- Hindi News
- चुनाव
- जम्मू कश्मीर ओर हरियाणा में किसके सिर सजेगा ताज...फैसला आज
जम्मू कश्मीर ओर हरियाणा में किसके सिर सजेगा ताज...फैसला आज
Jagran Desk
जम्मू-कश्मीर ओर हरियाणा में पिछले दिनों 90-90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ था। जम्मू कश्मीर में तीन फेज में वोटिंग हुई थी। वहीं हरियाणा में सिर्फ एक फेज यानी 5 अक्टूबर को मतदान हुआ था। आज दोनों राज्यों के चुनाव नतीजों का ऐलान होगा।
हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनावों की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी, उसके 30 मिनट बाद ईवीएम की गिनती शुरु होगी। चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव के नतीजे चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए हैं। केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और हरियाणा में मतगणना प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरी प्रक्रिया को सीसीटीवी कैमरों में कैद किया जाएगा। देर शाम तक सभी नतीजे घोषित हो इसकी पूरी तैयारी की गई है।
हरियाणा में 93 मतगणना केंद्र बनाए गए
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 22 जिलों के 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 93 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। बादशाहपुर, गुरुग्राम और पटौदी विधानसभा क्षेत्रों के लिए दो-दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जबकि शेष 87 विधानसभा क्षेत्रों के लिए एक-एक मतगणना केंद्र बनाया गया है, जहां मतगणना होगी। मतगणना प्रक्रिया की निगरानी के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 90 मतगणना पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं। 93 मतगणना केंद्रों पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की कुल 30 कंपनियां तैनात की गई हैं।
जम्मू कश्मीर: चुनाव नतीजों के लिए 28 मतगणना केंद्र बनाए गए
केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में 90 विधानसभा सीटों के चुनाव नतीजों के लिए 28 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। 90 मतदान अधिकारी और उनकी सहायता के लिए 119 सहायक मतदान
अधिकारी लगाए गए हैं। मतगणना एक हजार चालीस मेजों पर होगी, इसमें ईवीएम में मिले वोटों की गिनती की जाएगी। इसके अलावा मतगणना पर्यवेक्षक पूरी प्रक्रिया पर कड़ी निगाह रखेंगे। मतगणना केंद्र के सौ मीटर के दायरे में किसी तरह भी गतिविधि की इजाजत नहीं होगी। वहां विशेष जांच चौकियां भी स्थापित की गई हैं। मतपेटियों को कड़ी निगरानी में मतगणना केंद्रों पर लाने के लिए पूरी प्रक्रिया की विडियो रिकार्डिंग कराई गई थी। पूरी प्रक्रिया में आयोग ने विशेष एहतियात बरता है।
Live
Election Results Live: हरियाणा और जम्मू कश्मीर में किसके सिर सजेगा 'सत्ता का ताज'? फैसला होगा आज

खास बातें
लाइव अपडेट
जम्मू-कश्मीर: बाहु विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विक्रम रंधावा ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों की मतगणना से पहले जम्मू में बावे वाली माता महाकाली मंदिर का आशीर्वाद लिया।

जम्मू-कश्मीर में इस बार कश्मीर संभाग चुनाव के केंद्र में रहा। सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा की रणनीति जम्मू संभाग पर केंद्रित रही, तो नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन ने दोनों संभाग में बढ़त लेने की रणनीति बनाई।
■ कश्मीर संभाग में जमात के परोक्ष रूप से उतरने, अलगाववादी नेता इंजीनियर रशीद के पार्टी बनाकर सामने आने और कई निर्दलीयों के ताल ठोकने से तस्वीर दिलचस्प हो गई। अनुमान है कि राज्य में सत्ता की चाबी इन्हीं छोटे दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के पास रहेगी।
■ भाजपा और नेकां-कांग्रेस की रणनीति त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में निर्दलीयों व छोटे दलों को साधने की होगी। इसके अलावा उपराज्यपाल की ओर से मनोनीत होने वाले 5 विधायकों की भूमिका भी अहम होगी।
हरियाणा में मुख्य मुकाबला दस साल से सत्ता पर काबिज भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच है। हालांकि, इनेलो बसपा के साथ तो जेजेपी-आजाद समाज पार्टी के साथ मैदान में उतरी थी। चुनाव प्रचार में कांग्रेस ने जाट-दलित का अपने पक्ष में ध्रुवीकरण करने के लिए ताकत झोंकी, इसके उलट भाजपा की रणनीति की जद में ओबीसी और अगड़ा वर्ग रहे। जेजेपी और इनेलो दोनों ने जाट- दलित वोट पर दांव लगाया। देखना है कि भाजपा जीत की हैट्रिक लगाएगी या कांग्रेस दस साल बाद सत्ता में वापसी करेगी। वहीं, इनेलो का दावा है कि किसी भी दल को बहुमत नहीं मिलेगा और सरकार बनाने में उसकी अहम भूमिका रहेगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए