जिन्हें मालिक होने का घमंड था, उनका हकीकत से सामना हो गयाः चुनाव में मिली जीत के बाद बोले PM मोदी

JAGRAN DESK

चुनाव में मिली जीत के बाद PM मोदी ने संबोधित करते हुए कहा है, मैं हर दिल्लीवासी को 'मोदी की गारंटी' पर विश्वास करने के लिए धन्यवाद देता हूं

दिल्ली में BJP की दमदार एंट्री हो चुकी है. 27 साल का वनवास समाप्त करते हुए भाजपा ने दिल्ली में भगवा लहरा दिया है. चुनाव में मिली जीत के बाद PM मोदी ने संबोधित करते हुए कहा है, मैं हर दिल्लीवासी को 'मोदी की गारंटी' पर विश्वास करने के लिए धन्यवाद देता हूं, उन्होंने पूरे दिल से हमारा समर्थन किया. पीएम मोदी ने कहा, मैं भाजपा के वादों को लेकर लोगों के भरोसे का ऋणी हूं, विकास के रूप में इस ऋण को चुकाऊंगा. उन्होंने कहा, लोगों ने दिल्ली को एक दशक के 'आप-दा' (आपदा) से मुक्त कर दिया है, भाजपा को लोगों का जनादेश विकास, दूरदर्शिता और विश्वास के लिए है.

Delhi Election Results Live Updates:

Feb 09, 2025 07:24 (IST)

जीत के बाद भाजपा को जनता का नहीं... , आदित्य ठाकरे ने लगाए आरोप

दिल्ली विधानसभा चुनाव में विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता आदित्य ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आदित्य ठाकरे ने दिल्ली चुनाव के परिणाम के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दिल्ली चुनाव में जीतने वालों को मैं बधाई देता हूं. लेकिन कल दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी, जिसमें राहुल गांधी, संजय राऊत और सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र से जुड़े कई गंभीर सवाल उठाए थे. ये सवाल सिर्फ उनका नहीं, बल्कि हमारे भी मन में हैं. इन नेताओं ने महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों में कथित रूप से हुई धांधली और चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए थे. इन नेताओं ने वोटर लिस्ट में अनियमितताओं और नए मतदाताओं के जोड़े जाने के आंकड़ों पर भी चर्चा की थी, जो गंभीर मुद्दा है.

Feb 09, 2025 07:21 (IST)

परिवार वंदन से क्या होता है, कांग्रेस है उदाहरण - बोले अमित शाह

दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक भी सीट जीतने में विफल रही कांग्रेस पार्टी पर गृह मंत्री अमित शाह ने तीखा हमला बोला. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "एक पार्टी जब परिवार वंदन में लग जाए, तब उसकी क्या दुर्दशा होती है, इसका सबसे बड़ा उदाहरण कांग्रेस है. जिस दिल्ली में आज से एक दशक पहले कांग्रेस की 15 साल सरकार रही, वहां 2014 के बाद हुए 6 चुनावों में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है. इस विधानसभा चुनाव में 70 में से 67 सीटों पर कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई है. राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस को अगर कहीं स्थायित्व मिला है, तो वह शून्य (0) में मिला है. यह एक परिवार की सेवा में समर्पित कांग्रेस की देशभर में स्थिति को दर्शाता है."

भाजपा ने पूर्वांचली और पंजाबी मतदाताओं के गढ़ों में जीत दर्ज की

दिल्ली में 26 साल से अधिक समय बाद सत्ता में लौटी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूर्वांचलियों, सिखों, जाटों और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों सहित विभिन्न क्षेत्रीय एवं सामाजिक-आर्थिक वर्गों के मतदाताओं के वर्चस्व वाले निर्वाचन क्षेत्रों में पैठ बनाने में सफल रही. दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में भाजपा ने शनिवार को 48 सीट पर जीत दर्ज की. आम आदमी पार्टी (आप) को 22 सीट मिली, जबकि कांग्रेस 2015 और 2020 के बाद एक बार फिर अपना खाता नहीं खोल पाई.

Feb 09, 2025 07:20 

'जनता ने भ्रष्टाचारियों को उखाड़ फेंका', दिल्ली की जीत पर दिलीप जायसवाल

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि केजरीवाल की सरकार शराब घोटाले में लिप्त रही और वर्षों तक दिल्ली की जनता को ठगने का काम किया. लेकिन इस बार मतदाताओं ने फैसला कर लिया था कि ऐसे भ्रष्टाचारी व्यक्ति को सत्ता से बाहर करना है, और उन्होंने ऐसा करके दिखाया.

दिल्ली चुनाव में भाजपा की सफलता का श्रेय प्रचार गीतों को भी जाता है: पार्टी नेता

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सफलता का श्रेय जिन विभिन्न कारकों को जाता है, उनमें इसके लोकप्रिय प्रचार गीत भी शामिल हैं. इसमें से दो गीत पार्टी सांसद मनोज तिवारी ने गाए हैं. उनके अलावा अमित ढुल और आजमगढ़ के पूर्व सांसद एवं भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने भी इन गीतों को अपनी आवाज दी है. पार्टी नेताओं ने कहा कि भाजपा ने पांच फरवरी को हुए चुनावों के लिए एक महीने तक चले अपने प्रचार अभियान के दौरान चारों गीतों का खूब इस्तेमाल किया.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Feb 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/election/those-who-were-proud-to-be-the-owner-were-confronted/article-9847

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.