- Hindi News
- भोपाल में इंडियन सिल्क हाउस एजेंसीज़ का भव्य प्रवेश, देश का 68वां स्टोर हुआ लॉन्च
भोपाल में इंडियन सिल्क हाउस एजेंसीज़ का भव्य प्रवेश, देश का 68वां स्टोर हुआ लॉन्च
भोपाल (म.प्र.)
देशभर में साड़ियों की समृद्ध परंपरा और उत्कृष्ट कलेक्शन के लिए प्रसिद्ध इंडियन सिल्क हाउस एजेंसीज़ ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अपने नए स्टोर का शुभारंभ किया है। यह ब्रांड का देशभर में 68वां स्टोर है, जबकि मध्य प्रदेश में यह चौथा आउटलेट बन गया है। इससे पहले इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में कंपनी अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी है।
भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित नए स्टोर के जरिए कंपनी ने मध्य भारत में अपने विस्तार को और मजबूत किया है। लगभग 1600 वर्गफीट में फैला यह नया स्टोर भारतीय साड़ियों की विविध और समृद्ध परंपराओं को एक ही छत के नीचे प्रस्तुत करता है।
कंपनी के अनुसार, भोपाल जैसे सांस्कृतिक और पारंपरिक शहर में स्टोर खोलना उनके विस्तार की रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यहां ग्राहकों को देश के अलग-अलग हिस्सों की प्रसिद्ध साड़ियों का विशाल कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है। इसमें बनारसी, कांजीवरम, बंगाल कॉटन, इकत, पैठणी, चंदेरी, टसर, उपाड़ा और दक्षिण भारतीय सिल्क जैसी कई प्रतिष्ठित साड़ी परंपराएं शामिल हैं।
इंडियन सिल्क हाउस एजेंसीज़ पिछले 54 वर्षों से भारतीय हस्तकरघा और पारंपरिक बुनाई कला को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। कंपनी का कहना है कि वह सिर्फ साड़ियां बेचने तक सीमित नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति और बुनकर समुदायों को एक मजबूत मंच भी प्रदान कर रही है।
ब्रांड वर्तमान में देशभर के 60 से अधिक बुनकर समुदायों और 15 हजार से ज्यादा कारीगरों के साथ काम कर रहा है। कंपनी का उद्देश्य पारंपरिक भारतीय वस्त्रों को आधुनिक ग्राहकों की पसंद के अनुरूप प्रस्तुत करना है, ताकि नई पीढ़ी भी भारतीय साड़ियों को अपनी रोजमर्रा की पहचान का हिस्सा बना सके।
स्टोर लॉन्च के मौके पर कंपनी के सीईओ दर्शन दुग्गड़िया ने कहा कि साड़ी भारत की सबसे पुरानी सांस्कृतिक पहचान में से एक है और आज की आधुनिक महिलाएं इसे सिर्फ खास अवसरों तक सीमित नहीं रख रही हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी भारतीय साड़ियों को देश के हर कोने तक पहुंचाने और ग्राहकों को विश्वसनीय एवं प्रामाणिक खरीदारी अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने यह भी कहा कि भोपाल में नया स्टोर कंपनी के विस्तार अभियान का अहम पड़ाव है और इससे मध्य प्रदेश के ग्राहकों को प्रीमियम गुणवत्ता वाली पारंपरिक साड़ियों का बेहतर विकल्प मिलेगा।
इंडियन सिल्क हाउस एजेंसीज़ का यह नया कदम न केवल प्रदेश में रिटेल बाजार को मजबूती देगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर भारतीय हस्तकरघा और पारंपरिक कला को भी नई पहचान दिलाने में मददगार साबित होगा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए