उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव में लहराया भगवा, BJP ने 11 में से 10 पदों पर दर्ज की शानदार जीत

JAGRAN DESK

उत्तराखंड के नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा ने मेयर के 11 में से 10 सीटों पर अपना कब्जा जमाया है। देखें पूरी लिस्ट...

उत्तराखंड में नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है और मेयर के 11 पदों में से 10 पर जीत हासिल कर लिया है। इसके साथ ही भाजपा ने नगरपालिका परिषदों और नगर पंचायतों में भी अपना दबदबा बरकरार रखा है। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि भाजपा ने प्रदेश में मेयर की 11 सीट में से 10 पर जीत दर्ज की, जबकि एक अन्य सीट निर्दलीय के खाते में गई है। हालांकि मतगणना अभी भी जारी है और रिजल्ट पूरा आने में अभी और समय लग सकता है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि शनिवार को शुरू हुई मतगणना अभी भी जारी है और प्रदेश के सभी 100 नगर निकायों के नतीजे आने में अभी और समय लग सकता है। बता दें कि प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग 23 जनवरी को हुई थी। प्रदेश में 11 नगर निगमों, 43 नगर पालिकाओं और 46 नगर पंचायतों के लिए मतपत्रों के जरिये चुनाव हुए थे, जिसमें 65.4 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

मेयर पद के लिए 72 प्रत्याशियों समेत चुनाव में कुल 5,405 उम्मीदवारों ने विभिन्न पदों के लिए अपनी किस्मत आजमाई थी। भाजपा ने देहरादून, ऋषिकेश, काशीपुर, हरिद्वार, रूड़की, कोटद्वार, रुद्रपुर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और हल्द्वानी में मेयर पद पर जीत हासिल की, जबकि निर्दलीय के खाते में गई एकमात्र मेयर सीट पौड़ी जिले की श्रीनगर रही।

भाजपा के टिकट पर मेयर पद पर इन्हें मिली जीत 

देहरादून में सौरभ थपलियाल
ऋषिकेश में शंभु पासवान
काशीपुर में दीपक बाली
हरिद्वार में किरन जायसवाल
रूड़की में अनीता देवी
कोटद्वार में शैलेंद्र रावत
रुद्रपुर में विकास शर्मा
अल्मोड़ा में अजय वर्मा
पिथौरागढ़ में कल्पना देवलाल
हल्द्वानी में गजराज बिष्ट
 
श्रीनगर में मेयर पद पर निर्दलीय प्रत्याशी आरती भंडारी विजयी रहीं।

सीएम धामी ने विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जीते प्रत्याशियों को बधाई दी कहा, “निकाय चुनाव में विजयी सभी प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएं। जनता जनार्दन ने अपने आशीष से सुयोग्य जनप्रतिनिधियों का चयन कर प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाई है। अब यह सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का कार्य है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में विकास को गति दें और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें।” 

जीत से उत्साहित भाजपा, कांग्रेस का नहीं खुला खाता
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, नगर निकाय चुनावों का परिणाम केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों की नीतियों और योजनाओं पर जनता की एक और मुहर है। उन्होंने कहा, “ये परिणाम 2027 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों में भाजपा की लगातार तीसरी जीत का ट्रेलर हैं।”
बता दें कि वर्ष 2018 में पिछले नगर निकाय चुनावों में दो मेयर सीटों को अपने नाम काम करने वाली कांग्रेस इस बार एक भी सीट नहीं जीत पाई। नगर पालिकाओं में भी कांग्रेस पार्टी भाजपा और निर्दलीयों से पीछे रही और तीसरा स्थान ही हासिल कर पाई। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jan 2025 By दैनिक जागरण

उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव में लहराया भगवा, BJP ने 11 में से 10 पदों पर दर्ज की शानदार जीत

JAGRAN DESK

उत्तराखंड में नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है और मेयर के 11 पदों में से 10 पर जीत हासिल कर लिया है। इसके साथ ही भाजपा ने नगरपालिका परिषदों और नगर पंचायतों में भी अपना दबदबा बरकरार रखा है। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि भाजपा ने प्रदेश में मेयर की 11 सीट में से 10 पर जीत दर्ज की, जबकि एक अन्य सीट निर्दलीय के खाते में गई है। हालांकि मतगणना अभी भी जारी है और रिजल्ट पूरा आने में अभी और समय लग सकता है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि शनिवार को शुरू हुई मतगणना अभी भी जारी है और प्रदेश के सभी 100 नगर निकायों के नतीजे आने में अभी और समय लग सकता है। बता दें कि प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग 23 जनवरी को हुई थी। प्रदेश में 11 नगर निगमों, 43 नगर पालिकाओं और 46 नगर पंचायतों के लिए मतपत्रों के जरिये चुनाव हुए थे, जिसमें 65.4 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

मेयर पद के लिए 72 प्रत्याशियों समेत चुनाव में कुल 5,405 उम्मीदवारों ने विभिन्न पदों के लिए अपनी किस्मत आजमाई थी। भाजपा ने देहरादून, ऋषिकेश, काशीपुर, हरिद्वार, रूड़की, कोटद्वार, रुद्रपुर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और हल्द्वानी में मेयर पद पर जीत हासिल की, जबकि निर्दलीय के खाते में गई एकमात्र मेयर सीट पौड़ी जिले की श्रीनगर रही।

भाजपा के टिकट पर मेयर पद पर इन्हें मिली जीत 

देहरादून में सौरभ थपलियाल
ऋषिकेश में शंभु पासवान
काशीपुर में दीपक बाली
हरिद्वार में किरन जायसवाल
रूड़की में अनीता देवी
कोटद्वार में शैलेंद्र रावत
रुद्रपुर में विकास शर्मा
अल्मोड़ा में अजय वर्मा
पिथौरागढ़ में कल्पना देवलाल
हल्द्वानी में गजराज बिष्ट
 
श्रीनगर में मेयर पद पर निर्दलीय प्रत्याशी आरती भंडारी विजयी रहीं।

सीएम धामी ने विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जीते प्रत्याशियों को बधाई दी कहा, “निकाय चुनाव में विजयी सभी प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएं। जनता जनार्दन ने अपने आशीष से सुयोग्य जनप्रतिनिधियों का चयन कर प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाई है। अब यह सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का कार्य है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में विकास को गति दें और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें।” 

जीत से उत्साहित भाजपा, कांग्रेस का नहीं खुला खाता
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, नगर निकाय चुनावों का परिणाम केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों की नीतियों और योजनाओं पर जनता की एक और मुहर है। उन्होंने कहा, “ये परिणाम 2027 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों में भाजपा की लगातार तीसरी जीत का ट्रेलर हैं।”
बता दें कि वर्ष 2018 में पिछले नगर निकाय चुनावों में दो मेयर सीटों को अपने नाम काम करने वाली कांग्रेस इस बार एक भी सीट नहीं जीत पाई। नगर पालिकाओं में भी कांग्रेस पार्टी भाजपा और निर्दलीयों से पीछे रही और तीसरा स्थान ही हासिल कर पाई। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/election/saffron-bjp-won-10-out-of-11-posts-in-uttarakhand/article-8587

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.