कौन बनेगा दिल्ली का मुख्यमंत्री, आज हो जाएगा फैसला; इन नामों पर चर्चा

JAGRAN DESK

दिल्ली के नए सीएम के नाम को लेकर सस्पेंस बरकरार है. इसी बीच आज भाजपा के 48 नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक होगी.

दिल्ली का नया मुख्यमंत्री कौन होगा, इसकी जानकारी आज मिल जाएगी. आज भाजपा के 48 नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक होगी, जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा. उसके बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा. इस बैठक में शपथ ग्रहण समारोह के इंचार्ज विनोद तावड़े और तरुण चुघ के अतिरिक्त दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा व बीजेपी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे. 20 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा. जिसकी तैयारी जोरों से चल रही हैं.

मंगलवार शाम को दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक हुई थी. इस बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे, तरुण चुघ और दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा शामिल हुए. बताया जा रहा है कि सीएम के शपथ ग्रहण में दिल्‍ली वालों को बुलाने पर विचार कर रही है. मंदिर के पुजारियों से लेकर दिल्‍ली की सभी झुग्‍गी बस्‍ती एरिया के 250 विस्तारकों को भी आमंत्रित किया गया है.

बैठक में जाते हुए वीरेंद्र सचदेवा
बैठक में जाते हुए वीरेंद्र सचदेवा 
 
मुख्यमंत्री के लिए इन नामों पर चर्चा: उल्लेखनीय है कि चुनाव परिणाम आने के बाद से ही मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर के लोगों के बीच उत्सुकता बनी हुई है कि आखिर दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा. मुख्यमंत्री के नामों पर लगाए जा रहे कयासों में प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय, आशीष सूद, जितेंद्र महाजन, विजेंद्र गुप्ता, अभय वर्मा और महिलाओं में रेखा गुप्ता व शिखा राय के नाम शामिल हैं. इन कयासों पर आज विराम लग जाएगा और मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो जाएगी. इन नामों के अलावा भाजपा किसी अन्य चेहरे को भी मुख्यमंत्री के रूप में घोषित करके चौंका सकती है.

वहीं, 20 फरवरी को रामलीला मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए तैयारियों जोरों पर चल रही हैं. इस कार्यक्रम को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने समारोह स्थल की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Feb 2025 By दैनिक जागरण

कौन बनेगा दिल्ली का मुख्यमंत्री, आज हो जाएगा फैसला; इन नामों पर चर्चा

JAGRAN DESK

दिल्ली का नया मुख्यमंत्री कौन होगा, इसकी जानकारी आज मिल जाएगी. आज भाजपा के 48 नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक होगी, जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा. उसके बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा. इस बैठक में शपथ ग्रहण समारोह के इंचार्ज विनोद तावड़े और तरुण चुघ के अतिरिक्त दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा व बीजेपी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे. 20 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा. जिसकी तैयारी जोरों से चल रही हैं.

मंगलवार शाम को दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक हुई थी. इस बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे, तरुण चुघ और दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा शामिल हुए. बताया जा रहा है कि सीएम के शपथ ग्रहण में दिल्‍ली वालों को बुलाने पर विचार कर रही है. मंदिर के पुजारियों से लेकर दिल्‍ली की सभी झुग्‍गी बस्‍ती एरिया के 250 विस्तारकों को भी आमंत्रित किया गया है.

बैठक में जाते हुए वीरेंद्र सचदेवा
बैठक में जाते हुए वीरेंद्र सचदेवा 
 
मुख्यमंत्री के लिए इन नामों पर चर्चा: उल्लेखनीय है कि चुनाव परिणाम आने के बाद से ही मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर के लोगों के बीच उत्सुकता बनी हुई है कि आखिर दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा. मुख्यमंत्री के नामों पर लगाए जा रहे कयासों में प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय, आशीष सूद, जितेंद्र महाजन, विजेंद्र गुप्ता, अभय वर्मा और महिलाओं में रेखा गुप्ता व शिखा राय के नाम शामिल हैं. इन कयासों पर आज विराम लग जाएगा और मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो जाएगी. इन नामों के अलावा भाजपा किसी अन्य चेहरे को भी मुख्यमंत्री के रूप में घोषित करके चौंका सकती है.

वहीं, 20 फरवरी को रामलीला मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए तैयारियों जोरों पर चल रही हैं. इस कार्यक्रम को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने समारोह स्थल की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/election/who-will-become-the-chief-minister-of-delhi-will-be/article-10761

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.