महाराष्ट्र के इन सीटों पर दोबारा होंगे चुनाव? MVA के 6 उम्मीदवारों ने महायुति की जीत को हाई कोर्ट में दी चुनौती

JAGRAN DESK

एमवीए के हारे उम्मीदवारों प्रशांत जगताप, महेश कोठे, अजीत गव्हाणे, नरेश मनेरा, सुनील चंद्रकांत भुसारा और मनोहर माधवी ने बंबई हाई कोर्ट में अलग-अलग याचिकाएं दायर की हैं.

महाराष्ट्र में विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) के कम से कम 6 उम्मीदवारों ने नवंबर में हुए विधानसभा चुनावों में अपने प्रतिद्वंद्वी महायुति उम्मीदवारों की जीत को चुनौती देते हुए बंबई हाई कोर्ट का रुख किया है और चुनाव प्रक्रिया में धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. याचिकाओं में मतदाता सूची में धोखाधड़ी, सीसीटीवी फुटेज और चुनाव संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने में निर्वाचन आयोग (ECI) की ओर से पारदर्शिता की कमी, वोट के लिए धर्म का इस्तेमाल, नकदी के वितरण और ईवीएम के दुरुपयोग समेत मतदान प्रक्रिया के जुड़े कई आरोप लगाए गए हैं.

एमवीए के हारे उम्मीदवारों प्रशांत जगताप (हडपसर, पुणे शहर), महेश कोठे (सोलापुर शहर उत्तर), अजीत गव्हाणे (भोसरी, पुणे), नरेश मनेरा (ओवला माजीवाड़ा, ठाणे शहर), सुनील चंद्रकांत भुसारा (विक्रमगढ़, पालघर जिला) और मनोहर माधवी (ठाणे) ने अलग-अलग याचिकाएं दायर की हैं. मंगलवार को दायर याचिकाओं में निर्वाचन आयोग को यह निर्देश दिए जाने का अनुरोध किया गया है कि वह संबंधित महायुति उम्मीदवारों के निर्वाचन को ‘अमान्य’ घोषित करे.

याचिकाओं में किए गए हैं ये अनुरोध

इसके अलावा, याचिकाओं में प्राधिकारियों को यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि वे उन्हें सीसीटीवी फुटेज, प्रपत्रों 17ए और 17सी समेत दस्तावेजों और रिकार्ड तक पहुंच की अनुमति दें. प्रपत्र 17ए मतदाताओं के रजिस्टर से और 17सी मतदान केंद्र में दर्ज मतों के विवरण से संबंधित है. याचिकाओं पर बाद में सुनवाई की जाएगी.

सत्तारूढ़ महायुति में भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) शामिल हैं, जबकि विपक्षी एमवीए में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) शामिल हैं. राज्य में 20 नवंबर को हुए चुनावों में बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने 288 सदस्यीय विधानसभा में 230 सीट जीतकर शानदार जीत दर्ज की. वहीं दूसरी ओर, एमवीए को केवल 46 सीट मिलीं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jan 2025 By दैनिक जागरण

महाराष्ट्र के इन सीटों पर दोबारा होंगे चुनाव? MVA के 6 उम्मीदवारों ने महायुति की जीत को हाई कोर्ट में दी चुनौती

JAGRAN DESK

महाराष्ट्र में विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) के कम से कम 6 उम्मीदवारों ने नवंबर में हुए विधानसभा चुनावों में अपने प्रतिद्वंद्वी महायुति उम्मीदवारों की जीत को चुनौती देते हुए बंबई हाई कोर्ट का रुख किया है और चुनाव प्रक्रिया में धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. याचिकाओं में मतदाता सूची में धोखाधड़ी, सीसीटीवी फुटेज और चुनाव संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने में निर्वाचन आयोग (ECI) की ओर से पारदर्शिता की कमी, वोट के लिए धर्म का इस्तेमाल, नकदी के वितरण और ईवीएम के दुरुपयोग समेत मतदान प्रक्रिया के जुड़े कई आरोप लगाए गए हैं.

एमवीए के हारे उम्मीदवारों प्रशांत जगताप (हडपसर, पुणे शहर), महेश कोठे (सोलापुर शहर उत्तर), अजीत गव्हाणे (भोसरी, पुणे), नरेश मनेरा (ओवला माजीवाड़ा, ठाणे शहर), सुनील चंद्रकांत भुसारा (विक्रमगढ़, पालघर जिला) और मनोहर माधवी (ठाणे) ने अलग-अलग याचिकाएं दायर की हैं. मंगलवार को दायर याचिकाओं में निर्वाचन आयोग को यह निर्देश दिए जाने का अनुरोध किया गया है कि वह संबंधित महायुति उम्मीदवारों के निर्वाचन को ‘अमान्य’ घोषित करे.

याचिकाओं में किए गए हैं ये अनुरोध

इसके अलावा, याचिकाओं में प्राधिकारियों को यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि वे उन्हें सीसीटीवी फुटेज, प्रपत्रों 17ए और 17सी समेत दस्तावेजों और रिकार्ड तक पहुंच की अनुमति दें. प्रपत्र 17ए मतदाताओं के रजिस्टर से और 17सी मतदान केंद्र में दर्ज मतों के विवरण से संबंधित है. याचिकाओं पर बाद में सुनवाई की जाएगी.

सत्तारूढ़ महायुति में भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) शामिल हैं, जबकि विपक्षी एमवीए में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) शामिल हैं. राज्य में 20 नवंबर को हुए चुनावों में बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने 288 सदस्यीय विधानसभा में 230 सीट जीतकर शानदार जीत दर्ज की. वहीं दूसरी ओर, एमवीए को केवल 46 सीट मिलीं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/election/re-election-will-be-held-on-these-seats-of-maharashtra-6/article-7345

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.