झारखंड : सांस अटकाने वाली लड़ाई, कोई 231 तो कोई 434 वोटों से जीता

JAGRAN DESK

झारखंड की सभी सीटों पर चुनाव नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. पांच सीटें ऐसी रही जहां हार जीत का अंतर काफी कम रहा.

झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों से साफ हो गया है कि किसे सत्ता की चाबी मिलेगी. चुनाव में कोई बड़े अंतर से जीता, किसी ने अपनी सीट बरकरार रखी तो कुछ बड़े नेता यहां तक कि हेमंत सोरेन सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता भी अपनी सीट हार गए. इस सबके बीच उन सीटों पर भी खूब चर्चा रही जहां चंद वोटों के चक्कर में जीती हुई बाजी प्रत्याशी हार गए. आइए इस दिलचस्प मुकाबले पर रोशनी डालते हैं. 

लातेहार का रोमांचक मुकाबला

लातेहार में बीजेपी के प्रकाश राम ने जेएमएम के बैद्यनाथ राम को 434 वोटों से शिकस्त दी है. कुल 24 राउंड की काउंटिंग में प्रकाश राम को 98062 और बैद्यनाथ राम को  97628 वोट हासिल हुए. बाकी नौ प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट मिले. नोटा के पक्ष में यहां  4518 वोट पड़े हैं. 

डाल्टनगंज 

बीजेपी के आलोक कुमार चौरसिया कांग्रेस के कृष्णानंद त्रिपाठी के मुकाबले कुल 21 राउंड की काउंटिंग के बाद 890 वोटों से आगे रहे और उन्हें विजयी घोषित किया गया. आलोक कुमार को 102175 और कृष्णानंद को 101285 वोट मिले. यहां कुल 21 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला था. यहां 1214 लोगों ने नोटा के पक्ष में वोट डाला. 

छत्तरपुर से कांग्रेस की जीत

कांग्रेस के राधा कृष्ण किशोर छत्तरपुर से विजयी घोषित हुए. जबकि बीजेपी की पुष्पा देवी दूसरे स्थान पर रहीं. दिलचस्प मुकाबले में राधा कृष्ण ने पुष्पा देवी को 736 वोटों से हराया. यहां आरजेडी और कांग्रेस के बीच फ्रेंडली मुकाबला था. आरजेडी के विजय कुमार को 50894 वोटों  से हार मिली. यहां कुल 14 प्रत्याशी मैदान में थे. 

कांके पर ऐसा रहा मुकाबला

कांके सीट पर भी कांटे की टक्कर देखने को मिली जब कुल 23 राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद नतीजे घोषित हुए तो जीत का मार्जिन बहुत कम था. कांग्रेस के सुरेश कुमार बैठा ने बीजेपी के जीतू चरण राम को महज 968 वोटों से हराया है. 

कांटे की टक्कर में मंडू से जीते निर्मल महतो

मंडू में आजसू और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखी गई. आजसू के निर्मल महतो और कांग्रेस के जयप्रकाश भाई पटेल दोनों की दावेदारी बराबर की देखी जा रही थी लेकिन आखिरी राउंड में बाजी ऐसी पलटी कि जयप्रकाश के हाथ मायूसी लगी और जीत निर्मल महतो को मिल गई. जयप्रकाश को नतीजा अफसोस देकर गया क्योंकि हार-जीत का अंतर केवल 231 वोटों का था. यहां कुल 18 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला था. 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Nov 2024 By दैनिक जागरण

झारखंड : सांस अटकाने वाली लड़ाई, कोई 231 तो कोई 434 वोटों से जीता

JAGRAN DESK

झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों से साफ हो गया है कि किसे सत्ता की चाबी मिलेगी. चुनाव में कोई बड़े अंतर से जीता, किसी ने अपनी सीट बरकरार रखी तो कुछ बड़े नेता यहां तक कि हेमंत सोरेन सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता भी अपनी सीट हार गए. इस सबके बीच उन सीटों पर भी खूब चर्चा रही जहां चंद वोटों के चक्कर में जीती हुई बाजी प्रत्याशी हार गए. आइए इस दिलचस्प मुकाबले पर रोशनी डालते हैं. 

लातेहार का रोमांचक मुकाबला

लातेहार में बीजेपी के प्रकाश राम ने जेएमएम के बैद्यनाथ राम को 434 वोटों से शिकस्त दी है. कुल 24 राउंड की काउंटिंग में प्रकाश राम को 98062 और बैद्यनाथ राम को  97628 वोट हासिल हुए. बाकी नौ प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट मिले. नोटा के पक्ष में यहां  4518 वोट पड़े हैं. 

डाल्टनगंज 

बीजेपी के आलोक कुमार चौरसिया कांग्रेस के कृष्णानंद त्रिपाठी के मुकाबले कुल 21 राउंड की काउंटिंग के बाद 890 वोटों से आगे रहे और उन्हें विजयी घोषित किया गया. आलोक कुमार को 102175 और कृष्णानंद को 101285 वोट मिले. यहां कुल 21 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला था. यहां 1214 लोगों ने नोटा के पक्ष में वोट डाला. 

छत्तरपुर से कांग्रेस की जीत

कांग्रेस के राधा कृष्ण किशोर छत्तरपुर से विजयी घोषित हुए. जबकि बीजेपी की पुष्पा देवी दूसरे स्थान पर रहीं. दिलचस्प मुकाबले में राधा कृष्ण ने पुष्पा देवी को 736 वोटों से हराया. यहां आरजेडी और कांग्रेस के बीच फ्रेंडली मुकाबला था. आरजेडी के विजय कुमार को 50894 वोटों  से हार मिली. यहां कुल 14 प्रत्याशी मैदान में थे. 

कांके पर ऐसा रहा मुकाबला

कांके सीट पर भी कांटे की टक्कर देखने को मिली जब कुल 23 राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद नतीजे घोषित हुए तो जीत का मार्जिन बहुत कम था. कांग्रेस के सुरेश कुमार बैठा ने बीजेपी के जीतू चरण राम को महज 968 वोटों से हराया है. 

कांटे की टक्कर में मंडू से जीते निर्मल महतो

मंडू में आजसू और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखी गई. आजसू के निर्मल महतो और कांग्रेस के जयप्रकाश भाई पटेल दोनों की दावेदारी बराबर की देखी जा रही थी लेकिन आखिरी राउंड में बाजी ऐसी पलटी कि जयप्रकाश के हाथ मायूसी लगी और जीत निर्मल महतो को मिल गई. जयप्रकाश को नतीजा अफसोस देकर गया क्योंकि हार-जीत का अंतर केवल 231 वोटों का था. यहां कुल 18 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला था. 

https://www.dainikjagranmpcg.com/election/the-breath-taking-battle-was-won-by-some-by-231-votes/article-4092

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.