कौन हैं पंकज कुमार सिंह जो बने रेखा सरकार में मंत्री, जानें पूर्वांचली ठाकुर ने दिल्ली में कैसे जमाई धाक?

JAGRAN DESK

पंकज कुमार सिंह और उनकी पत्नी पेशे से डेंटिस्ट हैं। बक्सर के पंकज कुमार सिंह इससे पहले एमसीडी में पार्षद रह चुके हैं। वह अतिरिक्त आयुक्त के रूप में भी काम कर चुके हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आने के 11 दिन बाद बीजेपी ने मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया और अगले दिन रेखा गुप्ता ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। रेखा गुप्ता के साथ छह अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। रेखा गुप्ता कैबिनेट के मंत्रियों में पंकज कुमार सिंह का नाम भी शामिल है। पूर्वांचली ठाकुर पंकज सिंह लंबे समय से दिल्ली की राजानिति में सक्रिय हैं। वह इससे पहले एमसीडी में भी अहम पदों पर रह चुके हैं।

पंकज कुमार सिंह दक्षिण पश्चिम दिल्ली जिले के विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक से हैं। वह दिवंगत राज मोहन सिंह के पुत्र हैं, जो एमसीडी में पूर्व अतिरिक्त आयुक्त थे। वह दांतों के डॉक्टर हैं। उन्होंने 1998 में मगध विश्वविद्यालय, बोधगया, बिहार में दंत चिकित्सा सर्जरी में स्नातक की डिग्री पूरी की। उनकी पत्नी रश्मि कुमारी भी एक डेंटिस्ट हैं। पंकज की दो बेटियां हैं, भव्या सिंह और प्रज्ञाता सिंह।

पूर्वांचल वोट बैंक की अहमियत

दिल्ली में बीजेपी के विनिंग फैक्टर में पूर्वाचलियों का बड़ा रोल है। ये वो बोट बैंक है जिसे कोई पार्टी छोड़ना नहीं चाहती। इसलिये रेखा गुप्ता की टीम में इस समाज के नुमाईंदे के तौर पर पंकज कुमार सिंह शपथ लेंगे। डॉ. पंकज कुमार सिंह पूर्वांचली हैं, राजपूत भी हैं। बिहार में बक्सर के रहने वाले पंकज कुमार सिंह पहली बार विधायक बने हैं। विधायक बनने से पहले पंकज काउंसिलर रह चुके हैं। पंकज कुमार के पिता दिल्ली में एमसीडी कमिश्नर थे।

महिंदर यादव को हराया

सिंह ने 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हुए विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की। ​​उन्होंने 135,564 वोट हासिल किए और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार महिंदर यादव को 12,876 वोटों के अंतर से हराया। इससे पहले, उन्होंने एमसीडी में पार्षद के रूप में कार्य किया। 

कौन हैं पंकज?

पंकज कुमार सिंह का जन्म छह नवंबर 1977 में हुआ था। वह 48 साल के हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट प्रोफेशनल है। पंकज कुमार सिंह के खिलाफ एक मामला दर्ज है। पंकज कुमार सिंह की कुल संपत्ति 4.9 करोड़ रुपये है, जिसमें 28 लाख रुपये की अचल संपत्ति और 4.7 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। पंकज की देनदारियां 1.6 लाख रुपये हैं। व्यावसायिक रूप से, पंकज कुमार सिंह डॉक्टर (दंत चिकित्सक), सामाजिक सेवा कार्य से जुड़े हुए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Feb 2025 By दैनिक जागरण

कौन हैं पंकज कुमार सिंह जो बने रेखा सरकार में मंत्री, जानें पूर्वांचली ठाकुर ने दिल्ली में कैसे जमाई धाक?

JAGRAN DESK

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आने के 11 दिन बाद बीजेपी ने मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया और अगले दिन रेखा गुप्ता ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। रेखा गुप्ता के साथ छह अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। रेखा गुप्ता कैबिनेट के मंत्रियों में पंकज कुमार सिंह का नाम भी शामिल है। पूर्वांचली ठाकुर पंकज सिंह लंबे समय से दिल्ली की राजानिति में सक्रिय हैं। वह इससे पहले एमसीडी में भी अहम पदों पर रह चुके हैं।

पंकज कुमार सिंह दक्षिण पश्चिम दिल्ली जिले के विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक से हैं। वह दिवंगत राज मोहन सिंह के पुत्र हैं, जो एमसीडी में पूर्व अतिरिक्त आयुक्त थे। वह दांतों के डॉक्टर हैं। उन्होंने 1998 में मगध विश्वविद्यालय, बोधगया, बिहार में दंत चिकित्सा सर्जरी में स्नातक की डिग्री पूरी की। उनकी पत्नी रश्मि कुमारी भी एक डेंटिस्ट हैं। पंकज की दो बेटियां हैं, भव्या सिंह और प्रज्ञाता सिंह।

पूर्वांचल वोट बैंक की अहमियत

दिल्ली में बीजेपी के विनिंग फैक्टर में पूर्वाचलियों का बड़ा रोल है। ये वो बोट बैंक है जिसे कोई पार्टी छोड़ना नहीं चाहती। इसलिये रेखा गुप्ता की टीम में इस समाज के नुमाईंदे के तौर पर पंकज कुमार सिंह शपथ लेंगे। डॉ. पंकज कुमार सिंह पूर्वांचली हैं, राजपूत भी हैं। बिहार में बक्सर के रहने वाले पंकज कुमार सिंह पहली बार विधायक बने हैं। विधायक बनने से पहले पंकज काउंसिलर रह चुके हैं। पंकज कुमार के पिता दिल्ली में एमसीडी कमिश्नर थे।

महिंदर यादव को हराया

सिंह ने 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हुए विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की। ​​उन्होंने 135,564 वोट हासिल किए और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार महिंदर यादव को 12,876 वोटों के अंतर से हराया। इससे पहले, उन्होंने एमसीडी में पार्षद के रूप में कार्य किया। 

कौन हैं पंकज?

पंकज कुमार सिंह का जन्म छह नवंबर 1977 में हुआ था। वह 48 साल के हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट प्रोफेशनल है। पंकज कुमार सिंह के खिलाफ एक मामला दर्ज है। पंकज कुमार सिंह की कुल संपत्ति 4.9 करोड़ रुपये है, जिसमें 28 लाख रुपये की अचल संपत्ति और 4.7 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। पंकज की देनदारियां 1.6 लाख रुपये हैं। व्यावसायिक रूप से, पंकज कुमार सिंह डॉक्टर (दंत चिकित्सक), सामाजिक सेवा कार्य से जुड़े हुए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/election/who-is-pankaj-kumar-singh-who-became-a-minister-in/article-10954

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.