- Hindi News
- जागरण इवेन्ट
- मध्य भारत के सबसे बड़े इनोवेशन कार्निवल “नवोन्मेष 2025” का आज होगा शुभारंभ
मध्य भारत के सबसे बड़े इनोवेशन कार्निवल “नवोन्मेष 2025” का आज होगा शुभारंभ
BHOAPL
By दैनिक जागरण
On
अटल इंक्यूबेशन सेंटर-रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी (एआईसी-आरएनटीयू) द्वारा स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी एवं रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी के सहयोग से मध्य भारत के सबसे बड़े इनोवेशन कार्निवल “नवोन्मेष 2025” का दो दिवसीय आयोजन 25 मार्च मंगलवार से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य उद्यमिता, रचनात्मकता और प्रौद्योगिकी-संचालित समाधानों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में देश के उद्योग जगत के कई प्रतिष्ठित नाम भी शामिल होंगे जिसमें शार्क टैंक इंडिया के जज और बोट कंपनी के को-फाउंडर अमन गुप्ता और स्विगी के सीईओ रोहित कपूर महत्वपूर्ण सत्रों में शामिल होंगे और युवाओं से संवाद करेंगे। वहीं कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री मप्र शासन श्री गौतम टेटवाल और उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार होंगे। इसके अलावा दूसरे दिन समापन सत्र के मुख्य अतिथि के रूप में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री श्री चेतन्य कश्यप उपस्थित रहेंगे। उनके साथ मप्र निजी विश्वविद्यालय आयोग के अध्यक्ष डॉ. भरत भूषण मौजूद रहेंगे।
इस कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताएँ शामिल हैं, जो प्रतिभागियों को अपने व्यावसायिक विचारों को प्रस्तुत करने, अपनी तकनीकी क्षमता दिखाने और वास्तविक दुनिया की चुनौतियों के लिए समाधान विकसित करने का मौका देती हैं। इन प्रतियोगिताओं में कक्षा 6 से 12 के स्कूली छात्रों के लिए “यंग इंवेंटर्स फेयर”, यूजी-पीजी छात्रों के लिए “इनोमेकर- प्रोडक्ट शोकेस”, “प्लान एक्स – बिजनेस प्लान बैटल”, “बाइनरी बैटल – सॉफ्टवेयर हैकाथान”, रचनात्मक विज्ञापन प्रतियोगिता “एड मैड शो”, “रोबो फाइट एवं रोबो रेस”, “स्टार्टअप पिचिंग प्रतियोगिता – फर्स्ट चेक” और “वायरल वर्स” शामिल होंगी।
Edited By: दैनिक जागरण
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए
www.dainikjagranmpcg.com
25 Mar 2025 By दैनिक जागरण
मध्य भारत के सबसे बड़े इनोवेशन कार्निवल “नवोन्मेष 2025” का आज होगा शुभारंभ
BHOAPL
अटल इंक्यूबेशन सेंटर-रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी (एआईसी-आरएनटीयू) द्वारा स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी एवं रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी के सहयोग से मध्य भारत के सबसे बड़े इनोवेशन कार्निवल “नवोन्मेष 2025” का दो दिवसीय आयोजन 25 मार्च मंगलवार से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य उद्यमिता, रचनात्मकता और प्रौद्योगिकी-संचालित समाधानों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में देश के उद्योग जगत के कई प्रतिष्ठित नाम भी शामिल होंगे जिसमें शार्क टैंक इंडिया के जज और बोट कंपनी के को-फाउंडर अमन गुप्ता और स्विगी के सीईओ रोहित कपूर महत्वपूर्ण सत्रों में शामिल होंगे और युवाओं से संवाद करेंगे। वहीं कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री मप्र शासन श्री गौतम टेटवाल और उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार होंगे। इसके अलावा दूसरे दिन समापन सत्र के मुख्य अतिथि के रूप में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री श्री चेतन्य कश्यप उपस्थित रहेंगे। उनके साथ मप्र निजी विश्वविद्यालय आयोग के अध्यक्ष डॉ. भरत भूषण मौजूद रहेंगे।
इस कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताएँ शामिल हैं, जो प्रतिभागियों को अपने व्यावसायिक विचारों को प्रस्तुत करने, अपनी तकनीकी क्षमता दिखाने और वास्तविक दुनिया की चुनौतियों के लिए समाधान विकसित करने का मौका देती हैं। इन प्रतियोगिताओं में कक्षा 6 से 12 के स्कूली छात्रों के लिए “यंग इंवेंटर्स फेयर”, यूजी-पीजी छात्रों के लिए “इनोमेकर- प्रोडक्ट शोकेस”, “प्लान एक्स – बिजनेस प्लान बैटल”, “बाइनरी बैटल – सॉफ्टवेयर हैकाथान”, रचनात्मक विज्ञापन प्रतियोगिता “एड मैड शो”, “रोबो फाइट एवं रोबो रेस”, “स्टार्टअप पिचिंग प्रतियोगिता – फर्स्ट चेक” और “वायरल वर्स” शामिल होंगी।
https://www.dainikjagranmpcg.com/jagran-event/central-indias-largest-innovation-carnival-%22innovation-2025%22-will-be-launched/article-15356
खबरें और भी हैं
टाप न्यूज
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत
Published On
By Vaishnavi.J
मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त
Published On
By Vaishnavi.J
प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है
Published On
By Vaishnavi.J
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे
Published On
By Vaishnavi.J
संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
बिजनेस
11 Jul 2026 13:27:17
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.