प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भ्रष्टाचार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर FIR, जिला प्रशासन ने जारी किया कुर्की का आदेश

दंतेवाड़ा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भ्रष्टाचार करने वाले कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर एफआईआर दर्ज की गई है.

दंतेवाड़ा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भारी भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है. जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवधेश गौतम पर किरंदुल थाना में FIR दर्ज की गई है. अवधेश पर सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगा है. PMGSY यानी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना विभाग ने अवधेश गौतम पर FIR दर्ज करवाई है.पुलिस ने अवधेश की गिरफ्तारी के लिए कई जगह छापामार कार्रवाई की है.लेकिन बताया जा रहा है कि वो फरार हैं.

विधानसभा में उठा था मामला : आपको बता दें कि पिछले विधानसभा सत्र में दंतेवाड़ा जिले के धुर नक्सल प्रभावित इलाके मड़कामीरास से हिरोली तक सड़क निर्माण को लेकर कार्रवाई की घोषणा की गई थी. इस काम की स्वीकृति दो भागों में हुई थी. तत्कालीन कलेक्टर विनीत नंदनवार ने इस सड़क के निर्माण को दो भागों में बांटा. इसके लिए 1 करोड़ 96 लाख और 1 करोड़ 99 लाख स्वीकृत किए थे. इस सड़क की टेंडर प्रक्रिया भी सवालों में थी. तब राज्य में कांग्रेस की सरकार थी.

क्यों अवधेश पर दर्ज हुई FIR : कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और ठेकेदार अवधेश गौतम ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर इस काम को हासिल किया था. इसके एवज में तत्कालीन जिला प्रशासन को भी लाखों रुपए घूस के तौर पर ​देने की बात सामने आई है. जिला प्रशासन के दबाव में स्थानीय स्तर पर ठेकेदारों को इस टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा लेने से रोक दिया गया था.अधिकारियों के साथ सेटिंग कर उन्होंने 10 प्रतिशत अधिक दर पर इसका कार्यादेश प्राप्त किया था.

विधानसभा में उठा था मामला : यह मामला विधानसभा सत्र में उठा था. बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने दंतेवाड़ा जिले में जिला खनिज न्यास निधि (DMF) मद से PMGSY विभाग को एजेंसी बनाकर हिरोली-डोक्कापारा से मड़कामीरास तक बनाई गई सड़क पर भ्रष्टाचार का मामला उठाया था.प्रश्नकाल में विधायक अजय चंद्राकर ने इस सड़क पर गड़बड़ी का आरोप लगाया तो डिप्टी सीएम ने PMGSY एजेंसी दंतेवाड़ा के 5 अफसरों को सस्पेंड कर दिया था.इस मामले में ईई अनिल राठौर, ईई दामोदर सिदार, एसडीओ तारेश्वर दीवान, एई आरबी पटेल, इंजीनियर रविकांत सारथी, एक सब इंजीनियर की पहले ही मौत हो गई है. ईई अनिल राठौर रिटायर हो चुके हैं.इनके खिलाफ जांच जारी है.

'FIR दर्ज करवाई गई है.सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का मामला था.विधानसभा में जो मामला उठा था उसी के तहत FIR दर्ज करवाई गई है'- वैभव देवगन, EE, PMGSY

आपको बता दें कि FIR के बाद से अवधेश गौतम फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है.पुलिस विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उनका लोकेशन रायपुर में कांग्रेस के एक बड़े नेता के घर के आसपास का दिखा रहा है. जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा.

Corruption in PMGSY FIR against Congress leader
 
2 करोड़ से अधिक की वसूली : वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष अवधेश गौतम की संपत्ति पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुआकोडा तहसील कार्यालय से संपत्ति कुर्की का आदेश जारी किया है.यह आदेश हिरोली से डोक्कापारा तक सड़क निर्माण के मामले में लंबित भू राजस्व बकाया की वसूली के संबंध में आया है, जिसमें गौतम से कुल 2 करोड़ 1 लाख 6 हजार117 की राशि वसूली जानी है.आपको बता दें कि सड़क निर्माण में अनियमितताओं को लेकर ठेकेदार और कांग्रेस नेता अवधेश सिंह गौतम पर आरोप है कि उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हिरोली डोक्कापारा सड़क का निर्माण कराया था, लेकिन इसमें ठेकेदार ने विभागीय अफसरों के साथ सांठगांठ कर कुछ कार्यों का बिल भी बनवाया, जिनका निर्माण किया ही नहीं गया था. इस संबंध में जांच के दौरान गौतम पर भू राजस्व बकाया की वसूली के लिए कार्रवाई की गई है.कुर्की के आदेश के तहत संपत्ति की सूची1- ग्राम हितावर की भूमिः कुल रकबा 3.44 हेक्टेयर, बाजार मूल्य 9,26,3552-ग्राम हितावर भूमि (ख. न. 25, 26): कुल रकबा 0.040 हेक्टेयर, मूल्य 10,7723- ग्राम हितावर भूमि (ख. न. 837): कुल रकबा 0.2100 हेक्टेयर, मूल्य ?56,5504- ग्राम नकुलनार भूमि (ख. न. 645/1 और 645/2): कुल रकबा 0.0400 हेक्टेयर (प्रत्येक भूमि का मूल्य 8,209)

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Feb 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/in-pradhan-mantri-gram-sadak-yojana-corruption-congress-district-president/article-12089

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.