कौन हैं प्रवेश वर्मा? पहले अरविंद केजरीवाल को दी मात, अब बने दिल्ली सरकार में मंत्री

JAGRAN DESK

दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बन चुकी है। वहीं, प्रवेश वर्मा भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। उन्होंने नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को मात दी थी। प्रवेश वर्मा ने तीन हजार से अधिक अंतर से चुनाव जीता है।

दिल्ली में मुख्यमंत्री पद पर सस्पेंस खत्म हो गया है। रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले चुकी हैं। रेखा के साथ प्रवेश वर्मा ने भी मंत्री पद की शपथ ले ली है। नई दिल्ली सीट से बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराया है। प्रवेश वर्मा ने तीन हजार से अधिक अंतर से चुनाव जीता।

केजरीवाल के खिलाफ मुखर रहे 

दरअसल, दिल्ली की राजनीति में पिछले कुछ वक्त से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सबसे मुखर आवाज बनकर कोई उभरा तो वो प्रवेश वर्मा हैं। ये पूर्व मुख्यमंत्री साहेब सिंह वर्मा के बेटे हैं और दिल्ली के पूर्व सांसद भी रह चुके हैं। इनकी छवि हिंदुवादी नेता की रही है। प्रवेश वर्मा ने 2013 का दिल्ली विधानसभा चुनाव महरौली निर्वाचन क्षेत्र से लड़ा था और उन्होंने कांग्रेस के योगानंद शास्त्री को हराया था।

दो बार लोकसभा सदस्य चुने गए

इसके बाद मई 2014 में उन्हें लोकसभा सदस्य के रूप में चुना गया और 2019 में एक बार फिर उन्हें लोकसभा सदस्य के रूप में चुना गया। इसके अलावा प्रवेश वर्मा 2013 विधानसभा चुनाव के दौरान दिल्ली बीजेपी चुनाव समिति के सदस्य भी थे।

दिल्ली चुनाव में बीजेपी ने जताया था भरोसा

दिल्ली के चुनाव में बीजेपी ने प्रवेश वर्मा पर भरोसा जताया था। प्रवेश वर्मा अक्सर केजरीवाल के खिलाफ हमला बोलते देखे गए थे। बीजेपी ने इस बार के लोकसभा चुनाव में इनका टिकट काट दिया था, जिसके बाद विधानसभा में नई दिल्ली सीट से पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा था। प्रवेश वर्मा जाट बिरादरी से आते हैं। पड़ोसी राज्य हरियाणा के बाद दिल्ली में भी जाट बिरादरी ने बीजेपी पर भरोसा जताया। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Feb 2025 By दैनिक जागरण

कौन हैं प्रवेश वर्मा? पहले अरविंद केजरीवाल को दी मात, अब बने दिल्ली सरकार में मंत्री

JAGRAN DESK

दिल्ली में मुख्यमंत्री पद पर सस्पेंस खत्म हो गया है। रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले चुकी हैं। रेखा के साथ प्रवेश वर्मा ने भी मंत्री पद की शपथ ले ली है। नई दिल्ली सीट से बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराया है। प्रवेश वर्मा ने तीन हजार से अधिक अंतर से चुनाव जीता।

केजरीवाल के खिलाफ मुखर रहे 

दरअसल, दिल्ली की राजनीति में पिछले कुछ वक्त से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सबसे मुखर आवाज बनकर कोई उभरा तो वो प्रवेश वर्मा हैं। ये पूर्व मुख्यमंत्री साहेब सिंह वर्मा के बेटे हैं और दिल्ली के पूर्व सांसद भी रह चुके हैं। इनकी छवि हिंदुवादी नेता की रही है। प्रवेश वर्मा ने 2013 का दिल्ली विधानसभा चुनाव महरौली निर्वाचन क्षेत्र से लड़ा था और उन्होंने कांग्रेस के योगानंद शास्त्री को हराया था।

दो बार लोकसभा सदस्य चुने गए

इसके बाद मई 2014 में उन्हें लोकसभा सदस्य के रूप में चुना गया और 2019 में एक बार फिर उन्हें लोकसभा सदस्य के रूप में चुना गया। इसके अलावा प्रवेश वर्मा 2013 विधानसभा चुनाव के दौरान दिल्ली बीजेपी चुनाव समिति के सदस्य भी थे।

दिल्ली चुनाव में बीजेपी ने जताया था भरोसा

दिल्ली के चुनाव में बीजेपी ने प्रवेश वर्मा पर भरोसा जताया था। प्रवेश वर्मा अक्सर केजरीवाल के खिलाफ हमला बोलते देखे गए थे। बीजेपी ने इस बार के लोकसभा चुनाव में इनका टिकट काट दिया था, जिसके बाद विधानसभा में नई दिल्ली सीट से पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा था। प्रवेश वर्मा जाट बिरादरी से आते हैं। पड़ोसी राज्य हरियाणा के बाद दिल्ली में भी जाट बिरादरी ने बीजेपी पर भरोसा जताया। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/election/who-is-pravesh-verma-first-given-to-arvind-kejriwal-now/article-10942

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.