पश्चिम बंगाल में BJP की तरफ से कौन बनेगा CM? यहां देखें 5 दिग्गजों के नाम

नेशनल डेस्क

By Rohit.P
On

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के परिणामों में भाजपा की जीत के संकेत। जानिए सुवेंदु अधिकारी से लेकर दिलीप घोष तक, कौन हैं वो 5 नेता जो बन सकते हैं बंगाल के नए CM।

पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी किसके हाथ लगेगी, इसका चित्र आज साफ होता दिख रहा है। 4 मई 2026 को आ रहे चुनाव परिणामों के शुरुआती रुझानों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल में ऐतिहासिक बढ़त बनाते हुए बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। यदि ये रुझान अंतिम नतीजों में बदलते हैं, तो बंगाल में पहली बार श्कमलश् खिलेगा और ममता बनर्जी के 15 साल के शासन का अंत हो जाएगा। इस बड़ी जीत के साथ ही अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठेगा?

पश्चिम बंगाल में पिछले एक दशक से अधिक समय से तृणमूल कांग्रेस का एकछत्र राज रहा है, लेकिन 2026 के चुनाव परिणाम एक नई कहानी लिखते नजर आ रहे हैं। भाजपा ने उत्तर बंगाल से लेकर जंगलमहल तक अपनी पकड़ मजबूत की है। बहुमत का जादुई आंकड़ा पार करते ही मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी के भीतर और बाहर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दिल्ली से लेकर कोलकाता तक उन चेहरों पर नजर है जो इस चुनौतीपूर्ण राज्य की कमान संभाल सकते हैं।

सुवेंदु अधिकारी- मुख्यमंत्री की रेस में सबसे पहला और प्रमुख नाम सुवेंदु अधिकारी का है। ममता बनर्जी के कभी खास रहे सुवेंदु आज उनके सबसे बड़े राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी बनकर उभरे हैं। नंदीग्राम के विधायक और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में उन्होंने सड़क से सदन तक सरकार को घेरा है। 2021 में ममता बनर्जी को उन्हीं की सीट पर हराने वाले सुवेंदु इस बार भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों जगह से चुनावी मैदान में हैं। उनकी आक्रामक कार्यशैली और जमीनी पकड़ उन्हें इस रेस में सबसे आगे रखती है।

दिलीप घोष- भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और अनुभवी नेता दिलीप घोष भी इस लिस्ट में मजबूती से बने हुए हैं। आरएसएस के प्रचारक से अपनी यात्रा शुरू करने वाले घोष ने बंगाल में भाजपा को एक मजबूत संगठन के रूप में खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई है। मेदिनीपुर के पूर्व सांसद और खड़गपुर सदर से मौजूदा उम्मीदवार घोष को उनके बेबाक बयानों और कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रियता के लिए जाना जाता है। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व उन पर भरोसा जता सकता है।

सुकांत मजूमदार- बालुरघाट से लगातार दो बार सांसद और वर्तमान में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार भी एक बड़ा चेहरा हैं। पीएचडी धारक और सौम्य स्वभाव के मजूमदार को केंद्रीय नेतृत्व का काफी करीबी माना जाता है। उत्तर बंगाल में भाजपा की सफलता के पीछे उनका बड़ा योगदान रहा है। एक शिक्षित और युवा चेहरे के तौर पर भाजपा उन्हें मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपकर राज्य को एक नया विजन देने की कोशिश कर सकती है।

अग्निमित्रा पॉल- आसनसोल दक्षिण से विधायक अग्निमित्रा पॉल ने बहुत कम समय में बंगाल की राजनीति में अपनी विशेष पहचान बनाई है। फैशन डिजाइनिंग की दुनिया छोड़ राजनीति में आईं अग्निमित्रा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। वह अपनी विधानसभा सीट पर काफी सक्रिय रही हैं और पार्टी का एक प्रखर चेहरा बनकर उभरी हैं। अगर पार्टी किसी महिला चेहरे पर दांव लगाना चाहती है, तो अग्निमित्रा एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं।

रूपा गांगुली- मशहूर अभिनेत्री रूपा गांगुली, जिन्हें पूरा देश 'द्रौपदी' के रूप में जानता है, भाजपा की एक और बड़ी उम्मीद हैं। राज्यसभा की पूर्व सांसद और सोनारपुर दक्षिण से उम्मीदवार रूपा गांगुली लंबे समय से बंगाल में भाजपा का चेहरा रही हैं। महिलाओं के बीच उनकी लोकप्रियता और राज्य के मुद्दों पर उनकी स्पष्ट राय उन्हें इस रेस में शामिल करती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 May 2026 By Rohit.P

पश्चिम बंगाल में BJP की तरफ से कौन बनेगा CM? यहां देखें 5 दिग्गजों के नाम

नेशनल डेस्क

पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी किसके हाथ लगेगी, इसका चित्र आज साफ होता दिख रहा है। 4 मई 2026 को आ रहे चुनाव परिणामों के शुरुआती रुझानों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल में ऐतिहासिक बढ़त बनाते हुए बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। यदि ये रुझान अंतिम नतीजों में बदलते हैं, तो बंगाल में पहली बार श्कमलश् खिलेगा और ममता बनर्जी के 15 साल के शासन का अंत हो जाएगा। इस बड़ी जीत के साथ ही अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठेगा?

पश्चिम बंगाल में पिछले एक दशक से अधिक समय से तृणमूल कांग्रेस का एकछत्र राज रहा है, लेकिन 2026 के चुनाव परिणाम एक नई कहानी लिखते नजर आ रहे हैं। भाजपा ने उत्तर बंगाल से लेकर जंगलमहल तक अपनी पकड़ मजबूत की है। बहुमत का जादुई आंकड़ा पार करते ही मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी के भीतर और बाहर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दिल्ली से लेकर कोलकाता तक उन चेहरों पर नजर है जो इस चुनौतीपूर्ण राज्य की कमान संभाल सकते हैं।

सुवेंदु अधिकारी- मुख्यमंत्री की रेस में सबसे पहला और प्रमुख नाम सुवेंदु अधिकारी का है। ममता बनर्जी के कभी खास रहे सुवेंदु आज उनके सबसे बड़े राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी बनकर उभरे हैं। नंदीग्राम के विधायक और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में उन्होंने सड़क से सदन तक सरकार को घेरा है। 2021 में ममता बनर्जी को उन्हीं की सीट पर हराने वाले सुवेंदु इस बार भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों जगह से चुनावी मैदान में हैं। उनकी आक्रामक कार्यशैली और जमीनी पकड़ उन्हें इस रेस में सबसे आगे रखती है।

दिलीप घोष- भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और अनुभवी नेता दिलीप घोष भी इस लिस्ट में मजबूती से बने हुए हैं। आरएसएस के प्रचारक से अपनी यात्रा शुरू करने वाले घोष ने बंगाल में भाजपा को एक मजबूत संगठन के रूप में खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई है। मेदिनीपुर के पूर्व सांसद और खड़गपुर सदर से मौजूदा उम्मीदवार घोष को उनके बेबाक बयानों और कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रियता के लिए जाना जाता है। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व उन पर भरोसा जता सकता है।

सुकांत मजूमदार- बालुरघाट से लगातार दो बार सांसद और वर्तमान में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार भी एक बड़ा चेहरा हैं। पीएचडी धारक और सौम्य स्वभाव के मजूमदार को केंद्रीय नेतृत्व का काफी करीबी माना जाता है। उत्तर बंगाल में भाजपा की सफलता के पीछे उनका बड़ा योगदान रहा है। एक शिक्षित और युवा चेहरे के तौर पर भाजपा उन्हें मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपकर राज्य को एक नया विजन देने की कोशिश कर सकती है।

अग्निमित्रा पॉल- आसनसोल दक्षिण से विधायक अग्निमित्रा पॉल ने बहुत कम समय में बंगाल की राजनीति में अपनी विशेष पहचान बनाई है। फैशन डिजाइनिंग की दुनिया छोड़ राजनीति में आईं अग्निमित्रा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। वह अपनी विधानसभा सीट पर काफी सक्रिय रही हैं और पार्टी का एक प्रखर चेहरा बनकर उभरी हैं। अगर पार्टी किसी महिला चेहरे पर दांव लगाना चाहती है, तो अग्निमित्रा एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं।

रूपा गांगुली- मशहूर अभिनेत्री रूपा गांगुली, जिन्हें पूरा देश 'द्रौपदी' के रूप में जानता है, भाजपा की एक और बड़ी उम्मीद हैं। राज्यसभा की पूर्व सांसद और सोनारपुर दक्षिण से उम्मीदवार रूपा गांगुली लंबे समय से बंगाल में भाजपा का चेहरा रही हैं। महिलाओं के बीच उनकी लोकप्रियता और राज्य के मुद्दों पर उनकी स्पष्ट राय उन्हें इस रेस में शामिल करती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/election/who-will-become-cm-from-bjp-in-west-bengal-see/article-52632

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.