साप्ताहिक राशिफल, 23 से 29 सितंबर 2024 : मेष, मिथुन, मीन समेत 6 राशि वालों को खुशियां और धन में होगी वृद्धि, बुध ग्रह के गोचर से होगा लाभ

Jagran, Desk

सितंबर के अंतिम सप्ताह में बुध कन्या राशि में गोचर करेंगे, जहां पहले से ही सूर्य ग्रह विराजमान हैं। वहीं श्राद्ध पक्ष में सूर्य ग्रह हस्त नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। ग्रह और नक्षत्रों का प्रभाव देश दुनिया समेत मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर पड़ने वाला है। आइए जानते हैं सितंबर का अंतिम सप्ताह मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

rashiसितंबर महीने का अंतिम सप्ताह ग्रह-नक्षत्र के लिहाज से विशेष फलदायी रहने वाला है। दरअसल इस सप्ताह बुद्धि, विकास, नौकरी व कारोबार के कारक ग्रह बुध ग्रह कन्या राशि में गोचर करने वाले हैं, जहां ग्रहों के राजा सूर्य के साथ युति बनेगी। कन्या राशि में सूर्य और बुध की युति से इस सप्ताह बुधादित्य योग भी प्रभावी रहेगा। साथ ही हस्त नक्षत्र में सूर्य ग्रह का प्रवेश होगा। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से सितंबर का अंतिम सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन समेत 6 राशियों के लिए फायदेमंद रहने वाला है। वहीं सिंह, कन्या, धनु समेत कई राशियों को उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं ऐस्ट्रॉलजर चिराग दारूवाला से सितंबर का अंतिम सप्ताह मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए लिए कैसा रहने वाला है।

मेष साप्ताहिक राशिफल : पर्यटन स्थल की यात्रा के योग

मेष राशि वालों के लिए सितंबर का अंतिम सप्ताह शुभ साबित होगा। अगर आप पिछले कुछ समय से किसी बीमारी या किसी अन्य शारीरिक कष्ट से पीड़ित थे तो इस सप्ताह आपको उससे राहत मिलेगी। आपके सहकर्मी आपके काम में आ रही बाधाओं को दूर करने में काफी मददगार साबित होंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में लगे छात्रों को सप्ताह की शुरुआत में ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इस दौरान करियर-बिजनस के सिलसिले में की गई यात्रा सफल और लाभदायक साबित होगी। अगर आपका कोई पैसा बाजार या किसी योजना आदि में फंसा हुआ था तो वह अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। सप्ताह के दूसरे भाग में परिवार के साथ किसी धार्मिक या पर्यटन स्थल की यात्रा के योग बनेंगे। इस दौरान युवाओं का ज्यादातर समय मौज-मस्ती में बीतेगा। लव लाइफ के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए काफी अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने लव पार्टनर के साथ खुशी से समय बिताने के मौके मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

भाग्यशाली रंग : काला

भाग्यशाली अंक : 6

वृषभ साप्ताहिक राशिफल : संचित धन में वृद्धि होगी

वृषभ राशि वालों को सितंबर का अंतिम सप्ताह में भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में ही करियर या बिजनस से जुड़ी कोई बड़ी सफलता मिल सकती है, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। इस दौरान घर में धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम होंगे और आपका मन ऐसे कार्यों में खूब लगेगा। ईश्वर में आस्था बढ़ेगी और बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। पढ़ाई-लिखाई से जुड़े लोगों के लिए यह समय शुभ साबित होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से इस समय धन का प्रवाह अच्छा रहेगा और संचित धन में वृद्धि होगी। जो लोग विदेश में अपना करियर बनाने की सोच रहे थे, उनकी राह में आ रही रुकावट दूर होंगी। अगर आप काफी समय से किसी को प्रपोज करने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह ऐसा करने से आपकी बात बन जाएगी। लव पार्टनर के साथ बेहतर बॉन्डिंग देखने को मिलेगी। लोग आपकी जोड़ी की सराहना करेंगे। दाम्पत्य जीवन भी सुखमय रहेगा।

भाग्यशाली रंग : गुलाबी

भाग्यशाली अंक : 5

मिथुन साप्ताहिक राशिफल : रोजगार के नए अवसर मिलेंगे

सितंबर का अंतिम सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए जीवन में नए अवसर लेकर आने वाला है। अगर आप लंबे समय से नौकरी या बिजनस बदलने की सोच रहे थे तो इस हफ्ते आपका सपना पूरा हो सकता है। आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। हालांकि, कोई भी कदम आगे बढ़ाने से पहले आपको शुभचिंतकों से सलाह जरूर लेनी चाहिए। इस सप्ताह आपको परिवार से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान खोजने में अपने माता-पिता का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। इष्ट मित्र भी पूरा सहयोग देंगे। सप्ताह के मध्य में व्यापार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं लाभदायक सिद्ध होगी। इस दौरान आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी। इस सप्ताह लव लाइफ में चल रहीं गलतफहमियां दूर होंगी। प्यार की गाड़ी को पटरी पर लाने में किसी महिला मित्र का विशेष योगदान रहेगा। जो लोग अभी तक सिंगल लाइफ जी रहे थे, उनकी जिंदगी में कोई आ सकता है। वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं को नजरअंदाज ना करें और व्यस्त कार्यक्रम में से कुछ समय उनके लिए भी निकालें। मौसमी बीमारियों के प्रति सचेत रहें।

भाग्यशाली रंग: नीला

भाग्यशाली अंक: 7

कर्क साप्ताहिक राशिफल : काम के दौरान जल्दबाजी से बचें

कर्क राशि वालों के लिए सितंबर का अंतिम सप्ताह बेहद अनुकूल साबित होगा। कार्यस्थल पर सीनियर और जूनियर दोनों आपका सहयोग करते नजर आएंगे। आपके काम की सराहना होगी। संभव है कि आपको कोई महत्वपूर्ण पद या जिम्मेदारी भी मिल जाए। जो लोग काफी समय से व्यापार को आगे बढ़ाने की सोच रहे थे, उनका सपना इस सप्ताह पूरा हो सकता है। सत्ता-शासन से संबंधित कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी और धन लाभ होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले बाहर सुलझने से आप राहत की सांस लेंगे। पैतृक संपत्ति मिलने में आ रही रुकावट दूर होंगी। पारिवारिक मसले सुलझाने में भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। सप्ताह के दूसरे भाग में कामकाजी महिलाएं काफी व्यस्त रहेंगी और उन्हें काम और घर के बीच संतुलन बनाने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान काम के दौरान जल्दबाजी से बचें और वाहन सावधानी से चलाएं। लव लाइफ सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल रहेगा और परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा।

भाग्यशाली रंग: सफेद

भाग्यशाली अंक: 8

सिंह साप्ताहिक राशिफल : बातचीत में सावधानी बरतें

सिंह राशि वालों को सितंबर के अंतिम सप्ताह क्रोध और अहंकार से बचना होगा, अन्यथा आपके बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। बातचीत में सावधानी बरतें, नहीं तो सालों पुराने रिश्तों में दरार आ सकती है। ऐसे में किसी के साथ हंसी-मजाक करते समय दूसरों का मजाक उड़ाने से बचें। इस सप्ताह आपको काम के साथ-साथ अपने शरीर का भी विशेष ध्यान रखना होगा, अन्यथा शारीरिक और मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। कॉन्ट्रैक्ट और कमीशन पर काम करने वालों के लिए सप्ताह का मध्य काफी शुभ साबित होगा। इस दौरान आप विभिन्न स्रोतों से लाभ कमाने में सफल रहेंगे। विदेश में व्यापार या नौकरी करने वालों को मनचाहा लाभ मिलेगा। सप्ताह के दूसरे भाग में जीवनसाथी के साथ किसी पर्यटन या धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। लव लाइफ के लिहाज से इस सप्ताह सोच-समझकर कदम रखने की जरूरत होगी, अन्यथा बेवजह तनाव या बदनामी का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी उपलब्धि आपकी खुशी और सम्मान का बड़ा कारण बनेगी।

भाग्यशाली रंग: लाल

भाग्यशाली अंक: 2

कन्या साप्ताहिक राशिफल : माताजी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे

कन्या राशि वालों के लिए सितंबर का अंतिम सप्ताह सामान्य साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज को लेकर काफी व्यस्तता रहेगी। कार्यस्थल पर आपको दूसरों की जिम्मेदारी भी उठानी पड़ सकती है। अतिरिक्त मेहनत और प्रयास से आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अगर आप रोजगार की तलाश में भटक रहे थे तो आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। बिजनस में आपको पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप पाएंगे कि आपका बिजनस धीरे-धीरे ही सही, लेकिन आगे बढ़ता रहेगा। सप्ताह के दूसरे भाग में आपको दिनचर्या और खान-पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होगी। इस दौरान आप खुद को तन और मन दोनों से थका हुआ पाएंगे। आप माताजी के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंतित रहेंगे। इस दौरान किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ लें। पैसा निवेश करते समय बहुत सावधान रहें, खासकर किसी स्कीम में। लव लाइफ सामान्य रहेगी। लव पार्टनर मुश्किल समय में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवन के उतार-चढ़ाव में आपका जीवनसाथी आपका सहारा बनेगा।

भाग्यशाली रंग: पीला

भाग्यशाली अंक: 4

तुला साप्ताहिक राशिफल : मौज-मस्ती करने का मौका मिलेगा

सितंबर के अंतिम सप्ताह तुला राशि वालों को रिश्ते और सेहत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी, क्योंकि सप्ताह की शुरुआत में घर के किसी प्रिय सदस्य से मतभेद या बहस हो सकती है। ऐसे में शांत मन और समझदारी से किसी भी समस्या को दूर करने का प्रयास करें। सप्ताह की शुरुआत में घर की मरम्मत या सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर अपनी जेब से अधिक खर्च करने से आर्थिक चिंता रहेगी। अचानक लंबी या छोटी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। महंगी और थका देने वाली यात्रा के कारण मन थोड़ा निराश और उदास रहेगा। हालांकि सप्ताह के दूसरे भाग में संतान से जुड़ा कोई व्यक्ति मिलेगा, जिससे घर में खुशी की लहर दौड़ जाएगी और परिवार के साथ मौज-मस्ती करने का मौका मिलेगा। व्यापार की दृष्टि से भी यह समय शुभ रहेगा। लव लाइफ के लिहाज से यह समय आपके लिए शुभ रहने वाला है। सिंगल लोगों का विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा तो पहले से चले आ रहे लव रिलेशन में भी मजबूती आएगी। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।

भाग्यशाली रंग: जामुनी

भाग्यशाली अंक: 1

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल : बड़ी समस्या को सुलझाने में मदद मिलेगी

सितंबर के अंतिम सप्ताह वृश्चिक राशि के लोगों को उनके द्वारा किए गए प्रयासों और कड़ी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में करियर कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा अवसर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी बड़ी योजना या संस्था के साथ मिलकर काम करने का अवसर मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरियां लोगों के लिए आय का एक अतिरिक्त स्रोत बन जाएंगी। व्यापार के सिलसिले में उठाए गए कदम सही साबित होंगे और उसमें वांछित प्रगति होगी। किसी योजना या व्यवसाय में पूर्व में किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। इस दौरान किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से जीवन से जुड़ी किसी बड़ी समस्या को सुलझाने में मदद मिलेगी। भूमि-भवन संबंधी विवाद बातचीत से सुलझ जाएगा। लव लाइफ के लिहाज से यह सप्ताह बेहद शुभ साबित होगा। अगर आप काफी समय से किसी को प्रपोज करने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह ऐसा करने से आपकी बात बन जाएगी। वहीं दूसरी ओर जो लोग पहले से ही किसी रिलेशनशिप में हैं, उनका अपने लव पार्टनर के साथ प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों के जीवन में कोई अच्छी खबर दस्तक देगी, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा।

भाग्यशाली रंग: हरा

भाग्यशाली अंक: 3

धनु साप्ताहिक राशिफल : दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा

सितंबर के अंतिम सप्ताह धनु राशि वाले काम में व्यस्त रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको काम के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभदायक सिद्ध होगी। इस दौरान किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसके साथ आपको भविष्य में लाभदायक योजनाओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। जिन लोगों के कामकाज में कुछ उथल-पुथल चल रही थी, इस सप्ताह सभी चीजें व्यवस्थित होती नजर आएंगी। सीनियर का सहयोग प्राप्त होगा और जूनियर के साथ गलतफहमियां दूर होंगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। अचानक कोई बड़ा पद या जिम्मेदारी उनकी झोली में आ सकती है। सप्ताह के मध्य में जीवन से जुड़ी कोई बड़ी उलझन दूर होने से राहत महसूस करेंगे। इस दौरान कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके पक्ष में आएगा। विदेश से जुड़ा कारोबार करने वालों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। लव लाइफ के लिहाज से यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है, रिश्तेदार आपके लव रिलेशन को स्वीकार कर उस पर विवाह की मुहर लगा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी की कोई बड़ी उपलब्धि आपके सम्मान का बड़ा कारण बनेगी।

भाग्यशाली रंग: आसमानी

भाग्यशाली अंक: 9

मकर साप्ताहिक राशिफल : वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं

मकर राशि वालों को सितंबर के अंतिम सप्ताह उन लोगों से बहुत सावधान रहने की जरूरत होगी, जो अक्सर गुमराह करने की कोशिश करते हैं। कार्यस्थल हो या घर परिवार किसी के बहकावे में आकर कोई भी गलत कदम उठाने से बचें। सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा जातकों के सिर पर अतिरिक्त काम का बोझ आ सकता है। हालांकि, आपके दोस्त इसे संभालने में बहुत मददगार साबित होंगे। पढ़ाई-लिखाई करने वाले छात्रों के लिए यह समय शुभ साबित होगा। सप्ताह के अंत तक उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबारी लोग सप्ताह के मध्य में कोई बड़ा सौदा करते समय एक बार अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य ले लें। आर्थिक दृष्टि से यह समय आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में सोच-समझकर ही किसी योजना या बिजनेस में पैसा लगाएं। लव लाइफ में अगर कोई गलतफहमी चल रही है तो उसे विवाद के बजाय बातचीत के जरिए दूर करने का प्रयास करें, अन्यथा रिश्ता खराब हो सकता है। दाम्पत्य जीवन खट्टी-मीठी नोकझोंक के साथ सुखमय रहेगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, चोट लगने की आशंका है।

भाग्यशाली रंग: भूरा

भाग्यशाली अंक: 11

कुंभ साप्ताहिक राशिफल : छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें

कुंभ राशि वालों के लिए सितंबर के अंतिम सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में परिवार से जुड़ी कोई समस्या आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन सकती है। इस सप्ताह भूमि-भवन या पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद के कारण आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। वहीं कार्यक्षेत्र में आपको अपने सीनियर के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह गुस्से में या भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय लेने से बचें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों की छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें। सप्ताह के दूसरे भाग में आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी। इस दौरान आप मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में आप अपने खान-पान का खास ख्याल रखें। सप्ताह के दूसरे भाग में आर्थिक दिक्कतें सामने आ सकती हैं। इसके चलते उधार लेना पड़ सकता है। लव लाइफ में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और सोशल मीडिया आदि पर इसका महिमामंडन करने से बचें, अन्यथा अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।

भाग्यशाली रंग: बैंगनी

भाग्यशाली अंक: 15

मीन साप्ताहिक राशिफल : लव लाइफ में मजबूती आएगी

मीन राशि वालों के लिए सितंबर का अंतिम सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में भाग्य आपके साथ रहने से आपके सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा प्रमोशन मिल सकता है। जो लोग नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे थे उन्हें बेहतर मौके मिल सकते हैं। हालांकि बदलाव करते समय अपने शुभचिंतकों से सलाह अवश्य लें। इस सप्ताह आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर खूब पैसा खर्च करेंगे। घर में मनचाही या बहुप्रतीक्षित वस्तु आने से खुशी का माहौल रहेगा। जो लोग साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं उनके लिए यह समय बेहद शुभ साबित होगा। कारोबार में लाभ और उन्नति के योग रहेंगे। सप्ताह के दूसरे भाग में आलस्य से बचना होगा, अन्यथा हाथ आया मौका हाथ से निकल सकता है। इस दौरान आपको फिटनेस पर भी ध्यान देना होगा। स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए खानपान और दिनचर्या सही रखें। इस सप्ताह अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। लव लाइफ में मजबूती आएगी और आपसी विश्वास बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

भाग्यशाली रंग: सुनहरा

भाग्यशाली अंक: 12

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Sep 2024 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/horoscope/weekly-horoscope-23-to-29-september-2024-people-of-6/article-58

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.