दिल्ली में 24 घंटे साफ पानी देंगे, आज हो गई शुरुआत…केजरीवाल का चुनाव से पहले बड़ा वादा

JAGRAN DESK

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि पूरी दिल्ली में तेजी से जल क्रांति फैलेगी. हमने पूरी दिल्ली में 24 घंटे मुफ्त बिजली देने का सपना पूरा किया.अब जल्द ही पूरी दिल्ली को 24 घंटे पीने का साफ पानी भी मिलने लगेगा.

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि अगले कुछ सालों में पूरी दिल्ली में 24 घंटे साफ पानी की सप्लाई की जाएगी. साथ ही किसी को भी पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा. आप नेता ने कहा कि आज से राजेंद्र नगर की एक कॉलोनी में 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू हो गई है. इस दौरान उन्होंने एक घर में जाकर नल से पानी भी पिया है.

केजरीवाल ने कहा, ‘साल 2015 में जब हमने दिल्ली की सरकार संभाली थी तब उस समय लगभग 50 से 60 फीसदी दिल्ली में टैंकरों से पानी जाया करता था. यहां बहुत बड़ा टैंकर माफिया था. आज 10 साल के बाद मुझे कहते हुए खुशी हो रही है कि 97 फीसदी से ज्यादा दिल्ली में पाइपलाइन से पानी जाता है. अभी पूरी दिल्ली में 24 घंटे पानी नहीं है और साफ पानी भी नहीं है, लेकिन राजेंद्र नगर के डीडीए फ्लैट से आज इसकी शुरुआत हो रही है.’

अब दिल्ली में 24 घंटे बिजली आती है- केजरीवाल

आप संयोजक ने कहा कि दिल्ली में जब हमारी सरकार बनी तो 8-8 घंटे के पावर कट लगते थे और बिजली जाती थी. मैंने कहा था कि 24 घंटे बिजली कर दूंगा, अब 24 घंटे बिजली आती है. अब मेरा मकसद है कि आपके नल से 24 घंटे साफ पानी आए. 2020 के चुनाव में मैंने लोगों से वादा किया था कि पूरी दिल्ली में 2025 तक 24 घंटे साफ पानी की सप्लाई कर देंगे, लेकिन इसमें थोड़ी देरी हो गई है क्योंकि ढाई साल कोरोना आ गया. उसके बाद दो-ढाई साल हमारी टीम फर्जी केस में तितर-बितर हो गई. कभी मनीष सिसोदिया जेल में, सत्येंद्र जैन जेल में, कभी मैं जेल में. अब उन सभी चीजों से निपट गए हैं.

‘केजरीवाल जो कहता है वो करता है’

उन्होंने कहा, ‘केजरीवाल जो कहता है वो करता है, मैं कोई चुनावी जुमले नहीं सुनाता हूं. 24 घंटे पानी देने की आज से शुरुआत हो गई है. ये करके दिखा दिया है. पूरी दिल्ली में पानी जाएगा और पानी की कमी नहीं होने देंगे. अब 24 घंटे पानी देंगे, 2100 रुपए भी देंगे, संजीवनी योजना भी देंगे… और ये जो कह रहे हैं कि केजरीवाल झूठ बोल रहा है तो उनकी बात मत सुनो, ये लोग झूठ बोलते हैं.’

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Dec 2024 By दैनिक जागरण

दिल्ली में 24 घंटे साफ पानी देंगे, आज हो गई शुरुआत…केजरीवाल का चुनाव से पहले बड़ा वादा

JAGRAN DESK

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि अगले कुछ सालों में पूरी दिल्ली में 24 घंटे साफ पानी की सप्लाई की जाएगी. साथ ही किसी को भी पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा. आप नेता ने कहा कि आज से राजेंद्र नगर की एक कॉलोनी में 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू हो गई है. इस दौरान उन्होंने एक घर में जाकर नल से पानी भी पिया है.

केजरीवाल ने कहा, ‘साल 2015 में जब हमने दिल्ली की सरकार संभाली थी तब उस समय लगभग 50 से 60 फीसदी दिल्ली में टैंकरों से पानी जाया करता था. यहां बहुत बड़ा टैंकर माफिया था. आज 10 साल के बाद मुझे कहते हुए खुशी हो रही है कि 97 फीसदी से ज्यादा दिल्ली में पाइपलाइन से पानी जाता है. अभी पूरी दिल्ली में 24 घंटे पानी नहीं है और साफ पानी भी नहीं है, लेकिन राजेंद्र नगर के डीडीए फ्लैट से आज इसकी शुरुआत हो रही है.’

अब दिल्ली में 24 घंटे बिजली आती है- केजरीवाल

आप संयोजक ने कहा कि दिल्ली में जब हमारी सरकार बनी तो 8-8 घंटे के पावर कट लगते थे और बिजली जाती थी. मैंने कहा था कि 24 घंटे बिजली कर दूंगा, अब 24 घंटे बिजली आती है. अब मेरा मकसद है कि आपके नल से 24 घंटे साफ पानी आए. 2020 के चुनाव में मैंने लोगों से वादा किया था कि पूरी दिल्ली में 2025 तक 24 घंटे साफ पानी की सप्लाई कर देंगे, लेकिन इसमें थोड़ी देरी हो गई है क्योंकि ढाई साल कोरोना आ गया. उसके बाद दो-ढाई साल हमारी टीम फर्जी केस में तितर-बितर हो गई. कभी मनीष सिसोदिया जेल में, सत्येंद्र जैन जेल में, कभी मैं जेल में. अब उन सभी चीजों से निपट गए हैं.

‘केजरीवाल जो कहता है वो करता है’

उन्होंने कहा, ‘केजरीवाल जो कहता है वो करता है, मैं कोई चुनावी जुमले नहीं सुनाता हूं. 24 घंटे पानी देने की आज से शुरुआत हो गई है. ये करके दिखा दिया है. पूरी दिल्ली में पानी जाएगा और पानी की कमी नहीं होने देंगे. अब 24 घंटे पानी देंगे, 2100 रुपए भी देंगे, संजीवनी योजना भी देंगे… और ये जो कह रहे हैं कि केजरीवाल झूठ बोल रहा है तो उनकी बात मत सुनो, ये लोग झूठ बोलते हैं.’

https://www.dainikjagranmpcg.com/election/will-provide-24-hours-clean-water-in-delhi-started-todaykejriwals/article-6225

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.