19 दिसंबर का राशिफल: शुक्रवार को कुछ राशियों को धन लाभ, कुछ को सतर्क रहने की सलाह

Rashifal

आज शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025 को चंद्रमा वृश्चिक राशि में संचार कर रहे हैं। इस कारण सभी राशियों पर भावनात्मक और मानसिक प्रभाव देखने को मिलेगा। दिन की शुरुआत सोच-समझकर करें, क्योंकि छोटी लापरवाही भी बड़ा असर डाल सकती है। जानिए 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल—

मेष राशि

आज आपका झुकाव सांसारिक मामलों से हटकर आत्मचिंतन और आध्यात्मिक विषयों की ओर रहेगा। ध्यान और साधना से मानसिक शांति मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण जरूरी है, वरना बात बिगड़ सकती है। विरोधी चाहकर भी नुकसान नहीं कर पाएंगे। नए कार्य की शुरुआत टालना बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन संतोषजनक रहेगा और विद्यार्थी पढ़ाई में मन लगाएंगे।

वृषभ राशि

दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ मिलना-जुलना मन प्रसन्न करेगा। दूर रह रहे किसी अपने से शुभ समाचार मिल सकता है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशि

लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत सराही जाएगी। पारिवारिक माहौल उत्साहपूर्ण रहेगा। बातचीत में संयम न रखा तो विवाद हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों को लाभ और शत्रुओं पर विजय मिलने के संकेत हैं।

कर्क राशि

आज मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां उभर सकती हैं, इसलिए भावनाओं में बहने से बचें। नया काम शुरू करने या यात्रा करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। खान-पान में सावधानी रखें।

सिंह राशि

घर-परिवार में शांति बनी रहेगी, लेकिन माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। मन में अनावश्यक नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। प्रॉपर्टी, वाहन या जमीन से जुड़े फैसले आज टालना बेहतर होगा। नौकरी और व्यापार में उतार-चढ़ाव संभव है। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।

कन्या राशि

आज सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आध्यात्मिक और रहस्यमय विषयों में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में काम आसानी से पूरे होंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन सकारात्मक है।

तुला राशि

मन में बेचैनी और नकारात्मक विचार रह सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण न रखने से रिश्तों में खटास आ सकती है। खर्च बढ़ने की संभावना है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। किसी भी गैरकानूनी या गलत काम से दूरी बनाए रखें। छात्रों को पढ़ाई में अतिरिक्त मेहनत करनी होगी।

वृश्चिक राशि

आज आप खुद को ऊर्जावान और आत्मविश्वास से भरा महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर आसान लक्ष्य मिलने से उत्साह बढ़ेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन निवेश में जल्दबाजी न करें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। मित्रों के साथ समय बिताने और यात्रा के योग भी हैं।

धनु राशि

आज आपके प्रयास सफल होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। परिवार के साथ किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। यात्रा या तीर्थ दर्शन के योग बन रहे हैं। दांपत्य और प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर राशि

घर में किसी शुभ कार्य की रूपरेखा बन सकती है। खरीदारी के लिए दिन अनुकूल है। निवेश और शेयर बाजार से लाभ मिलने के संकेत हैं। मित्रों और संबंधियों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। नौकरी और व्यवसाय में मान-सम्मान बढ़ेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है।

कुंभ राशि

कार्यक्षेत्र में अधिकारी और वरिष्ठ आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। अधूरे कार्य पूरे होंगे। नौकरी और व्यापार में स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे।

मीन राशि

आज मन थोड़ा विचलित रह सकता है। संतान को लेकर चिंता संभव है। कार्यस्थल पर वरिष्ठों से मतभेद हो सकता है, इसलिए संयम से काम लें। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। सरकारी कार्यों में देरी या परेशानी हो सकती है। दिन को धैर्य और समझदारी से बिताना आपके हित में रहेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Dec 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/horoscope/horoscope-for-december-19-financial-gains-for-some-zodiac-signs/article-40341

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.