हरियाणा के चुनाव प्रचार में वीरेंद्र सहवाग की एंट्री, कांग्रेस उम्मीदवार के लिए वोट मांगते आए नजर

Jagran desk

लठ गाड़ रखा, इतनी आवाज तो स्टेडियम में ना आई जितनी अड़े आण लाग री..ठेठ हरियाणी में ये बोल किसी और के नहीं बल्कि भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के हैं. जी हां क्रिकेट का मैदान हो या फिर चुनावी मैदान, दोनों जगह सहवाग का एक ही अंदाज देखने मिलता है. ऐसा ही कुछ तब देखने को मिला जब सहवाग हरियाणा चुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट के लिए प्रचार करने पहुंचे. भले ही सहवाग को क्रिकेट की दुनिया में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए जाना जाता था, लेकिन उनकी हाजिरजवाबी का भी कोई जवाब नहीं. यही वजह है कि अक्सर सहवाग के सोशल मीडिया पोस्ट भी चर्चा का विषय बन जाते हैं.

हरियाणा में क्या बोले वीरेंद्र सहवाग

इन दिनों जब सहवाग कांग्रेस कैंडिडेट के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे तो सहवाग ने कहा कि लठ गाड़ रखा, इतनी आवाज तो स्टेडियम में ना आई जितनी अड़े आण लाग री है. अब ये आवाजा अनिरुद्ध चौधरी तक भी पहुंचेगी. अर अनिरुद्ध चौधरी ने आप लेके जाओंगे विधानसभा. चंडीगढ़ बैठाओंगे. मैं तो बस अपने बुजुर्गों से, ताऊ और ताइयां ने भाई-बहणा ते और सब ते कि 5 तारीख ने जब वोट घालन जाओ तब 1 नंबर पर अनिरुद्ध चौधरी का नाम आवेगा. बटन दबा के...मान लोंगे मेरी बात. अगर तम मान गए तो बाकी सब मान गए...राम-राम भाइयों

हरियाणा में 5 अक्टूबर के दिन वोटिंग होनी जा रही है. ऐसे में तमाम पार्टियां वोटर्स को लुभाने के लिए पूरा जोर लगा रही है. हरियाणा चुनाव प्रचार में भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की भी एंट्री हो चुकी है. दरअसल वीरेंद्र सहवाग हरियाणा में कैंडिडेट के लिए चुनाव प्रचार करते नजर आ रहे हैं. हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोटिंग होनी है. गुरुवार को चुनाव प्रचार के लिए अंतिम दिन है. ऐसे में कोई पार्टी अपनी तरफ से किसी तरह की कसर नहीं छोड़ना चाहती. आज शाम होते ही चुनाव प्रचार भी थम जाएगा.

किसके लिए चुनाव प्रचार में उतरे सहवाग

ऐसे में कई कैंडिडेट्स स्टार प्रचारक की बदौलत अपने कैंपेन में पूरी जान फूंकना चाहते हैं, ताकि वोटर्स उनको वोट देने के लिए खींचे चले आए. यही वजह है कि स्टार प्रचारक भी अपने चेहतों के लिए वोट की अपील कर रहे हैं. इसी सिलसिले में बुधवार को पूर्व किक्रेटर वीरेंद्र सहवाग हरियाणा के तोशाम पहुंचे. जहां उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार अनिरुद्ध चौधरी के लिए वोट मांगे. तोशाम सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पोती श्रुति चौधरी और पोते अनिरुद्ध चौधरी के बीच मुकाबला है.

तोशाम में सहवाग ने किया प्रचार

SAHWAG

श्रुति चौधरी, अनिरुद्ध चौधरी की चचेरी बहन हैं. श्रुति, किरण चौधरी की बेटी हैं. इससे पहले श्रुति चौधरी भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से सांसद रह चुकी हैं. साल 2024 के लोकसभा चुनावों में जब श्रुति चौधरी को टिकट नहीं मिला तो वे अपनी मां किरण चौधरी के साथ बीजेपी में शामिल हो गई थी. बीजेपी की तरफ से किरण चौधरी राज्यसभा सांसद बन चुकी हैं. विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने श्रुति चौधरी को तोशाम सीट से मैदान में उतारा है. तोशाम सीट पर बीजेपी अभी तक जीत नहीं कर पाई है, ऐसे में बीजेपी की इस सीट पर खास नजर है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Oct 2024 By दैनिक जागरण

हरियाणा के चुनाव प्रचार में वीरेंद्र सहवाग की एंट्री, कांग्रेस उम्मीदवार के लिए वोट मांगते आए नजर

Jagran desk

हरियाणा में क्या बोले वीरेंद्र सहवाग

इन दिनों जब सहवाग कांग्रेस कैंडिडेट के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे तो सहवाग ने कहा कि लठ गाड़ रखा, इतनी आवाज तो स्टेडियम में ना आई जितनी अड़े आण लाग री है. अब ये आवाजा अनिरुद्ध चौधरी तक भी पहुंचेगी. अर अनिरुद्ध चौधरी ने आप लेके जाओंगे विधानसभा. चंडीगढ़ बैठाओंगे. मैं तो बस अपने बुजुर्गों से, ताऊ और ताइयां ने भाई-बहणा ते और सब ते कि 5 तारीख ने जब वोट घालन जाओ तब 1 नंबर पर अनिरुद्ध चौधरी का नाम आवेगा. बटन दबा के...मान लोंगे मेरी बात. अगर तम मान गए तो बाकी सब मान गए...राम-राम भाइयों

हरियाणा में 5 अक्टूबर के दिन वोटिंग होनी जा रही है. ऐसे में तमाम पार्टियां वोटर्स को लुभाने के लिए पूरा जोर लगा रही है. हरियाणा चुनाव प्रचार में भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की भी एंट्री हो चुकी है. दरअसल वीरेंद्र सहवाग हरियाणा में कैंडिडेट के लिए चुनाव प्रचार करते नजर आ रहे हैं. हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोटिंग होनी है. गुरुवार को चुनाव प्रचार के लिए अंतिम दिन है. ऐसे में कोई पार्टी अपनी तरफ से किसी तरह की कसर नहीं छोड़ना चाहती. आज शाम होते ही चुनाव प्रचार भी थम जाएगा.

किसके लिए चुनाव प्रचार में उतरे सहवाग

ऐसे में कई कैंडिडेट्स स्टार प्रचारक की बदौलत अपने कैंपेन में पूरी जान फूंकना चाहते हैं, ताकि वोटर्स उनको वोट देने के लिए खींचे चले आए. यही वजह है कि स्टार प्रचारक भी अपने चेहतों के लिए वोट की अपील कर रहे हैं. इसी सिलसिले में बुधवार को पूर्व किक्रेटर वीरेंद्र सहवाग हरियाणा के तोशाम पहुंचे. जहां उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार अनिरुद्ध चौधरी के लिए वोट मांगे. तोशाम सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पोती श्रुति चौधरी और पोते अनिरुद्ध चौधरी के बीच मुकाबला है.

तोशाम में सहवाग ने किया प्रचार

SAHWAG

श्रुति चौधरी, अनिरुद्ध चौधरी की चचेरी बहन हैं. श्रुति, किरण चौधरी की बेटी हैं. इससे पहले श्रुति चौधरी भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से सांसद रह चुकी हैं. साल 2024 के लोकसभा चुनावों में जब श्रुति चौधरी को टिकट नहीं मिला तो वे अपनी मां किरण चौधरी के साथ बीजेपी में शामिल हो गई थी. बीजेपी की तरफ से किरण चौधरी राज्यसभा सांसद बन चुकी हैं. विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने श्रुति चौधरी को तोशाम सीट से मैदान में उतारा है. तोशाम सीट पर बीजेपी अभी तक जीत नहीं कर पाई है, ऐसे में बीजेपी की इस सीट पर खास नजर है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/election/virender-sehwags-entry-in-haryana-election-campaign-was-seen-asking/article-539

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.