- Hindi News
- चुनाव
- दिल्ली में किसकी बनेगी सरकार? 699 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला, वोटिंग जारी
दिल्ली में किसकी बनेगी सरकार? 699 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला, वोटिंग जारी
JAGRAN DESK
सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच दिल्ली में वोटिंग शुरू हो चुकी है। इस चुनाव में 1.56 करोड़ से अधिक मतदाता अपने वोटिंग के अधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटिंग शुरू हो गई है। इस चुनाव में 1.56 करोड़ से अधिक मतदाता अपने वोटिंग के अधिकार का इस्तेमाल करेंगे। दिल्ली की 70 विधानसभा क्षेत्रों में 13,766 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी, जिसमें 699 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला होगा। वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम शाम छह बजे तक चलेगी। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए अर्धसैनिक बलों की 220 कंपनियां, दिल्ली पुलिस के 35,626 जवान और 19,000 होमगार्ड तैनात किए हैं। लगभग तीन हजार मतदान केंद्रों को संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया गया है और इनमें से कुछ स्थानों पर ड्रोन निगरानी समेत विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दिल्ली सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की नजर तीसरे कार्यकाल पर है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस दिल्ली में फिर से उभरने की उम्मीद लगाए हुए है। वोटिंग से जुड़े हर अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए