22 साल बाद होने जा रहे हैं छात्र संघ चुनाव, NSUI और ABVP ने कसी कमर

JAGRAN DESK

मध्य प्रदेश में सरकार छात्रसंघ चुनाव कराने जा रही है. ये चुनाव 22 साल बाद प्रत्यक्ष प्रणाली से होने जा रहे हैं. नए साल के शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए चुनाव की तैयारियां सरकार ने शुरू कर दी हैं.

मध्य प्रदेश के दो प्रमुख छात्र संगठन NSUI और ABVP ने भी कमर कस ली है. NSUI जीत का दावा कर रही है. वहीं ABVP भी पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है. NSUI को मजबूत दावेदार न मानते हुए भी जीत का दावा कर रही है. 

2017 में हुए आखरी बार चुनाव 
मध्य प्रदेश में आखरी बार छात्र संघ के चुनाव 2017 में हुए थे. इसके बाद चुनाव पर रोक लगा दी गई. 2023 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सरकार थी, तत्कालीन उच्च शिक्षा मंत्री, अब के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा चुनाव कराने पर प्रस्ताव लाया भी गया था लेकिन विधानसभा चुनाव आने से प्रस्ताव टल गया. अब डॉ. मोहन यादव खुद मुख्यमंत्री है. उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार द्वारा चुनाव कराने के लिए मसौदा तैयार किया है. ऐसे में छात्रों की उम्मीद और बढ़ गई है.

छात्र संघ चुनाव पर विद्यार्थियों की राय
बीए तृतीय वर्ष के छात्र अमन ठाकुर कहते हैं कि, जब से कॉलेज में आया हूं चुनाव नहीं देखे. छात्रों की कई समस्याएं है, लेकिन लीडर नहीं होने से सुनवाई नहीं होती. चुनाव होने चाहिए. छात्र हित के लिए यह बेहद जरूरी है. एमएम इंग्लिश लिटरेचर के छात्र विवेक कड़ोले बताते है कि, गत 6 से 7 साल हो गए हैं, चुनाव नहीं हुए है. इस साल भी नवंबर दिसंबर में चुनाव कराने का आश्वासन मिला था, लेकिन नहीं हुए. कॉलेज में विद्यार्थियों को कोई समस्या होती है तो वह सीधे फैकल्टी से बात नहीं कर पाते हैं. लीडर होगा तो दमदारी से बात रख पाएंगे.

कॉलेज फैकल्टी की मनमानी बंद होगी
छात्रा निकिता यादव और सपना ने कहा कि, चुनाव होता है तो छात्राओं की समस्याओं का भी निराकरण होगा. कॉलेज में बाहरी व्यक्ति आते हैं, परेशान भी करते हैं. संगठन होगा, लीडर होगा तो यह सब भी बंद हो जाएगा. कॉलेज में फैकल्टी की मनमानी नहीं चल पाएगी. छात्र हित में निर्णय लिए जाएंगे.

चुनाव से विद्यार्थी की बढ़ती है समझ
वहीं, राजनीतिशास्त्र के प्रोफेसर डॉ. कपिल खरे ने कहां कि, स्कूल से कॉलेज में पहुंचने पर विद्यार्थियों को चुनाव और मतदान का अनुभव नहीं रहता है. छात्र संघ चुनाव के जरिए बच्चे जागरूक होते हैं, और चुनाव को करीब से जानते है समझते है. इसका फायदा उन्हें विधानसभा, लोकसभा जैसे चुनावों में बेहतर नेता का चुनाव करने में मिलता है. छात्र जीवन में चुनाव से उन्हें यह भी समझ आती है कि समस्या क्या है, कहां इसका निदान होगा. साथ ही राजनीतिक में इंट्रेस्ट रखने वाले युवाओं के लिए यह पहली सीढ़ी मानी जाती है.

चुनाव होने तक जारी रहेगी मांग
बरहाल, खरगोन समेत मध्य प्रदेश तमाम कॉलेजों में 2017 के बाद से विद्यार्थी शासन के आदेश की राह देख रहे है. NSUI ओर ABVP दोनों की संगठन से जुड़े पदाधिकारी तथा कॉलेज विद्यार्थियों ने कई आंदोलन किए, ज्ञापन दिए, पर एक बार भी चुनाव नहीं हुए. साल 2025 में चुनाव होंगे या नहीं यह तो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पद निर्भर करता है. लेकिन, विद्यार्थियों का यही कहना है कि चुनाव होना चाहिए, जब तक नहीं होगा, मांग जारी रहेगी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Dec 2024 By दैनिक जागरण

22 साल बाद होने जा रहे हैं छात्र संघ चुनाव, NSUI और ABVP ने कसी कमर

JAGRAN DESK

मध्य प्रदेश के दो प्रमुख छात्र संगठन NSUI और ABVP ने भी कमर कस ली है. NSUI जीत का दावा कर रही है. वहीं ABVP भी पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है. NSUI को मजबूत दावेदार न मानते हुए भी जीत का दावा कर रही है. 

2017 में हुए आखरी बार चुनाव 
मध्य प्रदेश में आखरी बार छात्र संघ के चुनाव 2017 में हुए थे. इसके बाद चुनाव पर रोक लगा दी गई. 2023 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सरकार थी, तत्कालीन उच्च शिक्षा मंत्री, अब के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा चुनाव कराने पर प्रस्ताव लाया भी गया था लेकिन विधानसभा चुनाव आने से प्रस्ताव टल गया. अब डॉ. मोहन यादव खुद मुख्यमंत्री है. उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार द्वारा चुनाव कराने के लिए मसौदा तैयार किया है. ऐसे में छात्रों की उम्मीद और बढ़ गई है.

छात्र संघ चुनाव पर विद्यार्थियों की राय
बीए तृतीय वर्ष के छात्र अमन ठाकुर कहते हैं कि, जब से कॉलेज में आया हूं चुनाव नहीं देखे. छात्रों की कई समस्याएं है, लेकिन लीडर नहीं होने से सुनवाई नहीं होती. चुनाव होने चाहिए. छात्र हित के लिए यह बेहद जरूरी है. एमएम इंग्लिश लिटरेचर के छात्र विवेक कड़ोले बताते है कि, गत 6 से 7 साल हो गए हैं, चुनाव नहीं हुए है. इस साल भी नवंबर दिसंबर में चुनाव कराने का आश्वासन मिला था, लेकिन नहीं हुए. कॉलेज में विद्यार्थियों को कोई समस्या होती है तो वह सीधे फैकल्टी से बात नहीं कर पाते हैं. लीडर होगा तो दमदारी से बात रख पाएंगे.

कॉलेज फैकल्टी की मनमानी बंद होगी
छात्रा निकिता यादव और सपना ने कहा कि, चुनाव होता है तो छात्राओं की समस्याओं का भी निराकरण होगा. कॉलेज में बाहरी व्यक्ति आते हैं, परेशान भी करते हैं. संगठन होगा, लीडर होगा तो यह सब भी बंद हो जाएगा. कॉलेज में फैकल्टी की मनमानी नहीं चल पाएगी. छात्र हित में निर्णय लिए जाएंगे.

चुनाव से विद्यार्थी की बढ़ती है समझ
वहीं, राजनीतिशास्त्र के प्रोफेसर डॉ. कपिल खरे ने कहां कि, स्कूल से कॉलेज में पहुंचने पर विद्यार्थियों को चुनाव और मतदान का अनुभव नहीं रहता है. छात्र संघ चुनाव के जरिए बच्चे जागरूक होते हैं, और चुनाव को करीब से जानते है समझते है. इसका फायदा उन्हें विधानसभा, लोकसभा जैसे चुनावों में बेहतर नेता का चुनाव करने में मिलता है. छात्र जीवन में चुनाव से उन्हें यह भी समझ आती है कि समस्या क्या है, कहां इसका निदान होगा. साथ ही राजनीतिक में इंट्रेस्ट रखने वाले युवाओं के लिए यह पहली सीढ़ी मानी जाती है.

चुनाव होने तक जारी रहेगी मांग
बरहाल, खरगोन समेत मध्य प्रदेश तमाम कॉलेजों में 2017 के बाद से विद्यार्थी शासन के आदेश की राह देख रहे है. NSUI ओर ABVP दोनों की संगठन से जुड़े पदाधिकारी तथा कॉलेज विद्यार्थियों ने कई आंदोलन किए, ज्ञापन दिए, पर एक बार भी चुनाव नहीं हुए. साल 2025 में चुनाव होंगे या नहीं यह तो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पद निर्भर करता है. लेकिन, विद्यार्थियों का यही कहना है कि चुनाव होना चाहिए, जब तक नहीं होगा, मांग जारी रहेगी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/election/student-union-elections-are-going-to-be-held-after-22/article-5272

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.