चुनाव नतीजों से सबक लेना होगा. कांग्रेस प्रमुख ने यह भी पूछा कि पार्टी के राज्य नेता विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय मुद्दों और राष्ट्रीय नेताओं पर कब तक निर्भर रहेंगे. कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए राहुल गांधी ने भी सख्त रुख अपनाया. उन्होंने खराब परिणामों को लेकर खड़गे से 'सख्ती से काम लेने' को कहा. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस प्रतिरोध का संगठन है और पार्टी नेताओं को इसमें भरोसा रखना चाहिए.

चिदंबरम ने की पक्ष में बात
बैठक के दौरान नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष के खिलाफ की जाने वाली आलोचनाओं पर कहा कि इससे नेतृत्व और मुद्दों की इमेज पर गलत असर पड़ता है. वहीं, सीनियर नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने ईवीएम के पक्ष में बात की. वहीं, पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पर चिंताओं को लेकर आंदोलन और रैलियां होंगी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) इसमें शामिल होगी. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में 288 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान में कांग्रेस ने महज 16 सीटें ही जीती हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/election/rahul-gandhi-spoke-to-kharge-in-congress-working-committee/article-4487

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.