राहुल गांधी ने तिजोरी से निकाली ये चीजें, बीजेपी के ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का बताया मतलब

JAGRAN DESK

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीजेपी के 'एक हैं तो सेफ हैं' नारे का मतलब समझाया. इस दौरान राहुल ने तिजोरी (बॉक्स) से एक पोस्टर निकाला, जिसमें 'एक हैं तो सेफ हैं' लिखा था. राहुल ने पूछा सेफ कौन हैं और सेफ किसका है?

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रचार का आज यानी सोमवार को आखिरी दिन है. महा विकास अघाड़ी (MVA) से लेकर महायुति तक के दिग्गजों ने पूरी ताकत झोंक दी है. वहीं इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर वार किया और उसके ‘एक हैं तो सेफ हैं’ नारे का मतलब समझाया. इस दौरान राहुल ने तिजोरी (बॉक्स) से ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का पोस्टर निकाला.

राहुल ने समझाया ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का मतलब

इसके अलावा राहुल ने उस बॉक्स से गौतम अडाणी और पीएम मोदी की भी फोटो निकाली और उसे एकसाथ दिखाई. कांग्रेस नेता ने धारावी की भी तस्वीर दिखाई. इस दौरान राहुल ने कहा कि पीएम मोदी का स्लोगन है: एक हैं तो सेफ हैं. सवाल है- एक कौन हैं, सेफ कौन हैं और सेफ किसका है? इसका जवाब है- एक नरेंद्र मोदी, अडानी, अमित शाह हैं और सेफ अडानी हैं. वहीं, इसमें नुकसान महाराष्ट्र की जनता का है, धारावी की जनता का है.धारावी का भविष्य सेफ नहीं है. एक के लिए धारावी को खत्म किया जा रहा है. धारावी की जनीन छीनी जा रही है.

दो अरब पति और गरीब के बीच का चुनाव

राहुल ने कहा कि यह चुनाव विचारधारा का चुनाव है. महाराष्ट्र का चुनाव गरीबों और चंद अरबपतियों के बीच का चुनाव है. अरबपति चाहते हैं कि मुंबई की जमीन उन्हें मिले. करीब 1 लाख करोड़ रुपए एक अरबपति को देने की तैयारी है. कांग्रेस पार्टी की सोच है कि महाराष्ट्र के किसानों, गरीबों , बेरोजगारों की मदद हो. राज्य के लिए महंगाई, बेरोजगारी मुख्य मुद्दे हैं.

राहुल ने कहा कि हम महाराष्ट्र में जाती जनगणना करवाएंगे. उन्होंने कहा कि हम दिल्ली में भी बोल चुके हैं कि जाती जनगणना कराएंगे, जिसकी जितनी आबादी उसकी उतनी हिस्सेदारी होगी. हमारी सरकार बनी को 25 लाख का हेल्थ बीमा देंगे. ढाई लाख सरकारी नौकरियां देंगे. 50 फीसदी आरक्षण की दीवार तोड़ेंगे. किसानों का कर्ज माफ करेंगे. बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देंगे. महंगाई पर रोक जरूरी है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Nov 2024 By दैनिक जागरण

राहुल गांधी ने तिजोरी से निकाली ये चीजें, बीजेपी के ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का बताया मतलब

JAGRAN DESK

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रचार का आज यानी सोमवार को आखिरी दिन है. महा विकास अघाड़ी (MVA) से लेकर महायुति तक के दिग्गजों ने पूरी ताकत झोंक दी है. वहीं इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर वार किया और उसके ‘एक हैं तो सेफ हैं’ नारे का मतलब समझाया. इस दौरान राहुल ने तिजोरी (बॉक्स) से ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का पोस्टर निकाला.

राहुल ने समझाया ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का मतलब

इसके अलावा राहुल ने उस बॉक्स से गौतम अडाणी और पीएम मोदी की भी फोटो निकाली और उसे एकसाथ दिखाई. कांग्रेस नेता ने धारावी की भी तस्वीर दिखाई. इस दौरान राहुल ने कहा कि पीएम मोदी का स्लोगन है: एक हैं तो सेफ हैं. सवाल है- एक कौन हैं, सेफ कौन हैं और सेफ किसका है? इसका जवाब है- एक नरेंद्र मोदी, अडानी, अमित शाह हैं और सेफ अडानी हैं. वहीं, इसमें नुकसान महाराष्ट्र की जनता का है, धारावी की जनता का है.धारावी का भविष्य सेफ नहीं है. एक के लिए धारावी को खत्म किया जा रहा है. धारावी की जनीन छीनी जा रही है.

दो अरब पति और गरीब के बीच का चुनाव

राहुल ने कहा कि यह चुनाव विचारधारा का चुनाव है. महाराष्ट्र का चुनाव गरीबों और चंद अरबपतियों के बीच का चुनाव है. अरबपति चाहते हैं कि मुंबई की जमीन उन्हें मिले. करीब 1 लाख करोड़ रुपए एक अरबपति को देने की तैयारी है. कांग्रेस पार्टी की सोच है कि महाराष्ट्र के किसानों, गरीबों , बेरोजगारों की मदद हो. राज्य के लिए महंगाई, बेरोजगारी मुख्य मुद्दे हैं.

राहुल ने कहा कि हम महाराष्ट्र में जाती जनगणना करवाएंगे. उन्होंने कहा कि हम दिल्ली में भी बोल चुके हैं कि जाती जनगणना कराएंगे, जिसकी जितनी आबादी उसकी उतनी हिस्सेदारी होगी. हमारी सरकार बनी को 25 लाख का हेल्थ बीमा देंगे. ढाई लाख सरकारी नौकरियां देंगे. 50 फीसदी आरक्षण की दीवार तोड़ेंगे. किसानों का कर्ज माफ करेंगे. बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देंगे. महंगाई पर रोक जरूरी है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/election/rahul-gandhi-took-out-these-things-from-the-safe-and/article-3678

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.