- Hindi News
- जागरण इवेन्ट
- भोपाल: श्रमोदय आवासीय विद्यालय में छात्र अलंकरण समारोह सम्पन्न
भोपाल: श्रमोदय आवासीय विद्यालय में छात्र अलंकरण समारोह सम्पन्न
BHOPAL, MP
शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय मुंगलियाछाप, भोपाल में वार्षिक छात्र अलंकरण समारोह 2025-26 धूमधाम से आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से किया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को आकर्षित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. धीरेंद्र कुमार स्वामी, निदेशक बीएनएम ग्रुप तथा राजेश तिवारी, प्रबंधक शारदा विहार आवासीय विद्यालय, भोपाल ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और कठोर परिश्रम अपनाने की प्रेरणा दी।
डॉ. स्वामी ने कहा—
"सच्ची संपत्ति धन नहीं, बल्कि शिक्षा है; क्योंकि यही जीवन भर साथ निभाती है।"
समारोह में चयनित विद्यार्थियों को बैज प्रदान कर सम्मानित किया गया और उन्हें अनुशासन व जिम्मेदारी निभाने की शपथ दिलाई गई।
विद्यालय के प्राचार्य वीरेंद्र प्रताप दुबे ने विद्यालय की शैक्षिक, सांस्कृतिक और खेलकूद उपलब्धियों का उल्लेख किया। कार्यक्रम का संचालन खुशबू पांडे और नंदिनी त्रिपाठी ने किया, जबकि मार्गदर्शन शिव प्रकाश का रहा।
अंत में वरिष्ठ शिक्षक सुनील कुमार हैजू ने अतिथियों एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
.................................................................................................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए