छह भारतीय अमेरिकियों ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का चुनाव जीता, जानें किसने कहां से मारी बाजी?

JAGRAN DESK

अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के लिए हुए मतदान में 6 भारतीय अमेरिकियों ने जीत का परचम लहराया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप जीत हासिल कर ली है. वह देश के 47 वें राष्ट्रपति बनेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने 538 इलेक्ट्रोल वोट में से 277 वोट हासिल किए. अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव के साथ-साथ हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के लिए भी वोटिंग हुई. इसमें छह भारतीय अमेरिकियों ने प्रतिनिधि सभा का चुनाव जीत लिया है, जबकि एक उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए है.

ऐसे में इस बात की संभावना है कि प्रतिनिधि सभा में भारतीय अमेरिकियों की संख्या बढ़कर सात जाए, क्योंकि डॉ अमीश शाह एरिजोना के पहले कांग्रेसनल जिले में अपने रिपब्लिकन उम्मीदवार के खिलाफ मामूली अंतर से आगे चल रहे हैं.

वर्जीनिया से जीते सुहास सुब्रमण्यम
भारतीय-अमेरिकी वकील सुहास सुब्रमण्यम ने वर्जीनिया से चुनाव जीते. वह पूर्वी तट से चुने जाने वाले समुदाय के पहले व्यक्ति हैं. सुब्रमण्यन ने रिपब्लिकन पार्टी के माइक क्लैंसी को हराया. वह वर्तमान में वर्जीनिया राज्य के सीनेटर हैं.

सुब्रमण्यम ने कहा, "मैं सम्मानित और विनम्र महसूस कर रहा हूं कि वर्जीनिया के लोगों ने मुझ पर भरोसा जताया. यह जिला मेरा घर है. मेरी शादी यहीं हुई, मेरी पत्नी मिरांडा और मैं अपनी बेटियों की परवरिश यहीं कर रहे हैं और हमारे समुदाय के सामने आने वाली समस्याएं हमारे परिवार के लिए व्यक्तिगत हैं. वाशिंगटन में इस जिले की सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात है."

सुब्रमण्यम, जो पहले राष्ट्रपति बराक ओबामा के व्हाइट हाउस सलाहकार के रूप में काम कर चुके हैं. वह देश भर में भारतीय अमेरिकियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. वे कांग्रेस में 'समोसा कॉकस' में शामिल हो गए हैं, जिसमें पांच भारतीय अमेरिकी शामिल हैं.

5 उम्मीदवारों ने दोबारा जीता चुनाव
बता दें कि वर्तमान में सुब्रमण्यम के अलावा अमी बेरा, राजा कृष्णमूर्ति, रो खन्ना, प्रमिला जयपाल और श्री थानेदार भी अमेरिकी सदस्य प्रतिनिधि सभा के लिए चुना गए. हालांकि, इन पांचों को दोबारा चुना गया है. श्री थानेदार मिशिगन से लगातार दूसरी बार फिर से चुने गए हैं. उन्होंने 2023 में पहली बार यह सीट जीती.

पांचवी बार जीते राजा कृष्णमूर्ति
राजा कृष्णमूर्ति ने लगातार पांचवीं बार इलिनोइस डिस्ट्रिक्ट में जीत हासिल की, जबकि व्हाइट हाउस और कांग्रेस के नियंत्रण के लिए लड़ाई अभी भी कड़ी है. कृष्णमूर्ति ने कहा, मैं" सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि इलिनोइस के 8वें डिस्ट्रिक्ट के लोगों ने कांग्रेस में उनका प्रतिनिधित्व करने के लिए फिर से मौका दिया है."

कृष्णमूर्ति ने कहा, "मेरे माता-पिता अपने परिवार के भविष्य के लिए एक सपने और इस विश्वास के साथ इस देश में आए थे कि वे इसे अमेरिका में हासिल कर सकते हैं.कांग्रेस में मेरा मिशन उन सभी परिवारों के लिए लड़ना है जो अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं, चाहे वे कहीं से भी आए हों, वे किसी की भी पूजा करते हों, या उनके नाम में कितने भी अक्षर हों... मेरे नाम में 29 अक्षर हैं."

कैलिफोर्निया के 17वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करने वाले रो खन्ना और वाशिंगटन राज्य के सातवें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करने वाली कांग्रेसवुमन प्रमिला जयपाल ने भी दोबारा जीत हासिल की.

वहीं, पेशे से चिकित्सक डॉ अमी बेरा 2013 से कैलिफोर्निया के छठे कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे वरिष्ठ भारतीय अमेरिकी कांग्रेसी हैं. उन्हें लगातार सातवीं बार फिर से चुना गया

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Nov 2024 By दैनिक जागरण

छह भारतीय अमेरिकियों ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का चुनाव जीता, जानें किसने कहां से मारी बाजी?

JAGRAN DESK

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप जीत हासिल कर ली है. वह देश के 47 वें राष्ट्रपति बनेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने 538 इलेक्ट्रोल वोट में से 277 वोट हासिल किए. अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव के साथ-साथ हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के लिए भी वोटिंग हुई. इसमें छह भारतीय अमेरिकियों ने प्रतिनिधि सभा का चुनाव जीत लिया है, जबकि एक उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए है.

ऐसे में इस बात की संभावना है कि प्रतिनिधि सभा में भारतीय अमेरिकियों की संख्या बढ़कर सात जाए, क्योंकि डॉ अमीश शाह एरिजोना के पहले कांग्रेसनल जिले में अपने रिपब्लिकन उम्मीदवार के खिलाफ मामूली अंतर से आगे चल रहे हैं.

वर्जीनिया से जीते सुहास सुब्रमण्यम
भारतीय-अमेरिकी वकील सुहास सुब्रमण्यम ने वर्जीनिया से चुनाव जीते. वह पूर्वी तट से चुने जाने वाले समुदाय के पहले व्यक्ति हैं. सुब्रमण्यन ने रिपब्लिकन पार्टी के माइक क्लैंसी को हराया. वह वर्तमान में वर्जीनिया राज्य के सीनेटर हैं.

सुब्रमण्यम ने कहा, "मैं सम्मानित और विनम्र महसूस कर रहा हूं कि वर्जीनिया के लोगों ने मुझ पर भरोसा जताया. यह जिला मेरा घर है. मेरी शादी यहीं हुई, मेरी पत्नी मिरांडा और मैं अपनी बेटियों की परवरिश यहीं कर रहे हैं और हमारे समुदाय के सामने आने वाली समस्याएं हमारे परिवार के लिए व्यक्तिगत हैं. वाशिंगटन में इस जिले की सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात है."

सुब्रमण्यम, जो पहले राष्ट्रपति बराक ओबामा के व्हाइट हाउस सलाहकार के रूप में काम कर चुके हैं. वह देश भर में भारतीय अमेरिकियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. वे कांग्रेस में 'समोसा कॉकस' में शामिल हो गए हैं, जिसमें पांच भारतीय अमेरिकी शामिल हैं.

5 उम्मीदवारों ने दोबारा जीता चुनाव
बता दें कि वर्तमान में सुब्रमण्यम के अलावा अमी बेरा, राजा कृष्णमूर्ति, रो खन्ना, प्रमिला जयपाल और श्री थानेदार भी अमेरिकी सदस्य प्रतिनिधि सभा के लिए चुना गए. हालांकि, इन पांचों को दोबारा चुना गया है. श्री थानेदार मिशिगन से लगातार दूसरी बार फिर से चुने गए हैं. उन्होंने 2023 में पहली बार यह सीट जीती.

पांचवी बार जीते राजा कृष्णमूर्ति
राजा कृष्णमूर्ति ने लगातार पांचवीं बार इलिनोइस डिस्ट्रिक्ट में जीत हासिल की, जबकि व्हाइट हाउस और कांग्रेस के नियंत्रण के लिए लड़ाई अभी भी कड़ी है. कृष्णमूर्ति ने कहा, मैं" सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि इलिनोइस के 8वें डिस्ट्रिक्ट के लोगों ने कांग्रेस में उनका प्रतिनिधित्व करने के लिए फिर से मौका दिया है."

कृष्णमूर्ति ने कहा, "मेरे माता-पिता अपने परिवार के भविष्य के लिए एक सपने और इस विश्वास के साथ इस देश में आए थे कि वे इसे अमेरिका में हासिल कर सकते हैं.कांग्रेस में मेरा मिशन उन सभी परिवारों के लिए लड़ना है जो अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं, चाहे वे कहीं से भी आए हों, वे किसी की भी पूजा करते हों, या उनके नाम में कितने भी अक्षर हों... मेरे नाम में 29 अक्षर हैं."

कैलिफोर्निया के 17वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करने वाले रो खन्ना और वाशिंगटन राज्य के सातवें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करने वाली कांग्रेसवुमन प्रमिला जयपाल ने भी दोबारा जीत हासिल की.

वहीं, पेशे से चिकित्सक डॉ अमी बेरा 2013 से कैलिफोर्निया के छठे कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे वरिष्ठ भारतीय अमेरिकी कांग्रेसी हैं. उन्हें लगातार सातवीं बार फिर से चुना गया

https://www.dainikjagranmpcg.com/election/six-indian-americans-won-the-us-house-of-representatives-elections/article-2919

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.