जानिए शहर में आज कहां क्या खास, बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

Events News

भोपाल में शनिवार (4 जनवरी ) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां पर ..........

भोपाल के 30 इलाकों में आज बिजली गुल रहेगी
राजधानी भोपाल के 30 से ज्यादा क्षेत्रों में शनिवार को बिजली गुल रहेगी। इन इलाकों में निर्माण कार्यों और रखरखाव कार्यों के चलते बिजली कंपनी ने शटडाउन किया है। बावड़िया कलां, विष्णु हाईटेक सिटी, सौमित्र विहार, वरुण सोसायटी और आसपास के क्षेत्र में सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक लाइट गुल रहेगी। सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक रविशंकर नगर, इंद्र मार्केट, अरेरा कॉलोनी, 7 नंबर स्टॉप और आसपास के क्षेत्र में बिजली गुल रहेगी। जेल हिल्स, एसबीआई जोनल ऑफिस, शिवाजी नगर और आसपास क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बिजली कटौती होगी।

इन इलाकों में भी बिजली कटौती 
कैंची छोला, सत्य ज्ञान कॉलोनी, नव जीवन कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली गुल रहेगी। ईदगाह हिल्स, बीडीए कॉलोनी, पुलिस कॉलोनी और आसपास क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक लाइट नहीं रहेगी। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक सर्वधर्म सी सेक्टर, प्रियंका होम्स, गुड शेफर्ड कॉलोनी, कावेरी कॉलोनी, जेके टाउन, सिग्नेचर रेजीडेंसी कॉलोनी, सागर प्रीमियम टावर, सिग्नेचर 99 कॉलोनी, वेस्टर्न कोर्टयार्ड कॉलोनी और आसपास क्षेत्र में बिजली कटौती होगी। 

भोपाल से इंदौर-जबलपुर-ग्वालियर के बीच दौड़ेंगी 22 ई-बसें
भोपाल के आईएसबीटी बस स्टैंड से जल्द ही इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन के लिए इलेक्ट्रिक बस चलाई जाएंगी। भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड ने 22 इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए रिक्वेस्ट फॉर टेंडर डॉक्युमेंट जारी कर दिया है। भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड संचालित इन बसों में यात्री सामान्य बसों की तरह किराया देखकर ध्वनि प्रदूषण रहित सफर की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।

भोपाल में क्रेडाई एमपी की बैठक आज 
बिल्डरों के संगठन क्रेडाई एमपी की कार्यकारिणी समिति की बैठक शनिवार को भोपाल में होने जा रही है। क्रेडाई मध्यप्रदेश के अध्यक्ष जबलपुर के धीरज खरे के नेतृत्व में आयोजित होने वाली इस बैठक में प्रदेश के 10 से अधिक सिटी चैप्टर के सदस्य हिस्सा लेंगे। 

भोपाल में वंदे भारत स्लीपर वर्जन का ट्रायल जल्द 
वंदे भारत स्लीपर वर्जन का रैक जल्द ही भोपाल रेल मंडल को उपलब्ध कराएगा। रेलवे ने स्लीपर वर्जन को 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर दौड़ाकर इसका सिक्योरिटी चेक किया है। रेलवे सभी मंडल में इस ट्रेन को चलाकर स्पीड ट्रायल कर रहा है। कोटा मंडल में सफल ट्रायल के बाद अगला नंबर भोपाल का है। जनवरी के अंतिम दिनों में ट्रायल प्रस्तावित है। भोपाल से उत्तर प्रदेश और दिल्ली रूट पर यह ट्रायल प्रस्तावित है। सुरक्षा जांच का काम शुरू कर दिया है। रेलवे सेफ्टी कमिश्नर की एक टीम भोपाल आकर तैयारी को अंतिम रूप देगी। इसके बाद ट्रायल शुरू होगा। इंदौर से भोपाल होकर जबलपुर के रास्ते वंदे भारत स्लीपर वर्जन को नियमित रूप से चलाने की तैयारी की जा रही है। 

पोंगल 2025: भोपाल में बिखरेंगे तमिल संस्कृति के रंग
भोपाल में तमिल संस्कृति और परंपराओं के उत्सव पोंगल 2025 का आयोजन में 19 जनवरी को किया जाएगा। जिसमें 1,200 से अधिक लोग हिस्सा लेंगे। इस उत्सव में संगीत, नृत्य और कला की भव्य प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी, जो तमिल संस्कृति की समृद्ध विरासत को उजागर करेंगी। 

27 एकड़ में तैयार होगी नेशनल फॉरेंसिक यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग 
नेशनल फॉरेंसिक यूनिवर्सिटी (एनएफएसयू) की बिल्डिंग भौंरी क्षेत्र के बरखेड़ा बोंदर में 27 एकड़ में तैयार की जाएगी। पहले चरण में इस परियोजना के लिए 120 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। जिससे विश्वविद्यालय भवन, गेस्ट हाउस, स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स और 500 सीटर हॉस्टल का निर्माण होगा। 

नीट पीजी काउंसलिंग का 8 से दूसरा चरण
नीट पीजी स्टेट लेवल काउंसलिंग के दूसरे चरण का शेड्यूल चिकिस्ता शिक्षा संचालनाय की वेबसाइट पर जारी किया है। नए शेड्यूल के अनुसार, 8 जनवरी को रिक्त सीटों का आवंटन होगा। इसके बाद कॉलेज स्तर पर प्रवेश दिए जाएंगे। 

सोमवार से फिर खुलेगा संभावना क्लीनिक
गैस पीड़ितों का इलाज करने वाला संभावना क्लीनिक सोमवार से फिर खुलेगा। बीते सोमवार को यूनियन कार्बाइड जहर पीड़ित इलाज अधिकार मोर्चा ने प्रेसवार्ता में क्लिनिक फंड की कमी के कारण बंद होने की बात कही थी। 

30वां आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट पांच से 
30वां आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट रविवार(5 जनवरी) से ओल्ड कैंपियन मैदान पर आयोजित होगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और खेलमंत्री विश्वास सारंग करेंगे। प्रतियोगिता टी-20 फार्मेट में खेली जाएगी। इसमें एलीट ग्रुप में 13 टीमें भागीदारी कर रही हैं। 32 टीमें प्लेट ग्रुप में खेलेंगी। प्लेट ग्रुप में कार्पोरेट और डिपार्टमेंट की टीमें होंगी। एलीट ग्रुप में एडिटोरियल से जुड़े प्लेयर ही भागीदारी करेंगे। रोजाना दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच सुबह 9.30 बजे शुरू होगा, जबकि दूसरा मैच दोपहर 12.30 बजे से होगा। ओल्ड कैंपियन के अलावा कुछ मैच फेथ क्रिकेट ग्राउंड और बाबे आली मैदान पर भी खेले जाएंगे। इसमें कुल 43 टीमों के 645 खिलाड़ी भागीदारी करेंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jan 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/jagran-event/know-what-is-special-in-the-city-today/article-6962

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.