सुखबीर सिंह बादल ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, कौन होगा नया चीफ?

Jagran, Desk

सुखबीर सिंह बादल ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने वर्किंग कमेटी को अपना इस्तीफा सौंपा.

शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. पार्टी की वर्किंग कमेटी को इस्तीफा दिया है. बादल ने अपने नेतृत्व में विश्वास जताने और पूरे कार्यकाल के दौरान पूरे दिल से समर्थन और सहयोग देने के लिए सभी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है.

शिरोमणि अकाली दल के नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा, "शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने नए अध्यक्ष के चुनाव का मार्ग प्रशस्त करने के लिए आज पार्टी की कार्यसमिति को अपना इस्तीफा सौंप दिया. उन्होंने अपने नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करने और पूरे कार्यकाल के दौरान पूरे दिल से समर्थन और सहयोग देने के लिए सभी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया."

'ये रूटीम प्रक्रिया'
हालांकि पार्टी नेता दलजीत सिंह चीमा ने इसे रूटीन पार्टी की प्रक्रिया बताया है. उन्होंने कहा कि 2019 दिसंबर में पार्टी अध्यक्ष का चुनाव हुआ था और पांच साल का कार्यकाल 14 दिसंबर को पूरा होने जा रहा है. इसलिए अध्यक्ष पद पर दोबारा चुनाव होंगे और इससे पहले ही सुखबीर सिंह बादल ने चुनावों से पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि पार्टी की वर्किंग कमेटी की बैठक सोमवार को होगी जिसमें सुखबीर सिंह बादल के इस्तीफे पर भी चर्चा होगी.

'इस्तीफा मांगने वाले थे गलत'
उन्होंने कहा कि जो लोग पार्टी से बगावत करके सुखबीर सिंह बादल का इस्तीफा मांग रहे थे वो गलत थे क्योंकि आज हुई पार्टी की अधिकांश लीडरशिप सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में विश्वास करती है. उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी नेता दिसंबर में होने वाले चुनाव में हिस्सा ले सकता है.

2008 में बने थे अध्यक्ष
बतादें कि साल 2008 में सुखबीर सिंह बादल ने शिरोमणि अकाली दल की कमान संभाली थी. बादल ने 16 साल और दो महीने तक शिअद के अध्यक्ष के रूप में काम किया. सुखबीर सिंह बादल से पहले उनके पिता प्रकाश सिंह बादल के पास पार्टी की कमान थी.

उपचुनाव से पहले लिया फैसला
सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा ऐसे समय में दिया है जब 20 नवंबर को पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है. उनके इस्तीफे के बाद अब देखना होगा कि शिरोमणि अकाली दल का नया चीफ किसे बनाया जाता है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Nov 2024 By दैनिक जागरण

सुखबीर सिंह बादल ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, कौन होगा नया चीफ?

Jagran, Desk

शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. पार्टी की वर्किंग कमेटी को इस्तीफा दिया है. बादल ने अपने नेतृत्व में विश्वास जताने और पूरे कार्यकाल के दौरान पूरे दिल से समर्थन और सहयोग देने के लिए सभी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है.

शिरोमणि अकाली दल के नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा, "शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने नए अध्यक्ष के चुनाव का मार्ग प्रशस्त करने के लिए आज पार्टी की कार्यसमिति को अपना इस्तीफा सौंप दिया. उन्होंने अपने नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करने और पूरे कार्यकाल के दौरान पूरे दिल से समर्थन और सहयोग देने के लिए सभी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया."

'ये रूटीम प्रक्रिया'
हालांकि पार्टी नेता दलजीत सिंह चीमा ने इसे रूटीन पार्टी की प्रक्रिया बताया है. उन्होंने कहा कि 2019 दिसंबर में पार्टी अध्यक्ष का चुनाव हुआ था और पांच साल का कार्यकाल 14 दिसंबर को पूरा होने जा रहा है. इसलिए अध्यक्ष पद पर दोबारा चुनाव होंगे और इससे पहले ही सुखबीर सिंह बादल ने चुनावों से पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि पार्टी की वर्किंग कमेटी की बैठक सोमवार को होगी जिसमें सुखबीर सिंह बादल के इस्तीफे पर भी चर्चा होगी.

'इस्तीफा मांगने वाले थे गलत'
उन्होंने कहा कि जो लोग पार्टी से बगावत करके सुखबीर सिंह बादल का इस्तीफा मांग रहे थे वो गलत थे क्योंकि आज हुई पार्टी की अधिकांश लीडरशिप सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में विश्वास करती है. उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी नेता दिसंबर में होने वाले चुनाव में हिस्सा ले सकता है.

2008 में बने थे अध्यक्ष
बतादें कि साल 2008 में सुखबीर सिंह बादल ने शिरोमणि अकाली दल की कमान संभाली थी. बादल ने 16 साल और दो महीने तक शिअद के अध्यक्ष के रूप में काम किया. सुखबीर सिंह बादल से पहले उनके पिता प्रकाश सिंह बादल के पास पार्टी की कमान थी.

उपचुनाव से पहले लिया फैसला
सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा ऐसे समय में दिया है जब 20 नवंबर को पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है. उनके इस्तीफे के बाद अब देखना होगा कि शिरोमणि अकाली दल का नया चीफ किसे बनाया जाता है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/election/sukhbir-singh-badal-has-resigned-from-the-post-of-president/article-3590

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.