इवेन्ट : भोपाल में आज कहां क्या ?

Events News

भोपाल में गुरुवार (2 जनवरी ) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां पर..........

इन इलाकों में भी बिजली गुल रहेगी 
इसके अलावा कोई फ़िज़ा, आकांक्षा कॉम्प्लेक्स, ईदगाह फिल्टर प्लांट, वीआईपी गेस्ट हाउस और आसपास के क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बैरागढ़ चीचली, मीना खेड़ी, अमराई, विपश्यना केंद्र और आसपास के क्षेत्र में लाइट गुल रहेगी। पीर बादली, सतगढ़ी, गेहूं खेड़ा और आसपास के क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बिजली गुल  रहेगी। अब्बास नगर, आरकेडीएफ कॉलेज, नई बस्ती, महावीर बस्ती और आसपास के क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बिजली कटौती होगी। 

नए जिला अध्यक्षों के चयन को लेकर भाजपा का महामंथन आज से
भाजपा के नए जिला अध्यक्षों के चयन को लेकर पार्टी मुख्यालय में गुरुवार 2 जनवरी से महामंथन शुरू होने जा रहा है। जिसको लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षकों को स्लॉट दिए गए हैं। इस दौरान अपने तय समय में जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदेश संगठन को तीन नामों का प्रस्ताव बनाकर सौंपेगे। जिसमें नौ बिंदुओं को आधार पर चर्चा कर एक नाम पर सहमति बनाई जाएगी। यह प्रक्रिया अगले दो दिनों तक लगातार चलती रहेगी। 4 जनवरी को सभी 60 जिलों में सहमति बनाने के बाद 5 जनवरी को जिला अध्यक्षों की घोषणा करने की पूरी तैयारी है। बैठक में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह बुधवार को देर शाम भोपाल पहुंच गए।

भोपाल की फायर फाइटिंग बोट प्रयागराज महाकुंभ में होगी तैनात 
भोपाल में बनी फायर फाइटिंग बोट को  प्रयागराज महाकुंभ में तैनात किया जाएगा। यह देश की पहली फायर फाइटिंग बोट है, जिसका निर्माण भोपाल में हुआ है। यह बोट महाकुंभ के दौरान घाटों पर तैनात रहेगी और आग लगने की आपातकालीन स्थिति में रेस्क्यू का काम करेगी। यूपी फायर सर्विस की तरफ से टेंडर जारी कर भोपाल की निजी कंपनी को इस बोट के निर्माण का काम सौंपा था। इस बोट को खासतौर पर कुंभ मेले के लिए ही तैयार किया गया है। बोट की जांच और टेस्टिंग के लिए उत्तर प्रदेश फायर सर्विस से टीम भी आई है। साथ ही एसडीआरएफ को भी टेस्टिंग की प्रक्रिया में सहयोग के लिए तैनात किया है। 

कुत्ता-बिल्ली का एक माह के भीतर कराएं रजिस्ट्रेशन 
भोपाल नगर निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन ने बुधवार को पशु चिकित्सा शाखा, गोवर्धन परियोजना शाखा और डॉग स्क्वायड की समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में आयुक्त ने संबंधित शाखा के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक पालतू कुत्तों और बिल्लियों का पंजीयन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही आवारा कुत्तों की नसबंदी और एंटी रेबीज टीकाकरण की कार्रवाई में भी तेजी लाई जाए। पशु पालक एक माह के अंदर अपने पालतू पशुओं का रजिस्ट्रेशन कराकर लाइसेंस बनवाए।

500 का अर्थदंड और कानूनी कार्रवाई होगी
अगार ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ 500 का अर्थदंड और कानूनी कार्रवाई होगी। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश नगर पालिका (रजिस्ट्रीकरण और आवारा पशुओं का नियंत्रण) नियम 2023 के अनुसार की जाएगी। एक साल के इस लाइसेंस के लिए कुत्ता पालकों को 150 रुपए देने होंगे। जबकि नवीनीकरण शुल्क 50 रुपए निर्धारित है। वहीं बिल्लियों के पंजीयन में 50 रुपए का शुल्क लगेगा। जबकि नवीनीकरण के लिए 25 रुपए देने होंगे।

एम्स में प्रति दिन एक घंटे की योग क्लास
एम्स भोपाल के आयुष विभाग प्रति दिन योग क्लास का संचालन कर रहा है। यह सुबह सात से आठ बजे तक संचालित होती है। जिसमें हर आयु वर्ग के लोग भाग ले रहे हैं। बुधवार को एम्स ने जानकारी दी कि आयुष विभाग के इस प्रयास को लोग पसंद कर रहे हैं। यही कारण है कि ठंड बढ़ने के बाद भी योग क्लास में अच्छी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। खास बात यह है कि इसमें भाग लेने वाले अपनी बुरी आदतों की सूची भी लेकर आते हैं। जिन्हें दूर करने के लिए एम्स के विशेषज्ञ उनकी मदद करते हैं। जिसके अब सफल परिणाम भी मिल रहे हैं। बीत एक माह में ऐसे 10 से 12 लोग हैं, जिन्हें अपनी बुरी आदत से मुक्ति मिल गई।

भोपाल मेट्रो: ईरानी डेरे पर 3 जनवरी को कार्रवाई की तैयारी 
मेट्रो ट्रेन की भोपाल रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर छह की ओर ईरानी डेरे की बाधा तीन जनवरी को हटाने पर सहमति बन रही है। यहां 31 दुकान- मकान चिन्हित हैं। जिनमें कोशिश हो रही है कि लोग खुद ही इन्हें खाली कर दें। बुधवार को इसे लेकर प्रशासन, मेट्रो कॉरपोरेशन  के अफसरों ने संबंधितों से चर्चा की। चर्चा का सिलसिला गुरुवार को भी चलेगा। सरकारी जमीन पर काबिज इन दुकानदारों व मकान वालों को तय मुआवजा दे दिया है। कुछ मकान खाली करने पर सहमत हुए हैं। प्रशासन की ओर से तीन जनवरी तय की जा रही है। सबकुछ ठीक रहा तो यहां फिर से कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र खाली करवा दिया जाएगा। 

भोपाल को 40 साल बाद जहरीले कचरे से मिली आजादी
भोपाल गैस कांड के 40 साल बाद यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के जहरीले कचरे को शहर से बाहर कर दिया गया। यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के अंदर मौजूद 337 मीट्रिक टन जहरीले कचरे को पीथमपुर भेज दिया है। भारी सुरक्षा के बीच बुधवार रात करीब 9 बजे 12 कंटेनरों में लादकर इन्हें राजधानी भोपाल से बाहर ले जाया गया। इन कंटेनरों के साथ-साथ सुरक्षा के लिहाज से पुलिस, एंबुलेंस और दमकल की गाड़ियां तैनात रहीं। कचरे को सुरक्षित पीथमपुर पहुंचाने के लिए राजधानी भोपाल से पीथमपुर तक 250 किलोमीटर लंबा ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। इस दौरान सुरक्षा की सभी मानकों का खास ख्याल रखा गया। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jan 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/jagran-event/where-and-what-events-are-happening-in-bhopal-today/article-6804

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.