हरियाणा की 90 सीटों के लिए वोटिंग आज, चुनाव आयोग ने रखा है 75 फीसद मतदान का लक्ष्य, जानें कौन हैं बड़े कैंडिडेट

Jagran Desk

हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए आज सुबह सात बजे से राज्य की सभी 90 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। शुक्रवार को देर शाम तक पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुई और देर रात तक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। राज्य में विधानसभा की कुल 90 सीटों के लिए 1031 कैंडिडेट मैदान में हैं।

images (2)हरियाणा में करीब एक महीने तक चले विधानसभा चुनाव प्रचार के बाद आज (शनिवार) प्रदेश के वोटर जनादेश देंगे। राज्य के दो करोड़ तीन लाख वोटर 1031 प्रत्याशियों में से 90 विधायक चुनेंगे। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू होगी और शाम 6 बजे तक जो लोग लाइनों में खड़े होंगे, वे वोट दे सकेंगे। प्रदेश के 90 विधानसभा हलकों में होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच चुकी हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों में 930 पुरुष और 101 महिलाएं हैं। 462 प्रत्याशी निर्दलीय हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में 67.74 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार चुनाव आयोग ने 75 फीसदी मतदान का लक्ष्य रखा है। राज्य में 20632 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी।

सुरक्षा के लिए 225 कंपनियां तैनात
चुनाव के लिए रिजर्व ईवीएम सहित 27 हजार 866 ईवीएम (बैलेट यूनिट) का उपयोग होगा। इसके साथ ही 24 हजार 719 कंट्रोल यूनिट और 26 हजार 774 वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 225 कंपनियां कमान संभालेंगी। फ्लाइंग स्क्वॉड की 500 और 461 स्टेट सर्विलांस टीमें भी तैनात की गई हैं। हरियाणा चुनावों के नतीजे 8 अक्तूबर को आएंगे। हरियाणा विधानसभा चुनावों में बीजेपी जहां हैट्रिक लगाने की उम्मीद है तो वहीं कांग्रेस को राज्य की सत्ता पर 10 साल बाद वापसी की उम्मीद है।

इन सीटों पर सभी की नजर
हरियाणा के मौजूदा कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा सीट से लड़ रहे हैं तो वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता और दो बार सीएम रह चुके भूपिंदर सिंह हुड्‌डा गढ़ी सांपला किलोई सीट से मैदान में हैं। हरियाणा की जिन अन्य सीटों की सबसे ज्यादा चर्चा है। उनमें पहलवान विनेश फोगाट की जुलाना, बीजेपी नेता अनिल विज की अंबाला कैंट सीट शामिल है। इसके अलावा मोदी सरकार में मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती राव अटेली से मैदान में है। ऐसे में इस सीट पर सभी की नजर है। हिसार सीट से बीजेपी सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल मैदान में हैं। इसके कारण यह सीट भी चर्चा में है। इसके अलावा अन्य चर्चित सीटों में तोशामकी सीट है। यहां बंसीलाल के परिवार के सदस्यों के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। उचाना में पूर्व आईएएस और सांसद बृजेंद्र सिंह और हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला मैदान में हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Oct 2024 By दैनिक जागरण

हरियाणा की 90 सीटों के लिए वोटिंग आज, चुनाव आयोग ने रखा है 75 फीसद मतदान का लक्ष्य, जानें कौन हैं बड़े कैंडिडेट

Jagran Desk

images (2)हरियाणा में करीब एक महीने तक चले विधानसभा चुनाव प्रचार के बाद आज (शनिवार) प्रदेश के वोटर जनादेश देंगे। राज्य के दो करोड़ तीन लाख वोटर 1031 प्रत्याशियों में से 90 विधायक चुनेंगे। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू होगी और शाम 6 बजे तक जो लोग लाइनों में खड़े होंगे, वे वोट दे सकेंगे। प्रदेश के 90 विधानसभा हलकों में होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच चुकी हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों में 930 पुरुष और 101 महिलाएं हैं। 462 प्रत्याशी निर्दलीय हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में 67.74 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार चुनाव आयोग ने 75 फीसदी मतदान का लक्ष्य रखा है। राज्य में 20632 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी।

सुरक्षा के लिए 225 कंपनियां तैनात
चुनाव के लिए रिजर्व ईवीएम सहित 27 हजार 866 ईवीएम (बैलेट यूनिट) का उपयोग होगा। इसके साथ ही 24 हजार 719 कंट्रोल यूनिट और 26 हजार 774 वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 225 कंपनियां कमान संभालेंगी। फ्लाइंग स्क्वॉड की 500 और 461 स्टेट सर्विलांस टीमें भी तैनात की गई हैं। हरियाणा चुनावों के नतीजे 8 अक्तूबर को आएंगे। हरियाणा विधानसभा चुनावों में बीजेपी जहां हैट्रिक लगाने की उम्मीद है तो वहीं कांग्रेस को राज्य की सत्ता पर 10 साल बाद वापसी की उम्मीद है।

इन सीटों पर सभी की नजर
हरियाणा के मौजूदा कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा सीट से लड़ रहे हैं तो वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता और दो बार सीएम रह चुके भूपिंदर सिंह हुड्‌डा गढ़ी सांपला किलोई सीट से मैदान में हैं। हरियाणा की जिन अन्य सीटों की सबसे ज्यादा चर्चा है। उनमें पहलवान विनेश फोगाट की जुलाना, बीजेपी नेता अनिल विज की अंबाला कैंट सीट शामिल है। इसके अलावा मोदी सरकार में मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती राव अटेली से मैदान में है। ऐसे में इस सीट पर सभी की नजर है। हिसार सीट से बीजेपी सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल मैदान में हैं। इसके कारण यह सीट भी चर्चा में है। इसके अलावा अन्य चर्चित सीटों में तोशामकी सीट है। यहां बंसीलाल के परिवार के सदस्यों के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। उचाना में पूर्व आईएएस और सांसद बृजेंद्र सिंह और हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला मैदान में हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/election/voting-for-90-seats-of-haryana-today-election-commission-has/article-655

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.