कर्क समेत इन 7 राशि वालों की कारोबार में होगी तरक्की, किसे होगा नुकसान… पढ़ें राशिफल

Rashifal

सूर्य देव की कृपा से किन राशि वालों को कारोबार में फायदा होगा और किन राशि वालों को परेशानियों का सामना करना होगा. इसके अलावा किन राशि वालों को नौकरी में सफलता मिलेगी और किन राशि के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना होगा. जानने के लिए पढ़ें राशिफल...

कर्क राशि वाले आर्थिक मामलों में सोच समझकर कार्य करें. जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें. संपत्ति के क्रय विक्रय के लिए यह समय अधिक सकारात्मक नहीं रहेगा. इस संबंध में सावधानी बरतें. वरिष्ठ परिजनों की सलाह मददगार सिद्ध होगी. पैतृक धन संपत्ति मिलने की बाधा दूर हो सकती है. फिजूल खर्ची से बचें. तुला राशि वालों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. जिससे आपका मनोबल गिर सकता है. अतः किसी भी समस्या का सूझबूझ से समाधान करें. और अपने मनोबल को ना गिरने दें. मजदूर वर्ग को रोजगार प्राप्त होगा. मीन राशि वाले किसी प्रकार के तनाव से बचें. दांपत्य जीवन में पति-पत्नी के मध्य सुख सहयोग बढ़ेगा. पारिवारिक उन्नति के लिए आप प्रयासरत रहे. किसी अतिथि के आगमन से परिवार में खुशियों का संचार होगा.

मेष (Aries)

आज व्यापार में कोई ऐसी सफलता मिलेगी जिसकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी. बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा. किसी राजनीतिक अभियान की कमान आपको मिल सकती है. जिससे समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा. नौकरी में अधीनस्थ और उच्चाधिकारी से तालमेल अच्छा रहेगा. व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे. बौद्धिक कार्य में संलग्न लोगों को अपनी सहयोगियों से विशेष सहयोग और सानिध्य मिलेगा. खेलकूद प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. विद्यार्थी वर्ग अध्ययन संबंधी कार्य में अधिक व्यस्त रहेगा. माता से कोई अत्यंत शुभ समाचार मिलेगा. समाज में आपके उज्ज्वल चरित्र की प्रशंसा चारों तरफ होगी. लोग आपसे निकटता बढ़ाने का प्रयास करेंगे. ससुराल पक्ष से किसी मांगलिक कार्यक्रम का आमंत्रण प्राप्त होगा.

कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति?

आज अच्छी आमदनी होने से आपके धन में वृद्धि होगी. व्यापारिक यात्रा सफल और धन प्रदायक सिद्ध होगी. किसी साथी से कीमती उपहार मिलने के संकेत मिल रहे हैं. विदेशी कंपनियों से जुड़े कारोबार में सलंग्न लोगों को बड़ा धन लाभ हो सकता है. परिवार में धन संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद किसी उच्च पदस्थ व्यक्ति के हस्तक्षेप से सुलझ जाएगा. किसी मांगलिक कार्यक्रम पर अधिक धन खर्च होने के संकेत मिल रहे हैं.

कैसा रहेगा निजी जीवन?

आज किसी साथी से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है. पूर्व से चले आ रहे प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. आपको अपने साथी के साथ सुखद समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है. दांपत्य जीवन में संतान को लेकर कुछ कहा सुनी हो सकती है. आप अपनी वाणी और क्रोध पर संयम रखें. विवाह योग्य लोगों को विवाह से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा. माता-पिता का दूर देश से घर आगमन होगा. जिससे परिवार में कुछ खुशियों का संचार होगा.

कैसी रहेगी आपकी सेहत?

आज स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी. किसी पेट संबंधी रोग के कारण कष्ट हो सकता है. हड्डी संबंधी रोग से ग्रसित लोगों को अपने ऑपरेशन करने की स्थिति बन सकती है. आपका ऑपरेशन ठीक भी हो जाएगा. किसी भी प्रकार की कोई समस्या होने की संभावना कम है. हृदय रोग, मधुमेह, रक्त विकार, कैंसर आदि से ग्रसित लोगों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो जाएगा. हल्का व्यायाम करते रहे. नींद पूरी लें.

उपाय :- आज प्रत्येक सदस्य से बराबर धन एकत्र करके किसी शुभ कार्य हेतु दान करें.

वृषभ (Taurus)

आज अकारण माता से मतभेद हो सकते हैं. भूमि ,भवन, वाहन संबंधी क्रय विक्रय में विघ्न आ सकता है. कार्यक्षेत्र में सुख सुविधा में कमी आ सकती है. घर अथवा हुआ व्यावसायिक स्थल पर चोरी होने के योग हैं. व्यर्थ वाद विवाद से बचें. अधिक बढ़ने पर आपको जेल जाना भी पड़ सकता है. किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आने से मन खिन्न रहेगा. व्यापार में किसी सरकारी विभाग के कारण बाधाओं का सामना करना पड़ेगा. रोजगार के लिए इधर से उधर भटकना पड़ेगा. नौकरी में उच्च अधिकारी के कोप के शिकार हो सकते हैं.

कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति?

आज आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त प्रयासरत रहने की आवश्यकता रहेगी. भूमि, भवन, वाहन आदि खरीद सकते हैं. इस संबंध में निर्णय लेने के योग बनेंगे. व्यापार में अपना व्यवहार संतुलित रखें. अन्यथा धन हानि और मानहानि हो सकती है. आज धन का अभाव खटकता रहेगा. व्यर्थ धन के खर्च होने के योग हैं .

कैसा रहेगा निजी जीवन?

आज शत्रु पक्ष के समक्ष अपनी कमजोरी को उजागर न करें. वे आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकते हैं. माता-पिता की ओर से यथासंभव सहयोगात्मक व्यवहार बना रहेगा. सामाजिक गतिविधियों में अभिरुचि बढ़ेगी. प्रेम संबंध में किसी तीसरे के कारण तनाव और शक बढ़ेगा. प्रेम विवाह का निर्णय खूबसूरत समझ कर ठंडे दिमाग से ले. अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा.

कैसी रहेगी आपकी सेहत?

आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से कष्ट कारक हो सकता है. यदि किसी गंभीर रूप से पीड़ित है तो आज विशेष सावधानी रखें. आपको अस्पताल में भर्ती होना पड़ सकता है. पेट संबंधी रोग कुछ कष्ट दे सकता है. बाहर के खाने पीने की वस्तुओं का सेवन न करें. गुप्त रोग के लक्षण प्रकट होने पर उन्हें हल्के में न ले. अन्यथा समस्या बढ़ सकती है.

उपाय :- हरा रुमाल अपने पास रखें. बुद्ध मंत्र का पांच माला जाप करें.

मिथुन (Gemini)

आज यात्रा के योग बनेंगे. आज किसी साथी के साथ पर्यटक स्थल की सैर करेंगे. घर परिवार में भोग विलास सामग्री को खरीद कर लाएंगे. व्यापार में कठिन परिश्रम के अनुपात में कम धन लाभ होने के योग हैं. नौकरी में आप पर झूठा आरोप लगने पर महत्वपूर्ण पद से हटाया जा सकता है. शत्रु पक्ष की ओर से आवश्यक सावधानी रखें. नए कार्य को शुरू करने से पहले उसके लाभ हानि का विचार अच्छे से कर ले. नौकरी की तलाश में इधर से उधर भटकना पड़ेगा. व्यापार में पिता से अपेक्षित सहयोग मिलने से मन खिन्न रहेगा. किसी महत्वपूर्ण कार्य की योजना को गुप्त रूप से आगे बढ़ाएं. अन्यथा अकारण विघ्न बाधा आ सकती है.

कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति?

धन की स्थिति कुछ सामान्य रहेगी. इसके लिए आपको अतिरिक्त आय स्रोतों को तलाशने की आवश्यकता रहेगी. घरेलू कार्य में अधिक धन का अपव्यय हो सकता है. सावधानी रखें. संपत्ति संबंधी क्रय विक्रय के कार्य में अधिक शीघ्रता में निर्णय न लें. अन्यथा बाद में पश्चाताप हो सकता है. शत्रु पक्ष की ओर से अधिक परेशानी नहीं होगी. आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्ति नौकरी में सहयोगियों के साथ तालमेल बनाकर रखें.

कैसा रहेगा निजी जीवन?

आज पारिवारिक मसलों में कोई महत्वपूर्ण निर्णय हो सकता है. जिससे आपको सुकून मिलेगा. विद्यार्थियों को योजनाबढ़ तरीके से अध्ययन में जुटने से लाभ होगा. प्रेम संबंधों में स्थिति अधिक अच्छी नहीं रहेगी. पति-पत्नी के मध्य सहयोग बना रहेगा. विवाह योग्य लोगों को शुभ संदेश मिलेगा. माता-पिता की सेवा कर उनका आशीर्वाद अवश्य लें. जिससे आपके जीवन में आए कष्ट का निवारण हो जाएगा.

कैसी रहेगी आपकी सेहत?

आज कार्यक्षेत्र में अधिक भागदौड़ करने के कारण शारीरिक थकान और कमजोरी का आभास होगा. कार्यक्षेत्र में अपने आचरण की पवित्रता बनाए रखें. अन्यथा आपको मानहानि और अपमान सहना पड़ेगा. जिससे आपको मानसिक आघात हो सकता है. प्रेम संबंधों में अधिक भावुकता से बचें. अन्यथा बनी बात बिगड़ सकती है. जिससे आपका रक्तचाप बढ़ सकता है. आप नियमित योग ,ध्यान ,व्यायाम करे. तनाव न ले.

उपाय :- आज पीपल के पांच वृक्ष लगाए अथवा लगाने हेतु खरीद कर दे.

कर्क (Cancer)

आज ग्रह गोचर के अनुसार समय अधिक सकारात्मक नहीं रहेगा. महत्वपूर्ण कार्यों में संघर्ष बना रहेगा. समाज में मान प्रतिष्ठा का ध्यान रखें. वाणी पर संयम रखें. कार्यक्षेत्र में आने वाली समस्याओं का शांति पूर्वक समाधान करना हितकर रहेगा. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को नवीन जिम्मेदारी मिल सकती है. नौकर चाकर का सुख प्राप्त होगा. सत्ता शासन में बैठे लोगों से निकटता बढ़ेगी. निजी व्यवसाय से जुड़े लोगों को व्यवसाय में उतर-चलाव का सामना करना पड़ेगा. यात्रा में सावधानी बरतें.

कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति?

आज व्यापार में आमदनी बढ़ाने के प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे. आर्थिक मामलों में सोच समझकर कार्य करें. जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें. संपत्ति के क्रय विक्रय के लिए यह समय अधिक सकारात्मक नहीं रहेगा. इस संबंध में सावधानी बरतें. वरिष्ठ परिजनों की सलाह मददगार सिद्ध होगी. पैतृक धन संपत्ति मिलने की बाधा दूर हो सकती है. फिजूल खर्ची से बचें.

कैसा रहेगा निजी जीवन?

आज प्रेम संबंधों में परस्पर विश्वास की भावना में कमी आ सकती है. तालमेल बनाने की कोशिश करें. दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ किसी पर्यटक स्थल की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे. यात्रा करते समय अधिक सावधानी बरतें. बहन भाइयों के साथ संबंधों में आई दूरियां समाप्त होगी. परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है. किसी अभिनेत्र से भेंट होगी. संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा.

कैसी रहेगी आपकी सेहत?

आज आमतौर पर स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. शरीर बल एवं मनोबल में वृद्धि होगी. पूर्व से चले आ रहे किसी रोग से मुक्ति मिलेगी. मौसम संबंधी रोग होने पर तुरंत उपचार कराएं. ज्वार ,खांसी, शरीर में दर्द जैसी बीमारियों पर सावधानी रखें. मानसिक तनाव बढ़ सकता है. नियमित योग, व्यायाम आदि करते रहे.

उपाय :- तीन धातुओं की अंगूठी पहने. हनुमान जी के नाम को 11 बार जपे.

सिंह (Leo)

आज कार्य क्षेत्र में आने वाली बाधाओं का सामना सूझबूझ से करें. सफलता मिलेगी. अपनी कार्यशाली को सकारात्मक बनाने की कोशिश करें. तर्क वितर्क से बचें. व्यवसाय क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अचानक लाभ होने की संभावना रहेगी. राजनीतिक क्षेत्र में लोगों को महत्वपूर्ण पद प्राप्त हो सकता है. कोई अधूरा कार्य पूरे होने से मन में प्रसन्नता बढ़ेगी. कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी. समाज में मान सम्मान बढ़ेगा. उच्च पद प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बनेंगे. सरकार की किसी योजना में भागीदारी करने का अवसर प्राप्त होगा. आध्यात्मिक कार्यों में अभिरुचि बढ़ेगी. परिवार में कोई सुखद घटना घट सकती है. विद्यार्थी वर्ग को विद्यार्थियों पर ध्यान केंद्रित करना होगा. अन्यथा परीक्षा प्रतियोगिता में समस्या उत्पन्न हो सकती है. परीक्षा प्रतियोगिता में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है.

कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति?

आज व्यापार में आमदनी बढ़ाने का प्रयास ना काफी सिद्ध होंगे. व्यय अधिक बढ़ा चढ़ा रहेगा. आर्थिक मामलों में सोच समझकर निर्णय ले. पहले से रुका हुआ धन प्राप्त होगा. भूमि, भवन, क्रय विक्रय के लिए सकारात्मक समय रहेगा. प्रयासरत रहने की कोशिश करें. सफलता मिल सकती है. किसी साथी से अपेक्षा से अधिक आर्थिक मदद मिलने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं. व्यर्थ धन खर्च करने से बचें.

कैसा रहेगा निजी जीवन?

आज किसी विपरीत लिंग साथी से यकायक प्रेम प्रस्ताव मिलने पर आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. आप अपनी भावनाओं पर अंकुश लगाने की कोशिश करें. अत्यधिक भावुकता से बचें. पुराने प्रेम संबंधों में तालमेल बिगड़ सकता है. अपनी सोच को सकारात्मक बनाने की कोशिश करें. दांपत्य जीवन में पति-पत्नी के बीच घरेलू समस्याओं को लेकर कुछ तनाव रहेगा. अपनी उलझनों का स्वयं समाधान करने का प्रयास करें. ससुराल का बढ़ता हस्तक्षेप पति-पत्नी के मध्य तनाव को बढ़ाने का कार्य करेगा. अतः आपसी सूझबूझ से समस्याओं का समाधान खोजें. संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा. मित्रों साथ मनोरंजन का लुफ्त उठाएंगे.

कैसी रहेगी आपकी सेहत?

आज स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी. पेट संबंधी समस्या होने पर तुरंत उपचार कराए. लापरवाही न करें. स्वास्थ्य संबंधी छोटी-छोटी समस्या रहेगी. पेट संबंधी, नाक से संबंधित बीमारियों के प्रति सावधानी रखें. अनुशासनात्मक जीवन शैली का पालन करें. किसी पुराने रोग से ग्रसित रोगियों को स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतनी होगी. अपनी दवाइयां समय पर लें. परहेज करें. खान-पान का ध्यान रखें. हल्का व्यायाम करते रहें.

उपाय :- आज किसी नव विवाहित जोड़े को भोजन के लिए अपने घर पर बुलाएं और वस्त्र आदि उनका सम्मान करें.

कन्या (Virgo)

आज कार्यक्षेत्र में कोई ऐसी घटना घट सकती है. जिससे आपका कार्य स्थल में वर्चस्व स्थापित होगा. विरोधी को मुंह की खानी पड़ सकती है. राजनीतिक क्षेत्र में आपकी कड़ी मेहनत सफल हो सकती है. जिससे आपको उच्च पदस्थ लोगों से सराहना प्राप्त होगी. कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति रहेगी. अपनी परिस्थितियों को ध्यान रखकर तालमेल पूर्वक कार्य करें. व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अपने व्यवहार को नम्र रखने की आवश्यकता रहेगी. विद्यार्थी वर्ग विद्या अध्ययन संबंधी कार्यों में व्यस्त रहेंगे. अपने मन को न भटकने दे. एकाग्रचित होकर अपनी पढ़ाई करें. महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति अधिक संवेदनशीलता बरतने की आवश्यकता रहेगी. किसी के बहकावे में न आए. अपने बुद्धि विवेक से सोच समझकर कार्य करें. सामाजिक कार्यों के प्रति अभिरुचि कम हो सकती है. परिवार में किसी प्रियजन के कारण तनाव उत्पन्न हो सकता है. आपसे वैचारिक मतभेद होने की संभावना है. अतः अपनी वाणी एवं क्रोध पर संयम रखें. अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है.

कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति?

आज आर्थिक मामलों में सोच समझकर निर्णय लें. पूंजी निवेश आदि सोच समझकर करें. जल्दबाजी से बचें. शेयर, लॉटरी, दलाली से धन प्राप्त होने के संकेत मिल रहे हैं. कृषि कार्य में आर्थिक मदद मिल सकती है. जिससे कार्य प्रगति पर रहेगा. जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न करें. किसी अनजान व्यक्ति को अत्यधिक धन उधार देने से बचें. संपत्ति के क्रय विक्रय के लिए यह समय समान रूप से सकारात्मक रहेगा.

कैसा रहेगा निजी जीवन?

आज प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण शक संदेह बढ़ सकता है. अपनी भावनाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करें. दांपत्य जीवन में पारिवारिक विवादों को न बढ़ने दें. उनका तुरंत समाधान करने की कोशिश करें. परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन से खुशियों का संचार होगा. मंगलक कार्यक्रम में जाने का अवसर प्राप्त होगा. मित्रों के साथ मनोरंजन का लुफ्त उठाएंगे. दूर देश से किसी परिजन का शुभ समाचार मिल सकता है. जिससे आप भावुक हो सकते हैं.

कैसी रहेगी आपकी सेहत?

आज स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर बिल्कुल भी लापरवाही न करें. गुप्त रोग, त्वचा से संबंधित बीमारियों के प्रति विशेष सावधानी बरतें. किसी संक्रामक रोगी से उचित दूरी बनाकर रखें. आंखों से संबंधित बीमारियों के प्रति विशेष सावधानी बरतें. भोज पदार्थ में संयम बरते. क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें. अन्यथा रक्तचा बढ़ सकता है. अनिद्रा रोग के शिकार हो सकते हैं.

उपाय :- आज भिखारी को पैसा न देकर भोजन कराएं. यदि संभव हो तो नीला वस्त्र दान करें.

तुला (Libra)

आज ग्रह गोचर के अनुसार समय कुछ उतार-चढ़ाव युक्त रहेगा. आपकी सोची समझी योजना को किसी विरोधी के कारण हानि पहुंच सकती है. अथवा उसमें रुकावट आ सकती है. अतः अपनी योजना को गुप्त रूप से आगे बढ़ाएं. विरोधियों व शत्रुओं को पता न चलने दे. बनते बनते कार्यों में अड़चन आएंगी. अपने धैर्य को कम न होने दे. विरोधी पक्ष को अपनी महत्वपूर्ण योजना के बारे में पता न चलने दें. वह आपके कार्यों में व्यवधान डालने का प्रयास करेंगे. अपने मूलभूत समस्याओं का स्वयं समाधान करने की कोशिश करें. दूसरों के हस्तशेप से बचें. निजी व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को योजनाबद्ध रूप से कार्य करने से लाभकारी संकेत प्राप्त होंगे. नौकरी करने वाले लोगों का स्थानांतरण हो सकता है. कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. जिससे आपका मनोबल गिर सकता है. अतः किसी भी समस्या का सूझबूझ से समाधान करें. और अपने मनोबल को ना गिरने दें. मजदूर वर्ग को रोजगार प्राप्त होगा. खेती किसानी के कार्य में लगे लोगों को परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा.

कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति?

आज व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे. धन की आमदनी तो बनी रहेगी परंतु धन खर्च भी उसी अनुपात में होने की संभावना रहेगी. संपत्ति के क्रय विक्रय के लिए यह समय अधिक सकारात्मक नहीं रहेगा. इस संबंध में विशेष सावधानी बरतें. भूमि, भवन, वाहन खरीदने की योजना बना रहे लोगों को जल्दबाजी में कार्य करने से बचना होगा. अन्यथा आपको कर्ज लेना पड़ सकता है. दिखावे के लिए धन अधिक खर्च करने से बचें.

कैसा रहेगा निजी जीवन?

आज अविवाहित लोगों को मनपसंद जीवित जीवन साथी मिल सकता है. जिससे आपकी कोई अभिलाषा पूरी हो सकती है. मनोबल बढ़ाने का प्रयास करें. दांपत्य जीवन में पति पत्नी के बीच स्वार्थ के कारण दांपत्य जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. अथवा जीवनसाथी से दूर रहना पड़ सकता है. जिससे आपका मन खिन्न रहेगा. परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी. अतिथि के आगमन से घर खर्च बढ़ेगा.

कैसी रहेगी आपकी सेहत?

आज स्वास्थ्य संबंधी विशेष परेशानी होने की संभावना कम है. हड्डी संबंधी कुछ समस्या बनी रहेगी. घुटनों संबंधी समस्या को हल्के में न लें. स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी. पैरों में दर्द, शारीरिक कमजोरी की समस्याओं के प्रति अधिक जागरूक रहे. तनाव से बचें. नियमित योग, व्यायाम आदि करते रहे.

उपाय :- आज केसर का तिलक लगाए. काला सफेद कुत्ता पालें.

वृश्चिक (Scorpio)

आज दिन की शुरुआत व्यर्थ भागदौड़ के साथ होगी. कार्य क्षेत्र में अधिक परिश्रम करने से संतोषजनक स्थिति रहेगी. अपनी गुप्त योजनाओं को सार्वजनिक न करें. कोर्ट कचहरी के मामले में लापरवाही करने से बचें. अपने महत्वपूर्ण कार्यों में सावधानी बरतें. धैर्य पूर्वक निर्णय लें. भ्रमित होने से बचें. शत्रु पक्ष की कमजोरी का लाभ उठाने का प्रयास कर सकते हैं. सामाजिक क्रियाकलापों के प्रति अधिक रुझान बढ़ सकता है. राजनीतिक क्षेत्र में संलग्न लोगों को उनके रणनीतिक कौशल के लिए प्रशंसा एवं सम्मान प्राप्त होगा. परीक्षा प्रतियोगिता में आ रही बाधा दूर होगी. रोजगार की तलाश में घर से दूर जाना पड़ सकता है. कला अभिनय के क्षेत्र से जुड़े लोगों को जनता से अपार प्यार एवं समर्थन प्राप्त होगा.

कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति?

आज व्यापारिक क्षेत्र में नए समझौते अथवा अनुबंध होने से व्यापारिक स्थिति सुधरेगी. आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे. नवीन संपत्ति खरीदने की योजना बनेगी. किसी साथी से कीमती उपहार अथवा धन मिल सकता है. आमदनी के साथ खर्च भी उसी अनुपात में होने की संभावना रहेगी. कोई कीमती वस्तु गुम अथवा चोरी हो सकती है. सावधान रहें.

कैसा रहेगा निजी जीवन?

आज प्रेम संबंधों के प्रति रुझान कम हो सकता है. साथी की गलत गतिविधियों के कारण मन कुछ चिंतित रहेगा. अपनी भावनाओं पर अंकुश लगाए. तालमेल युक्त व्यवहार बनाए रखें. किसी भी प्रकार के तर्क वितर्क से बचें. दांपत्य जीवन में परस्पर सुख सहयोग में वृद्धि होगी. संतान पक्ष की ओर से मन में खुशी रहेगी. सहोदर बहन भाइयों के साथ हुए मतभेद समाप्त होंगे. परिवार में वरिष्ठ परिजन के हस्तक्षेप से कोई विवाद सुलझ सकता है. जिससे परिवार में पुनः प्रेम युक्त वातावरण बनेगा.

कैसी रहेगी आपकी सेहत?

आज स्वास्थ्य संबंधी कोई गंभीर समस्या होने की संभावना कम है. पूर्व से चले आ रहे किसी रोग में राहत मिलेगी. अस्पताल में भर्ती लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिलेगी. ऑपरेशन आदि की स्थिति में आपका ऑपरेशन सफल होगा. स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती है. बदन दर्द, पेट दर्द संबंधित समस्याओं के प्रति सावधान रहे. मानसिक तनाव से बचने की कोशिश करें. आलस्य से बचें.

उपाय :- आज बहते पानी में नारियल बहाएं. हाथी के पांव की मिट्टी कुएं में डालें.

धनु (Sagittarius)

आज कार्यक्षेत्र में कोई ऐसी घटना घट सकती है जिससे आपके सहयोगियों में वृद्धि होगी. कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में योजना बनाकर कार्य करें. सफलता के संकेत प्राप्त होंगे. धैर्य पूर्वक अपनी कार्यशाली को आगे बढ़ाएं. अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी. राजनीतिक क्षेत्र में कोई विरोधी आपको षडयंत्र रच कर महत्वपूर्ण पद से हटवा सकता है. जिससे आपका मन खिन्न रहेगा. नकारात्मक विचारधारा का त्याग करें. क्रोध से बचें. अपने व्यवहार को लचीला बनाएं. विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन संबंधी कार्य में किसी मित्र का विशेष सहयोग मिलेगा. परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. कला अभिनय के s क्षेत्र से जुड़े लोगों को सरकार से सम्मान मिल सकता है.

कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति?

आज व्यापार में आय बढ़ाने के प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे. समयबद्ध तरीके से कार्य करें. धन के लेनदेन में जल्दबाजी न करें. ब्याज पर धन देने से बचें. आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे सफलता प्राप्त होगी. कोई रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. नवीन प्रॉपर्टी खरीदने की योजना पर विचार विमर्श होगा. माता से धन अथवा कोई कीमती उपहार मिल सकता है.

कैसा रहेगा निजी जीवन?

आज प्रेम प्रसंग में संलग्न लोगों को अपनी लोभ लालच वाली नीति का त्याग करना पड़ेगा. अन्यथा इसके नकारात्मक परिणाम सामने आएंगे. किसी पुराने रिश्तेदार से अकारण मतभेद हो सकते हैं. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. किसी को कटु वचन न कहें. दांपत्य जीवन में प्रेम एवं आकर्षण बढ़ेगा. परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है. ससुराल पक्ष से किसी परिजन का शुभ समाचार मिलेगा. संतान सुख में वृद्धि होगी.

कैसी रहेगी आपकी सेहत?

आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को हल्के में न लें. स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तुरंत उपचार कराएं. स्वास्थ्य के बारे में चिंता रहेगी. घुटनों में, हड्डियों में दर्द का अनुभव करेंगे. मानसिक तनाव होने से चक्कर आ जाने की स्थिति बन सकती है. अतः अत्यधिक क्रोध से बचें. तनाव न लें. मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें.

उपाय :- आज कला व सफेद कंबल मंदिर में दान दें.

मकर (Capricorn)

आज ग्रह गोचर के अनुसार समय सुख एवं उन्नति प्रदायक रहेगा. सामाजिक कार्यों को तालमेल बढ़ेगा. किसी के बहकावे में न आए. अपनी बुद्धि विवेक से कार्य करें. क्रोध से बचें. वाणी पर संयम रखें. नौकरी करने वाले लोगों को अपने कार्य क्षेत्र पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी. व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए सावधानी पूर्वक काम कार्य करने की आवश्यकता है. व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए कोई शुभ संकेत मिलने वाला है. उद्योग जगत से जुड़े लोगों को मित्रों एवं प्रियजन का सहयोग प्राप्त होगा. पारिवारिक समस्या का समाधान निकलने से परिवार में शांति का वातावरण बनेगा. समाज में आपके द्वारा दिए जा रहे सहयोग के लिए आपकी सहारना एवं सम्मान होगा. आपके नए मित्र बनेंगे. विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा प्रतियोगिता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है. जिससे आपकी दुविधा का समाधान होगा.

कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति?

आज व्यापार में अच्छी आमदनी होने से जमा पूंजी में वृद्धि होगी. वस्त्र आभूषण खरीदने की योजना बना सकते हैं. आर्थिक मामलों में किए गए पूर्व प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी. आय के नवीन स्रोत बनेंगे. भूमि, वाहन खरीदने की योजना मित्र एवं परिजनों के सहयोग से सफल हो सकती है. अपने सामर्थ्य के अनुसार कार्य करें. अन्यथा कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है.

कैसा रहेगा निजी जीवन?

आज प्रेम संबंधों में परस्पर मतभेदों को न बढ़ने दें. एक दूसरे की मजबूरियों को समझने की कोशिश करें. दांपत्य जीवन में पति-पत्नी के मध्य तालमेल में कमी हो सकती है. एक दूसरे के प्रति विश्वास बनाने की कोशिश करें. किसी प्रियजन से दूर जाना पड़ सकता है. जिससे आपका मन उदास रहेगा. विवाह संबंधी कार्यों में आई बाधा दूर होगी. संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा.

कैसी रहेगी आपकी सेहत?

आज स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या होने की संभावना कम है. पेट संबंधी रोग से राहत मिलेगी. स्वास्थ्य संबंधी छोटी-छोटी समस्या रहेगी. मौसम संबंधी रोग होने पर तुरंत उपचार कराएं. देर रात तक जागने से बचें. मोबाइल का अत्यधिक प्रयोग, अनिद्रा रोग का शिकार बन सकता है. पौष्टिक भोजन ले. नियमित योग व्यायाम करते रहे.

उपाय :- आज रसोई में बैठकर खाना खाएं. सर पर चोटी रखें.

कुंभ (Aquarius)

आज कोर्ट कचहरी के मामले में कोई मित्र विशेष सहयोगी सिद्ध होगा. अपनी भावनाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करें. किसी के बहकावे में न आए. अपनी बुद्धि विवेक से महत्वपूर्ण कार्यों में अंतिम निर्णय लें. नौकरी करने वाले लोगों को अपने निकटतम सहयोगियों के साथ तालमेल बनाने की कोशिश करनी चाहिए. व्यवसाय करने वाले लोगों को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता रहेगी. खेलकूद प्रतियोगिता में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद सफलता मिल सकती है. राजनीतिक क्षेत्र में संलग्न लोगों को महत्वपूर्ण पद मिल सकता है. सामाजिक कार्यों में आपकी उदारता सराहनीय रहेगी. किसी लंबी दूरी की यात्रा पर अथवा विदेशी यात्रा पर जा सकते हैं.

कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति?

व्यापार में आमदनी अच्छी होने के संकेत मिल रहे हैं. आर्थिक लेनदेन में विशेष सावधानी रखें. आवश्यक धन खर्च से बचें. नवीन आय के स्रोत को तलाश में कोशिश करें. संपत्ति संबंधी क्रय विक्रय में जल्दबाजी न करें. कोई कीमती वस्तु खरीद कर घर पर ला सकते हैं. फिजूल खर्ची से बचें.

कैसा रहेगा निजी जीवन?

आज प्रेम संबंधों में अत्यधिक भावुक न हो. अपनी भावनाओं पर काबू रखें. सोच समझकर कोई निर्णय लें. परिवार में किसी वरिष्ठ परिजन के कारण तनाव उत्पन्न हो सकता है. उनके कड़वी बातों को दिल पर न लें. अन्यथा आपकी भावनाएं आहत हो सकती है. दांपत्य जीवन में वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखें. पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद न उभरने दें. संतान की जिद को संतान की जिद के आगे सोच समझ कर झुके. अन्यथा भविष्य में किसी बड़े संकट में फंस सकते हैं.

कैसी रहेगी आपकी सेहत?

आज स्वास्थ्य के संबंध में विशेष सावधानी बरतें. पेट संबंधी समस्या होने पर तुरंत उपचार कराएं. बाहर का भोजन खाने से बचें. रक्तचाप ,मधुमेह, अस्थमा रोग से ग्रसित रोगियों को भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचना होगा. अन्यथा आपका स्वास्थ्य यकायक अधिक खराब हो सकता है. सुबह का घूमना जारी रखें.

उपाय :- आज तकिया के नीचे सौंफ और चीनी रखें. रात को दूध न पिए.

मीन (Pisces)

आज कार्यक्षेत्र में संघर्ष अधिक रहेगी. नौकरी करने वाले लोगों को अपने निकटतम सहयोगियों के साथ तालमेल बनाने की कोशिश करनी चाहिए. व्यवसाय करने वाले लोगों को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता रहेगी. राजनीतिक क्षेत्र में किसी विशेष अभियान में भागीदारी करने का अवसर प्राप्त होगा. अपनी भावनाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करें. किसी के बहकावे में न आए. अपने बुद्धि विवेक से महत्वपूर्ण कार्यों में अंतिम निर्णय लें. अधिक लोभ लालच वाली स्थिति से बचें. विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा प्रतियोगिता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी मिलने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं. नवीन व्यापार अथवा उद्योग शुरू कर सकते हैं. खेलकूद प्रतियोगिता में कड़ी पर प्रतिस्पर्धा के बाद सफलता मिलेगी. लंबी दूरी की यात्रा अथवा विदेश यात्रा पर जा सकते हैं.

कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति?

आज व्यापार में आमदनी बढ़ाने के प्रयास न काफी सिद्ध होंगे. कड़े परिश्रम के बावजूद भी अपेक्षित आमदनी न होने से जमा पूंजी में कमी आ सकती है. आर्थिक लेनदेन में विशेष सावधानी रखें. अनावश्यक खर्च करने से बचें. किसी पुराने संपत्ति को देखकर नई संपत्ति खरीद सकते हैं. परिवार का खर्च बड़ा चढ़ा रहेगा. सामाजिक कार्यों में दिखावे के लिए धन खर्च करने से बचें.

कैसा रहेगा निजी जीवन?

आज प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति भावनात्मक लगाव बढ़ेगा. किसी प्रकार के तनाव से बचें. दांपत्य जीवन में पति-पत्नी के मध्य सुख सहयोग बढ़ेगा. पारिवारिक उन्नति के लिए आप प्रयासरत रहे. किसी अतिथि के आगमन से परिवार में खुशियों का संचार होगा. संतान की ओर से सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा. मित्रों के साथ मनोरंजन का लुफ्त उठाएंगे. यात्रा में नए मित्र बनेंगे.

कैसी रहेगी आपकी सेहत?

आज स्वास्थ्य संबंधी कोई गर्मी समस्या होने की संभावना कम है. पूर्व से चले आ रहे किसी रोग की स्थिति अत्यधिक खराब हो सकती है. पूर्व से चले आ रहे किसी रोग के कारण स्वास्थ्य में गिरावट रह सकती है. कार्य क्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता के कारण शरीर बल एवं मनोबल में कमी का अनुभव करेंगे. थोड़ा आराम करें. नींद पूरी लें.

उपाय :- आज पैरों के अंगूठे में चांदी पहने. चाल चलन ठीक रखें.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Feb 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/horoscope/who-will-grow-in-business-of-these-7-zodiacs-including/article-11273

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.