- Hindi News
- चुनाव
- राहुल गांधी ने RSS को लेकर अब ये क्या कह दिया, जानें क्यों भरी रैली में लगने लगे ठहाके
राहुल गांधी ने RSS को लेकर अब ये क्या कह दिया, जानें क्यों भरी रैली में लगने लगे ठहाके
Jagran Desk
By दैनिक जागरण
On
हरियाणा में कांग्रेस अपनी विजय संकल्प यात्रा निकाल रही है, जिसके दौरान राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा. इतना ही नहीं कांग्रेस ने RSS को भी घेरा.
राहुल गांधी ने मोदी-शाह समेत आरएसएस पर जमकर निशाना साधा
हरियाणा चुनाव में प्रचार में कांग्रेस जीत तोड़ मेहनत कर रही है. वह हर मौके ढूंढ रही है, जिससे वह बीजेपी पर वार कर सके. एक बार फिर राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा है, लेकिन इस बार RSS को भी घेरा.
हरियाणा में कांग्रेस अपनी विजय संकल्प यात्रा निकाल रही है, जिसके दौरान राहुल गांधी ने कहा कि यदि भाजपा और कांग्रेस के बीच का फर्क समझना है तो वह यह है कि भाजपा संविधान को खत्म करती है और हम इसकी रक्षा करते हैं.
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने पहले आधार कार्ड बनवाया अब हरियाणा में परिवार पहचान पत्र कार्ड बनवा दिया है, लेकिन भाजपा ने असल में परिवार परेशान पत्र बना दिया है और परिवारों को परेशान कर रही है. कभी आमदनी खूब बढ़ जाएगी तो कभी घट जाएगी कभी रोजगार ही नहीं दिया जाएगा.
राहुल गांधी का कहना है कि जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनेगी परिवार पहचान पत्र को खत्म कर देगी. वह बोले कि लड़ाई संविधान की है. यह बाबासाहेब अंबेडकर और गांधी जी का संविधान है. इसकी कांग्रेस पार्टी जान देकर इसकी रक्षा करेंगे. राहुल गांधी ने कहा कि कहना तो नहीं चाहिए, लेकिन हरियाणा में कांग्रेस का तूफान आ रहा है.
राहुल गांधी ने कहा कि हमारे टाइगर हरियाणा में घूम रहे हैं. कभी-कभी यह शेर आपस में लड़ जाते हैं और मेरा काम शेरों को एक साथ खड़ा करने का है. राहुल गांधी बोले कि जब भी मैं कहीं जाता हूं तो एक व्यक्ति मुस्कुराता है वह है कांग्रेसी और एक मुंह बनाकर दिखता है वह होते है आरएसएस वाले. यह छुप नहीं पाते कभी-कभी पार्टी में भेष बदलकर आ जाते हैं, लेकिन हम इन्हें पहचान लेते हैं.
राहुल गांधी ने कहा कि डर के कारण हमारे भी लोग दूसरी ओर भाग गए हैं, लेकिन वहां पर वह मुस्कुरा नहीं सकते. मोदी के सामने उनको सीरियस बैठना होता है. आप लोग वह हो जो कभी डरे नहीं.
अमित शाह और मोदी की स्पीच में लोग सीरियस बैठे होते हैं कि कुछ गलती से कह ना दें, लेकिन यहां पर किसी ने कुछ कह भी दिया तो कोई बात नहीं हम संभाल लेंगे. राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मोहब्बत की पार्टी है और आप लोग मोहब्बत वाले बब्बर शेर हो.
Edited By: दैनिक जागरण
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए
www.dainikjagranmpcg.com
02 Oct 2024 By दैनिक जागरण
राहुल गांधी ने RSS को लेकर अब ये क्या कह दिया, जानें क्यों भरी रैली में लगने लगे ठहाके
Jagran Desk
राहुल गांधी ने मोदी-शाह समेत आरएसएस पर जमकर निशाना साधा
हरियाणा चुनाव में प्रचार में कांग्रेस जीत तोड़ मेहनत कर रही है. वह हर मौके ढूंढ रही है, जिससे वह बीजेपी पर वार कर सके. एक बार फिर राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा है, लेकिन इस बार RSS को भी घेरा.
हरियाणा में कांग्रेस अपनी विजय संकल्प यात्रा निकाल रही है, जिसके दौरान राहुल गांधी ने कहा कि यदि भाजपा और कांग्रेस के बीच का फर्क समझना है तो वह यह है कि भाजपा संविधान को खत्म करती है और हम इसकी रक्षा करते हैं.
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने पहले आधार कार्ड बनवाया अब हरियाणा में परिवार पहचान पत्र कार्ड बनवा दिया है, लेकिन भाजपा ने असल में परिवार परेशान पत्र बना दिया है और परिवारों को परेशान कर रही है. कभी आमदनी खूब बढ़ जाएगी तो कभी घट जाएगी कभी रोजगार ही नहीं दिया जाएगा.
राहुल गांधी का कहना है कि जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनेगी परिवार पहचान पत्र को खत्म कर देगी. वह बोले कि लड़ाई संविधान की है. यह बाबासाहेब अंबेडकर और गांधी जी का संविधान है. इसकी कांग्रेस पार्टी जान देकर इसकी रक्षा करेंगे. राहुल गांधी ने कहा कि कहना तो नहीं चाहिए, लेकिन हरियाणा में कांग्रेस का तूफान आ रहा है.
राहुल गांधी ने कहा कि हमारे टाइगर हरियाणा में घूम रहे हैं. कभी-कभी यह शेर आपस में लड़ जाते हैं और मेरा काम शेरों को एक साथ खड़ा करने का है. राहुल गांधी बोले कि जब भी मैं कहीं जाता हूं तो एक व्यक्ति मुस्कुराता है वह है कांग्रेसी और एक मुंह बनाकर दिखता है वह होते है आरएसएस वाले. यह छुप नहीं पाते कभी-कभी पार्टी में भेष बदलकर आ जाते हैं, लेकिन हम इन्हें पहचान लेते हैं.
राहुल गांधी ने कहा कि डर के कारण हमारे भी लोग दूसरी ओर भाग गए हैं, लेकिन वहां पर वह मुस्कुरा नहीं सकते. मोदी के सामने उनको सीरियस बैठना होता है. आप लोग वह हो जो कभी डरे नहीं.
अमित शाह और मोदी की स्पीच में लोग सीरियस बैठे होते हैं कि कुछ गलती से कह ना दें, लेकिन यहां पर किसी ने कुछ कह भी दिया तो कोई बात नहीं हम संभाल लेंगे. राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मोहब्बत की पार्टी है और आप लोग मोहब्बत वाले बब्बर शेर हो.
https://www.dainikjagranmpcg.com/election/what-did-rahul-gandhi-say-about-rss-now-know-why/article-476
खबरें और भी हैं
टाप न्यूज
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत
Published On
By Vaishnavi.J
मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त
Published On
By Vaishnavi.J
प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है
Published On
By Vaishnavi.J
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे
Published On
By Vaishnavi.J
संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
बिजनेस
11 Jul 2026 13:27:17
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.