- Hindi News
- जागरण इवेन्ट
- नारायणा ई-टेक्नो स्कूल में बच्चों ने निभाई पर्यावरण प्रहरी की भूमिका
नारायणा ई-टेक्नो स्कूल में बच्चों ने निभाई पर्यावरण प्रहरी की भूमिका
Bhopal
एसटीटी नगर स्थित नारायणा ई-टेक्नो स्कूल में 'अर्थ डे' के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जागरूकता और समर्पण का परिचय दिया। कार्यक्रम को न केवल शैक्षणिक बल्कि व्यवहारिक रूप से भी छात्रों के लिए उपयोगी और प्रेरणादायक बनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत एक विशेष सभा से हुई, जिसमें ई-किड्ज़ सेगमेंट की शिक्षिकाओं ने पृथ्वी और जीवन के महत्व को रेखांकित करते हुए एक प्रेरणादायक रोल प्ले प्रस्तुत किया। यह प्रस्तुति छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने का संदेश देती नजर आई।
दूसरी ओर, ई-चैम्प्स सेगमेंट के विद्यार्थियों ने गर्मी के मौसम में पक्षियों की मदद के लिए स्वयं मिट्टी के बर्तन तैयार किए, जिनमें वे पानी भरकर उन्हें नहाने और पीने के लिए उपलब्ध करा सकें। इसके साथ ही बच्चों ने ‘थैंक यू बैंड्स’ बनाकर पेड़ों को पहनाए और प्रकृति के प्रति अपना आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सामूहिक वृक्षारोपण भी किया गया। छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर कई पौधे लगाए, जिससे न केवल वातावरण हरा-भरा हो सके, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी एक स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती दीपाली अल्हाट ने छात्रों की इन पहलों की सराहना करते हुए कहा, “इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना को विकसित करती हैं। ये अनुभव उन्हें जीवनभर प्रकृति से जुड़ाव बनाए रखने के लिए प्रेरित करेंगे।”
नारायणा ई-टेक्नो स्कूल की यह पहल शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरणीय चेतना को भी मजबूती देने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए