सियासी पिक्चर हो गई क्लियर, BJP का होगा सीएम, बोले अजित पवार; शपथ ग्रहण की तारीख भी आई

JAGRAN DESK

महायुति सरकार के मुख्यमंत्री पद को लेकर अब भी तस्वीर साफ नहीं है. बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस इस दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे हैं, जबकि कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी अहम भूमिकाओं में रहेंगे.

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद से सरकार गठन को लेकर जारी उठापटक अब समाप्त होती दिख रही है. हालांकि अभी तक सीएम के नाम का ऐलान तो नहीं हुआ है लेकिन शपथ ग्रहण की तारीख तय हो गई. इसी बीच अजीत पवार ने भी कह दिया है कि नई सरकार का फॉर्मूला तय कर लिया गया है. सीएम बीजेपी से ही होगा, दोनों पार्टियों से डिप्टी सीएम होगा. महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में होगा. इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे. राज्य बीजेपी इकाई ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह समारोह शाम 5 बजे शुरू होगा.

बावनकुले ने दी जानकारी
असल में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार शाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए कहा, “महाराष्ट्र में महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की उपस्थिति में 5 दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में होगा.” बावनकुले ने इस अवसर को ऐतिहासिक करार देते हुए सभी समर्थकों से भारी संख्या में शामिल होने की अपील की.

सीएम पद को लेकर अब भी सस्पेंस

हालांकि, महायुति सरकार के मुख्यमंत्री पद को लेकर अब भी तस्वीर साफ नहीं है. बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस इस दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे हैं, जबकि कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी अहम भूमिकाओं में रहेंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक 2 दिसंबर को होगी, जिसमें नेता चुने जाने की उम्मीद है.

शपथ से पहले अहम बैठकें

सरकार गठन को लेकर अंतिम निर्णय से पहले महायुति के शीर्ष नेताओं की बीजेपी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई. बताया जा रहा है कि 1 दिसंबर को भी एक निर्णायक बैठक हो सकती है. इस बीच शिंदे ने स्पष्ट कर दिया है कि वह बीजेपी नेतृत्व के फैसले का समर्थन करेंगे.

महायुति की बड़ी जीत, विपक्ष बुरी तरह हारा

20 नवंबर को हुए चुनाव में महायुति गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 288 में से 230 सीटें जीतीं. बीजेपी ने 132 सीटों पर जीत दर्ज कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरते हुए गठबंधन की ताकत बढ़ाई. दूसरी ओर, कांग्रेस और उसके सहयोगियों को करारी हार का सामना करना पड़ा. कांग्रेस ने केवल 16 सीटें जीतीं, जबकि शरद पवार की पार्टी 10 और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) 20 सीटों तक सिमट गई.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Dec 2024 By दैनिक जागरण

सियासी पिक्चर हो गई क्लियर, BJP का होगा सीएम, बोले अजित पवार; शपथ ग्रहण की तारीख भी आई

JAGRAN DESK

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद से सरकार गठन को लेकर जारी उठापटक अब समाप्त होती दिख रही है. हालांकि अभी तक सीएम के नाम का ऐलान तो नहीं हुआ है लेकिन शपथ ग्रहण की तारीख तय हो गई. इसी बीच अजीत पवार ने भी कह दिया है कि नई सरकार का फॉर्मूला तय कर लिया गया है. सीएम बीजेपी से ही होगा, दोनों पार्टियों से डिप्टी सीएम होगा. महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में होगा. इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे. राज्य बीजेपी इकाई ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह समारोह शाम 5 बजे शुरू होगा.

बावनकुले ने दी जानकारी
असल में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार शाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए कहा, “महाराष्ट्र में महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की उपस्थिति में 5 दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में होगा.” बावनकुले ने इस अवसर को ऐतिहासिक करार देते हुए सभी समर्थकों से भारी संख्या में शामिल होने की अपील की.

सीएम पद को लेकर अब भी सस्पेंस

हालांकि, महायुति सरकार के मुख्यमंत्री पद को लेकर अब भी तस्वीर साफ नहीं है. बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस इस दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे हैं, जबकि कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी अहम भूमिकाओं में रहेंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक 2 दिसंबर को होगी, जिसमें नेता चुने जाने की उम्मीद है.

शपथ से पहले अहम बैठकें

सरकार गठन को लेकर अंतिम निर्णय से पहले महायुति के शीर्ष नेताओं की बीजेपी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई. बताया जा रहा है कि 1 दिसंबर को भी एक निर्णायक बैठक हो सकती है. इस बीच शिंदे ने स्पष्ट कर दिया है कि वह बीजेपी नेतृत्व के फैसले का समर्थन करेंगे.

महायुति की बड़ी जीत, विपक्ष बुरी तरह हारा

20 नवंबर को हुए चुनाव में महायुति गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 288 में से 230 सीटें जीतीं. बीजेपी ने 132 सीटों पर जीत दर्ज कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरते हुए गठबंधन की ताकत बढ़ाई. दूसरी ओर, कांग्रेस और उसके सहयोगियों को करारी हार का सामना करना पड़ा. कांग्रेस ने केवल 16 सीटें जीतीं, जबकि शरद पवार की पार्टी 10 और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) 20 सीटों तक सिमट गई.

https://www.dainikjagranmpcg.com/election/the-political-picture-has-become-clear-bjp-will-be-the/article-4520

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.