Event : भोपाल में आज और कल के प्रमुख कार्यक्रम

Events News

हम आपको बता रहे हैं भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी।

हमीदिया के कर्मचारी आज से करेंगे हड़ताल 
हमीदिया अस्पताल में गुरुवार(16 जनवरी) से दो माह के अंदर तीसरी हड़ताल होने जा रही है। सुबह 7 बजे से कंप्यूटर ऑपरेटर, ओटी टेक्नीशियन, वार्ड बॉय और लैब टेक्नीशियन काम बंद कर प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि दो माह से वेतन नहीं मिला है। यही नहीं दिवाली बोनस और राष्ट्रीय अवकाश पर काम करने का वेतन तक नहीं दिया है। पिछली बार प्रबंधन के आश्वासन पर हड़ताल खत्म कर दी गई थी लेकिन इसके बाद करीब 400 कर्मचारियों की सेवा समाप्ति के नोटिस भेज दिया। इन सभी के विरोध में गुरुवार सुबह 7 बजे से हड़ताल करेंगे। 

भोपाल के 20 से ज्यादा क्षेत्रों में आज बिजली गुल
राजधानी भोपाल के 20 से ज्यादा क्षेत्रों में गुरुवार को बिजली गुल रहेगी। इन इलाकों में निर्माण कार्यों और रखरखाव के कार्यों के चलते बिजली कंपनी ने शटडाउन किया है। वाल्मी, यशोदा विहार, कृष्णा फ्रेंड कॉलोनी और आसपास क्षेत्र में सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक बिजली गुल रहेगी। अहीर मोहल्ला, पतरा धोबी घाट, बरखेड़ी और आसपास क्षेत्र में सुबह 10 से सुबह 11 बजे तक बिजली कटौती होगी। 

इन इलाकों में भी बिजली गुल 
सुरुचि नगर, गंगा नगर, चित्रगुप्त और आसपास क्षेत्र में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक लाइट कटौती होगी। देवकी नगर, करोंद, पंचवटी फेस 1 व 2, बैरसिया रोड, पन्ना नगर और आसपास क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बिजली गुल रहेगी। शिरडीपुरम और आसपास के क्षेत्र में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक लाइट गुल रहेगी। दानिश हिल्स व्यू, कान्हा कुंज, गोल्डन हाइट, बंजारी बस्ती, सागर एन्क्लेव और आसपास के क्षेत्र में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक लाइट बंद रहेगी।

रानी कमलापति से स्पेशल ट्रेन, महाकुंभ पहुंचने में होगी सुविधा
भोपाल के (रानी कमलापति) रेलवे स्टेशन से महाकुंभ स्पेशल ट्रेन चलेगी। ये ट्रेन सप्ताह में 2 दिन चलेगी। 

ट्रेन का शेड्यूल
गाड़ी संख्या 01661 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 16 जनवरी से शुरू होकर 20 फरवरी तक हर सोमवार और गुरुवार को चलेगी। सुबह 11.10 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 10.15 बजे बनारस पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 01662 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 17 जनवरी से 21 फरवरी तक हर मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। दोपहर 2.45 बजे बनारस से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11.30 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।

कायस्थम: 13 श्रेणी के 45 कायस्थ प्रतिभाओं का होगा सम्मान
कायस्थम भोपाल की ओर से शुक्रवार(17 जनवरी) को रविन्द्र भवन में शाम 4:30 बजे से कायस्थम 2025 का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 13 अलग-अलग श्रेणियों में 45 कायस्थ प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। साथ ही कायस्थ समाज के गायकों द्वारा सदाबहार गीत और राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त नृत्यांगनाओं द्वारा भरतनाट्यम एवं कथक की प्रस्तुति दी जाएगी। इस कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की परिधानम प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें भारत के विभिन्न राज्यों में पहने जाने वाले ऐसे परिधान जिससे भारतीय संस्कृति की झलक मिलती है जैसे साड़ी एवं अन्य वेशभूषा का प्रदर्शन होगा।  

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jan 2025 By दैनिक जागरण

Event : भोपाल में आज और कल के प्रमुख कार्यक्रम

Events News

हमीदिया के कर्मचारी आज से करेंगे हड़ताल 
हमीदिया अस्पताल में गुरुवार(16 जनवरी) से दो माह के अंदर तीसरी हड़ताल होने जा रही है। सुबह 7 बजे से कंप्यूटर ऑपरेटर, ओटी टेक्नीशियन, वार्ड बॉय और लैब टेक्नीशियन काम बंद कर प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि दो माह से वेतन नहीं मिला है। यही नहीं दिवाली बोनस और राष्ट्रीय अवकाश पर काम करने का वेतन तक नहीं दिया है। पिछली बार प्रबंधन के आश्वासन पर हड़ताल खत्म कर दी गई थी लेकिन इसके बाद करीब 400 कर्मचारियों की सेवा समाप्ति के नोटिस भेज दिया। इन सभी के विरोध में गुरुवार सुबह 7 बजे से हड़ताल करेंगे। 

भोपाल के 20 से ज्यादा क्षेत्रों में आज बिजली गुल
राजधानी भोपाल के 20 से ज्यादा क्षेत्रों में गुरुवार को बिजली गुल रहेगी। इन इलाकों में निर्माण कार्यों और रखरखाव के कार्यों के चलते बिजली कंपनी ने शटडाउन किया है। वाल्मी, यशोदा विहार, कृष्णा फ्रेंड कॉलोनी और आसपास क्षेत्र में सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक बिजली गुल रहेगी। अहीर मोहल्ला, पतरा धोबी घाट, बरखेड़ी और आसपास क्षेत्र में सुबह 10 से सुबह 11 बजे तक बिजली कटौती होगी। 

इन इलाकों में भी बिजली गुल 
सुरुचि नगर, गंगा नगर, चित्रगुप्त और आसपास क्षेत्र में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक लाइट कटौती होगी। देवकी नगर, करोंद, पंचवटी फेस 1 व 2, बैरसिया रोड, पन्ना नगर और आसपास क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बिजली गुल रहेगी। शिरडीपुरम और आसपास के क्षेत्र में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक लाइट गुल रहेगी। दानिश हिल्स व्यू, कान्हा कुंज, गोल्डन हाइट, बंजारी बस्ती, सागर एन्क्लेव और आसपास के क्षेत्र में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक लाइट बंद रहेगी।

रानी कमलापति से स्पेशल ट्रेन, महाकुंभ पहुंचने में होगी सुविधा
भोपाल के (रानी कमलापति) रेलवे स्टेशन से महाकुंभ स्पेशल ट्रेन चलेगी। ये ट्रेन सप्ताह में 2 दिन चलेगी। 

ट्रेन का शेड्यूल
गाड़ी संख्या 01661 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 16 जनवरी से शुरू होकर 20 फरवरी तक हर सोमवार और गुरुवार को चलेगी। सुबह 11.10 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 10.15 बजे बनारस पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 01662 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 17 जनवरी से 21 फरवरी तक हर मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। दोपहर 2.45 बजे बनारस से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11.30 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।

कायस्थम: 13 श्रेणी के 45 कायस्थ प्रतिभाओं का होगा सम्मान
कायस्थम भोपाल की ओर से शुक्रवार(17 जनवरी) को रविन्द्र भवन में शाम 4:30 बजे से कायस्थम 2025 का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 13 अलग-अलग श्रेणियों में 45 कायस्थ प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। साथ ही कायस्थ समाज के गायकों द्वारा सदाबहार गीत और राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त नृत्यांगनाओं द्वारा भरतनाट्यम एवं कथक की प्रस्तुति दी जाएगी। इस कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की परिधानम प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें भारत के विभिन्न राज्यों में पहने जाने वाले ऐसे परिधान जिससे भारतीय संस्कृति की झलक मिलती है जैसे साड़ी एवं अन्य वेशभूषा का प्रदर्शन होगा।  

https://www.dainikjagranmpcg.com/jagran-event/major-events-of-today-and-tomorrow-in-bhopal/article-7818

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.