- Hindi News
- राशिफल
- आज का पंचांग 24 अगस्त 2026: श्रावण शुक्ल द्वादशी पर जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चौघड़िया
आज का पंचांग 24 अगस्त 2026: श्रावण शुक्ल द्वादशी पर जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चौघड़िया
धर्म डेस्क
सोमवार को द्वादशी तिथि पूरे दिन रहेगी, धनु राशि में चंद्रमा का गोचर रहेगा। पूजा-पाठ और शुभ कार्यों से पहले ब्रह्म मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल और अन्य समय यहां जानें
आज का पंचांग 24 अगस्त 2026: सोमवार, 24 अगस्त को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी। इस दिन चंद्रमा धनु राशि में रहेगा और रात 8 बजकर 28 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र शुरू होगा। धार्मिक कार्यों के लिए दिन के अलग-अलग समय का महत्व रहेगा, इसलिए शुभ और अशुभ मुहूर्त की जानकारी के बाद ही कार्य करना बेहतर माना जाता है। आज सूर्य सिंह राशि में स्थित रहेंगे। पंचांग के अनुसार सूर्य दक्षिणायन और उत्तर गोल में रहेंगे, जबकि ऋतु वर्षा होगी। सोमवार होने के कारण शिव पूजा के लिए भी दिन विशेष माना जाता है।
24 अगस्त का तिथि और नक्षत्र विवरण
श्रावण शुक्ल द्वादशी तिथि 24 अगस्त को पूरे दिन और रात बनी रहेगी। दिन की शुरुआत बव करण से होगी, जो शाम 5 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। इसके बाद बालव करण शुरू होगा। नक्षत्र की बात करें तो पूर्वाषाढ़ा रात 8 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र आरंभ होगा। प्रीति योग सुबह 7 बजकर 4 मिनट तक रहेगा और उसके बाद आयुष्मान योग शुरू हो जाएगा। चंद्रमा रात के बाद भी धनु राशि में रहेगा। 25 अगस्त को तड़के 3 बजकर 6 मिनट के बाद इसका गोचर मकर राशि में होगा।
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
24 अगस्त को सूर्योदय सुबह 5:55 बजे होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 6:52 बजे निर्धारित है। चंद्रमा का उदय शाम 4:40 बजे और चंद्रास्त 25 अगस्त की रात 2:53 बजे होगा।
पूजा और शुभ कार्यों के लिए मुहूर्त
आज दिन में कई शुभ समय रहेंगे। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 3:55 बजे से 4:41 बजे तक रहेगा। वहीं अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:57 बजे से दोपहर 12:49 बजे तक रहेगा। इसके अलावा अमृत काल दोपहर 3:07 बजे से शाम 4:54 बजे तक रहेगा। धार्मिक अनुष्ठान या अन्य शुभ कार्य करने वाले लोग इन समयों को ध्यान में रख सकते हैं।
24 अगस्त का चौघड़िया
दिन के चौघड़िया के अनुसार सुबह 5:55 बजे से 7:32 बजे तक अमृत चौघड़िया रहेगा। इसके बाद 7:32 से 9:09 बजे तक काल चौघड़िया रहेगा। सुबह 9:09 से 10:46 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। इसके बाद 10:46 बजे से दोपहर 12:23 बजे तक रोग चौघड़िया रहेगा।
आज के अशुभ समय
24 अगस्त को राहुकाल सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक रहेगा। इस अवधि में शुभ कार्य शुरू करने से बचने की धार्मिक मान्यता है। गुलिक काल दोपहर 2:00 बजे से 3:30 बजे तक रहेगा, जबकि यमगंड का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा। सोमवार को भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित किया जा सकता है। इसके साथ बेलपत्र चढ़ाने और 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करने की परंपरा है।
Recommended for You
दैनिक जागरण से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

